हर दिन एक बाजी! खेलो चैस इंडिया क्लासिकल मार्च में!
@ChessbaseIndia@ChessbaseHindi@FIDE_chess#chess#Khelochessindia
शतरंज की दुनिया में फिलहाल फटाफट शतरंज का दबदबा बढ़ रहा है पर आज भी अगर हमें शतरंज की सर्वश्रेष्ठ बाजियाँ देखनी है तो क्लासिकल शतरंज ही वो फ़ॉर्मेट है जिसे हम सर्वश्रेष्ठ मानते है। भोपाल में लगातार तीन साल से चल रही खेलों चैस इंडिया मुहिम के अगले इंटरनेशनल फ़ीडे टूर्नामेंट के तौर पर हम लेकर आ रहे है हमारा दूसरा क्लासिकल फ़ीडे रेटेड टूर्नामेंट जो की 23 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च के दौरान खेला जाएगा। । यह प्रतियोगिता विश्व स्तरीय आयोजनों की तरह हर दिन एक राउंड के सिद्धांत पर खेली जाएगी ताकि इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों के राउंड के दौरान अपने खेल का विश्लेषण करने, आराम करने और फिर अगले खेल की तैयारी करने का पूरा मौका मिले और हम खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देख पायें। इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 1 लाख 50 हज़ार रुपए होगी और इसमें कुल 64 बोर्ड पर 128 खिलाड़ी स्विस पद्धति से 9 राउंड खेलते हुए नजर आयेंगे। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है तो अगर आप भी असल क्लासिकल खेलना चाहते है तो जल्द से जल्द अपना नाम दर्ज कराये। खेलो चैस इंडिया के अब तक 75 आयोजन संपन्न हो चुके है। पढ़े यह लेख chessbase.in/news/khelo-che…
गोवा जीएम ओपन : रासेत जियादिनोव ने किया उलटफेर
#गोवाग्रांडमास्टरओपन @ChessbaseIndia@ChessbaseHindi#HindiNews
देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर की याद में आयोजित हो रहे गोवा इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट का शुभारंभ आज हो गया । 10 राउंड के इस टूर्नामेंट में 19 देशो के 191 खिलाड़ी भाग ले रहे है और इसमें कुल 17 ग्रांड मास्टर 35 इंटरनेशनल मास्टर समेत कुल 93 टाइटल खिलाड़ी भाग ले रहे है । पहले राउंड में अधिकतर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जीत दर्ज करने मे सफल रहे । शीर्ष पाँच वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दीप्तयान घोष , एसपी सेथुरमन , अरोण्यक घोष , सिद्धार्थ जगदीश और मित्रभा गुहा नें जीत के साथ आरंभ किया । हालांकि छठे बोर्ड पर छठे वरीय खिलाड़ी अनुराग महामाल एक लगभग जीती हुई बाजी में यूएसए के सीनियर ग्रांड मास्टर 66 वर्षीय रासेत जियातदिनोव से हार का सामना करना पड़ा । प्रतियोगिता कुल तीन वर्गो में खेली जा रही है जिसमें वर्ग ए में 25 लाख , वर्ग बी में 15 लाख और वर्ग सी में 13 लाख तो कुल मिलाकर 53 लाख रुपेय की पुरूस्कार राशि दी जाएगी । पढे यह लेख फोटो - विवेक सोहानी
chessbase.in/news/Goa-GM-Op…
2026 कैंडीडटेस में जगह बनाने वाले करूआना बने पहले खिलाड़ी
