मान्यवर कांशीराम साहब जी की जयंती एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला बाराबंकी में आयोजित “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” महारैली का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफल आयोजन यह साबित करता है कि बहुजन आंदोलन अब नई ऊर्जा, नई चेतना और नई ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है।
बाराबंकी की इस ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही इस महारैली को अपना अपार समर्थन और प्यार देकर इसे ऐतिहासिक बनाने वाली जागरूक, सम्मानित और संघर्षशील बाराबंकी की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आप सभी साथियों की यह एकजुटता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि बहुजन महापुरुषों का मिशन अब और तेजी से आगे बढ़ेगा और बहुजन समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करता रहेगा।
जय भीम! जय भारत!
जय मान्यवर कांशीराम!
#ASP_K_Mission2027#15_मार्च_चलो_बाराबंकी
भीम आर्मी सिद्ध करती है कि यहाँ छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े दायित्वों और ऊँचे सपनों तक पहुँच सकता है।
नेतृत्व का आशीर्वाद मिलता रहे, बस यही कामना है। 🙏
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषित-वंचित समाज और महिलाओं के महान मुक्तिदाता, ज्ञान के अप्रतिम प्रतीक विश्व रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर आज मध्य प्रदेश के दतिया ज़िले में आयोजित "आदरांजलि सभा" में उन्हें विनम्र आदरांजलि अर्पित की।
बाबा साहेब का जीवन हमें न्याय, समानता और सामाजिक सम्मान के लिए निर्भीक संघर्ष करने का मार्ग दिखाता है। हम उनके सपने-भेदभावमुक्त और बराबरी पर आधारित भारत-को साकार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
@BhimArmyChief#babasahabambedkar#bhimarmychief
संविधान निर्माता, भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर इंदरगढ़, दतिया में एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सभा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
समाज के हर वर्ग की उल्लेखनीय सहभागिता के साथ यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों का सशक्त संदेश बनकर उभरा।
आडंबर, पाखंड और जातंकवाद के ख़िलाफ़ हर एक संविधानवादी एक है।
सभा आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद भाई श्री चंद्रशेखर आज़ाद जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई, जिनके ओजस्वी विचारों ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय रतन जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री रवीन्द्र भाटी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्ष, विचार और संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय और समानता के मार्ग पर आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प बनकर यादगार रहा.
@BhimArmyChief@AzadSamajParty
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषित-वंचित समाज और महिलाओं के महान मुक्तिदाता, ज्ञान के अप्रतिम प्रतीक विश्व रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर आज मध्य प्रदेश के दतिया ज़िले में आयोजित “आदरांजलि सभा” में उन्हें विनम्र आदरांजलि अर्पित की।
बाबा साहेब का जीवन हमें न्याय, समानता और सामाजिक सम्मान के लिए निर्भीक संघर्ष करने का मार्ग दिखाता है।
हम उनके सपने—भेदभावमुक्त और बराबरी पर आधारित भारत—को साकार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
#babasahabambedkar
"शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" का संदेश देने वाले, संविधान के रचयिता, शोषितों-वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक परम पूज्य विश्वरत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
आप थे, इसलिए हम हैं...! #babasahabambedkar
परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं मान्यवर कांशीराम साहब जी की विचारधारा 'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संगठनात्मक विस्तार एवं सशक्तिकरण हेतु माo श्रद्धेय दामोदर यादव जी को राष्ट्रीय कोर कमेटी में शामिल किया जाता है।
हमें आपसे केवल उम्मीद ही नहीं, बल्कि पूरा विश्वास है कि संगठन द्वारा प्रदान की गई जिम्मेदारी को आप सभी पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा बहुजन समाज की संगठनात्मक एकता और सशक्त राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आपके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।
"रुतबा मेरे सर को आपके संविधान से मिला है, यह सम्मान भी मुझे तेरे संविधान से मिला है।
औरों को जो मिला है वो मुक़द्दर से मिला होगा, हमें तो मुक़द्दर भी आपके संविधान से मिला है।"
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
आज हम उस पवित्र ग्रंथ को नमन करते हैं जिसने इस देश को समानता, सम्मान, अधिकार और साहस का बल दिया। परम पूज्य बाबा साहेब की दूरदृष्टि से रचा गया हमारा संविधान हम सबके संघर्षों का मार्गदर्शक और उम्मीदों का आधार है।
आज का दिन केवल उत्सव नहीं—यह शपथ का दिवस है। परम पूज्य बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के अद्वितीय मूल्यों को मजबूत रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
आओ, शपथ लें — हम अपने संविधान, अपने अधिकारों और अपने न्याय की रक्षा में सदैव दृढ़ रहेंगे।
जय भीम, जय भारत, संविधान ज़िंदाबाद।
#चलो_मुज़फ्फरनगर #50_लाख_संविधान_शपथ
#26_नवंबर_चलो_मुज़फ्फरनगर
देहरादून की कड़ाके की ठंड में, खुले आसमान के नीचे बैठकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे उपनल कर्मचारी आज आठवें दिन भी धरने पर डटे हुए हैं। इस संघर्ष के बीच महिला उपनल कर्मी नीलम डोभाल जी की दुखद मृत्यु ने हम सभी को गहरे शोक और स्तब्धता में डाल दिया है। उनकी इस असमय मृत्यु ने उत्तराखंड भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को भी सामने ला दिया है। नीलम जी का जाना केवल एक परिवार का दर्द नहीं—यह ‘समान काम-समान वेतन और नियमितीकरण’ की अनसुनी पुकार का परिणाम है।
‘समान काम-समान वेतन और नियमितीकरण’—वर्षों से यह हमारे आंदोलन की प्रमुख और मूल माँगों में शामिल रही है जब काम एक जैसा है, तो वेतन और पद में भेदभाव क्यों?
माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी कहा है कि—
“Equal Pay for Equal Work” हर कर्मचारी का मौलिक हक़ है।
संविधान के अनुच्छेद 14, 16 और 39(d) इस अधिकार की गारंटी देते हैं। फिर भी उपनल, संविदा और अस्थायी कर्मचारियों को आज भी स्थायी कर्मचारियों से कम वेतन देना सीधा-सीधा अन्याय है।
मैं @ukcmo से आग्रह करता हूँ—
1. उपनल कर्मचारियों की मुख्य माँग — समान काम, समान वेतन — पर तत्काल निर्णय लिया जाए।
2. ‘समान काम-समान वेतन और नियमितीकरण’ को लागू करने के लिए स्पष्ट और प्रभावी राष्ट्रीय नीति तैयार की जाए।
3. नीलम डोभाल जी के परिवार को उचित मुआवज़ा और सुरक्षा दी जाए।
4. आंदोलनरत कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील वार्ता शुरू हो।
भीम आर्मी—आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) कर्मचारियों के हक़, अधिकार और सम्मान की इस लड़ाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
“समान काम-समान वेतन और नियमितीकरण” हमारे आंदोलन की प्रतिबद्धता है और इसे किसी भी हालत में दबने नहीं दिया जाएगा।
@pushkardhami
#समान_काम_समान_वेतन_समान_सम्मान
#EqualPayForEqualWork#UPNL_Employees
संविधान बचाओ यात्रा के संबंध में आवशयक सूचना -
साथियो,
संविधान बचाओ यात्रा के कार्यक्रम और तिथियों में परिवर्तन किया गया है।
