
Chugali Womania
10.6K posts

Chugali Womania
@CWomania
❤️ my life! 🌍 Traveler || Momentum Trader || Self-taught Investing 4 free, sharing it for free || No F&O! Follow me, then DM , guaranteed follow back. 💯























🚨Union Govt to Reintroduce Delimitation Bill with Clause about 50% Proportional increase of Seats: Chandrababu Naidu


उसकी मांग थी कि कोई नेता झूठा वादा नहीं करे --------------- भोजपुर जिले में दो दिन से चल रहा ड्रामा आज खत्म हो गया, वह युवक जो पिस्तौल लहराकर पुलिस को चेतावनी दे रहा था, उसके पांव में गोली मार दी, खबर है कि इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। उस युवक का पहला वीडियो कल वायरल हुआ था, जब वह अपने दरवाजे पर पिस्तौल लहरा रहा था। कई पुलिस वाले थे, मगर वह किसी से डर नहीं रहा था। बीच में उसकी मां भी आई, लेकिन वह माना नहीं। आखिरकार पुलिस लौट गई। वीडियो वायरल हुआ, मीडिया में खबर आई कि बिहार की पुलिस डर गई, उसे काबू नहीं कर पाई। आखिरकार पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। पुलिस ने कहा कि युवक मानसिक विक्षिप्त मालूम होता है, उसके हथियार को जब्त कर उसे मानसिक आरोग्यशाला में भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगले दिन फिर पुलिस और उस युवक के वीडियो वायरल होने लगे। इस बार किसी खेत में यह सब चल रहा था। वह पिस्तौल दिखाकर पुलिस को चुनौती दे रहा था। पुलिस पर अपनी साख बचाने का सवाल था। युवक ने अपनी मांग रखी, कोई नेता ऐसा कोई वादा न करे, जो वह पूरा नहीं कर सके। पुलिस ने कथित तौर पर उसकी मांग मान ली। उसने हथियार फेंक दिया। मगर तब पुलिस ने उसका हाफ एनकाउंटर करने की कोशिश की। उसके पांव और जांघ में गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया और अब खबर है कि उसकी मौत हो गई। अब आप तय कीजिए कि इसमें क्या सही हुआ और क्या गलत -पुष्य मित्र,पत्रकार