यात्रा अब 06 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर ग्वालियर से ASP एवं भीम आर्मी प्रमुख सांसद आदरणीय चंद्रशेखर आजाद जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू की जाएगी।
—- दामोदर सिंह यादव
DPSS प्रमुख एवं वरिष्ठ नेता
आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी)
बिहार चुनाव में चन्द्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन का आंकलन 👇
ASP ने बिहार में लगभग 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे, जहाँ उन्हें लगभग 1 लाख 15 हजार (गणना जारी है अतः कुछ आगे पीछे हो सकता है) के आसपास वोट मिले, जिनमें से कुछ सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों ने अच्छा खासा वोट लिया।
औराई – 31430
हिसुआ ~ 25000
झाझा – 9578
चेनारी ~ 7500
डेहरी - 7003
कुटुंबा – 6022
अस्थावां – 4755
चूंकि बिहार में चुनाव आयोग व शासन प्रशासन द्वारा आजाद समाज पार्टी को रणनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाया गया, जैसे–
- पार्टी का चुनाव निशान नहीं दिया गया, सभी सीटों पर अलग–अलग निशान थे
- पार्टी को बैलेट क्रमांक में भी काफी नीचे जगह दी गई, जिससे वोटरों को परेशानी हुई
- प्रत्याशियों पर प्रशासन का शोषण, जैसे– बक्सर में प्रत्याशी अनिल प्रधान की गिरफ्तारी, नरकटियागंज में रोड शो की परमिशन न देना, मोहनियां से मजबूत प्रत्याशी की दावेदारी रद्द
- पहले चरण के दौरान चन्द्रशेखर आजाद को हेलीकॉप्टर की परमिशन
एकतरफ जहां बड़े-बड़े राजनीतिक दल करोड़ों पैसा उड़ा रहे थे जबकि उसके विपरीत आजाद समाज पार्टी बहुत ही सीमित संसाधन के साथ लड़ रही थी
ऐसी अति विषम परिस्थितियों के बावजूद भी पार्टी ने जिस प्रकार लड़ाई लड़ी वह काबिले तारीफ़ है। इससे यह भी स्पष्ट होता कि बहुजन समाज का विश्वास चन्द्रशेखर आजाद पर बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
अतः पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक बिल्कुल भी निराश न हों, यक़ीनन हमने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। दो–तीन सीटों को छोड़ दिया जाए तो पार्टी का प्रदर्शन जनसुराज व एक अन्य दल से भी बेहतर रहा।
हम अभी राजनीति के शुरुआती दौर में हैं, यह मेहनत व संघर्ष का समय ही हमें पूरे देश में स्थापित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा।।
@BhimArmyChief@AzadSamajParty@AmarJPaswan@Ravinder_ASPK#BiharElection2025#ElectionUpdates
देख रहा है बिनोद कैसे रील बनाने की यात्रा चल रही है, दो तीन दिन पैदल चलने में ही मुंह में थर्मामीटर आ गया, चले है हिंदूराष्ट्र बनाने...जा के आराम करो बाबाजी...
#UP_पुलिस_की_गुंडागर्दी
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के जटवाडा चौकी में भीम आर्मी के नेता शिव कुमार चावला व अन्य साथियो के साथ नशे मे धुत दरोगा द्वारा मार पीट की गई।
@Uppolice@dgpup@myogiadityanath
#बाड़मेर जिले के गिराब थाना क्षेत्र में 20 अक्टूबर को कुछ सामंतवादी सोच के लोगों द्वारा मेघवाल समाज के लोगों की जबरन गाड़ी रोककर उनको बंधक बना कर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई जिसमें उनके गंभीर चोटे आई है।
21 अक्टूबर को सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी @Barmer_Police द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।
परिवार का कहना है कि उनको धमकाया जा रहा है डराया जा रहा है 21 दिन बीत जाने के बाद भी राजनीतिक दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
@BhajanlalBjp जी इस तरह की घटनाओं में कार्रवाई न होने से साफ-साफ जातिवाद की बू आती है। अगर जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
@BhimArmyChief@RajCMO@PoliceRajasthan@BarmerDm
नफरत, जातिवाद व कट्टरवाद के खिलाफ संविधान व लोकतंत्र की इस जंग में मैं @DamodarSYadav जी के साथ खड़ा हूं
दामोदर सिंह यादव जिन्दाबाद
आजाद समाज पार्टी जिन्दाबाद
बहुजन एकता जिन्दाबाद ✊🔥