डी गुकेश को विश्व चैम्पियन बने हुए अभी एक माह भी नहीं बीता है पर 2026 में उनसे कौन विश्व चैंपियनशिप में टक्कर लेगा इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है , फीडे कैंडीडेट 2026 में जगह बनाने वाले यूएसए के फबियानों करूआना पहले खिलाड़ी बन गए है , करूआना नें यह जगह फीडे सर्किट 2024 में पहला स्थान हासिल करके बनाई है । अब इस साल 2025 में फीडे विश्व कप से 3 , फीडे सर्किट से 1 , फीडे ग्रांड स्विस से 2 और फीडे रेटिंग लिस्ट से एक खिलाड़ी कैंडीडेट में जगह बना सकेगा । नए नियमों के अनुसार पूर्व विश्व चैम्पियन डिंग को सीधे कैंडिडैट में स्थान नहीं मिलेगा अब उन्हे भी इसी प्रक्रिया से गुजरना होगा । अब देखना होगा पिछले कैंडिडैट में जगह बनाने वाले भारत के आर प्रज्ञानन्दा और विदित गुजराती इस बार क्या वह कारनामा दोहराएंगे और साथ ही लगातार दो साल से कैंडिडैट के करीब आकर जगह ना बना पाने वाले अर्जुन एरीगैसी क्या 2025 में अपना सपना पूरा कर पाएंगे ? @FIDE_chess@FabianoCaruana@ChessbaseIndia@ChessbaseHindi#HindiNews
पढे यह लेख
chessbase.in/news/2026-Cand…
कार्लसन - नेपो , वेंजून बने विश्व ब्लिट्ज चैम्पियन, वैशाली को कांस्य पदक
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाए । दुनिया भर के शतरंज प्रेमियों के किए नया साल कुछ अलग ही खबर लेकर आया । शतरंज इतिहास में पहली बार दुनिया को ब्लिट्ज के सयुंक्त विश्व चैम्पियन देखने को मिले । जी हाँ नॉर्वे के मैगनस कार्लसन नें अपना ब्लिट्ज का विश्व खिताब बचाया तो जरूर पर उन्हे यह खिताब रूस के यान नेपोमनिशी के साथ बांटना पड़ा , यह नेपो का पहला विश्व खिताब है , हालांकि एक खिताब के दो विजेता कैसे हुए , यह एक रोचक दास्तां है । तो कार्लसन नेपो को स्वर्ण और पोलैंड के यान डूड़ा और यूएसए के वेसली सो को कांस्य पदक मिला , वहीं महिला वर्ग में एक जोरदार मुक़ाबले के में चीन की ज़ू वेंजून नें हमवतन लेई टिंगजे को पराजित करते हुए स्वर्ण पदक और विश्व खिताब जीत लिया , लेई को रजत और भारत की आर वैशाली और रूस की लागनों काटेरयना को कांस्य पदक मिला । भारत को विश्व रैपिड और ब्लिट्ज में महिला वर्ग में पहली बार दो मेडल मिले और 2017 के बाद से पुरुष वर्ग में पदक का सूखा इस बार भी जारी रहा और अर्जुन और प्रज्ञानन्दा पदक के पास आकर भी चूक गए । पढे यह लेख Photo :Fide / Lennart Ootes/ Michal Walusza / Maria Emelianova
#Worldblitzchampionship#CarlsenNepo#Chess@FIDE_chess@ChessbaseIndia@ChessbaseHindi#HindiNewschessbase.in/news/FIDE-Worl…
भारत की कोनेरु हम्पी बनी विश्व महिला रैपिड चैम्पियन
#WorldRapidBlitz@humpy_koneru#worldchampion#rapid@FIDE_chess@ChessbaseIndia@ChessbaseHindi#HindiKhabar 🇮🇳♟️🥇🏆
न्यूयॉर्क में भारत को शतरंज में एक और बड़ी उपलब्धि मिली है , भारत की महानतम महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरु हम्पी नें अपने खेल जीवन में दूसरी बार विश्व रैपिड का खिताब अपने नाम करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है । इससे पहले 2019 में भी उन्होने विश्व महिला रैपिड शतरंज चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया था । हम्पी नें 11 वें और अंतिम राउंड में इन्डोनेशिया की करिश्मा इरेने सुकन्या को एक बेहद करीबी मुक़ाबले में पराजित करते हुए 8.5 अंक बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया । 8 अंको पर सात खिलाड़ी दूसरे स्थान के लिए टाई की स्थिति में थे पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर चीन की ज़ू वेंजून नें रजत पदक और रूस की लागनों काटेरयना नें कांस्य पदक हासिल किया । 8 अंको पर भारत की हरिका द्रोणावल्ली पांचवें स्थान पर रही । हम्पी को पुरूस्कार के तौर पर 60 हजार डॉलर मिले जबकि हरिका नें 18 हजार डॉलर का पुरुस्कार अपने नाम किया । पढे यह लेख Photo :Fide / Lennart Ootes/ Michal Walusza / Maria Emelianova chessbase.in/news/FIDE-Worl…
*विश्व रैपिड D1 : कार्लसन हारे,मुर्जिन-रौनक छाये, अर्जुन गतिमान*
#WorldRapidBlitz@FIDE_chess#Day1Report#HindiNews@ChessbaseIndia@ChessbaseHindi
न्यूयॉर्क में विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का आरंभ हो गया है और पहला दिन इतने सारे रोमांचक परिणाम लेकर आया की सारे के सारे परिणाम इस लेख में भी शामिल करना संभव नहीं है ,बड़ी खबरों की बात करे तो पाँच राउंड के बाद अपने खिताब की रक्षा करने उतरे मैगनस कार्लसन के लिए पहला दिन एक बुरा स्वप्न साबित हुआ और पाँच राउंड के बाद वह एक हार के साथ 2.5 अंक बनाकर खेल रहे है तो या तो इस बार उनका खिताब खतरे में है या अब वह अद्भुत वापसी करने वाले है ,पहले दिन रूस के मुर्जिन वोलोदर सही मायने में आलसी सितारे रहे ,उन्होने करूआना को मात दी और फिलहाल सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है ,भारत के रौनक साधवानी नें अलीरेजा को मात देकर चौंकाया और फिलहाल अर्जुन एरीगैसी समेत कुल 11 खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । अर्जुन एक गेम हारे पर उन्होने वापसी करते हुए चार जीत के साथ खुद को पहले दिन तो सही रास्ते पर बनाए रखा है। पढे यह लेख,Photo :Fide / Lennart Ootes/ Michal Walusza / Maria Emelianova chessbase.in/news/FIDE-Open…
स्पेन के सिट्जस , बार्सिलोना में होने वाले सनवे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज का खिताब फीडे का प्रतिनिधित्व कर रहे रूस के 15 वर्षीय ग्रांड मास्टर सव्वा वेटोखिन नें अपने नाम कर लिया है । इसके साथ ही सव्वा इस टूर्नामेंट के अब तक के सबसे कम उम्र के विजेता बन गए है । सव्वा नें फाइनल ब्लिट्ज टाईब्रेक में इज़राइल के इदों गोर्शटेन को 2-0 से पराजित करते हुए पहला स्थान हासिल किया और अपने खेल जीवन की सबसे बड़ी ख़िताबी जीत दर्ज की । 10 राउंड के दौरान सव्वा 6 जीत और चार ड्रॉ के साथ 8 अंक बनाकर अपराजित रहे । इज़राइल के इदों दूसरे स्थान पर रहे , तीसरे से आठवे स्थान के लिए भी टाईब्रेक मुक़ाबले खेले गए जिसमें भारत के इलामपारथी भी शामिल थे , हालांकि चीन के ली डी सबको पराजित करते हुए तीसरे स्थान पर आने में कामयाब रहे । इस बार सनवे सिट्जस फेस्टिवल में क्लासिकल के अलावा दो ब्लिट्ज , एक रैपिड और एक बुलेट के मुक़ाबले भी खेले गए जिसमें सभी को मिलाकर ईरान के महदी घोलामी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे । पढे यह लेख @SunwayChessOpen" target="_blank" rel="nofollow noopener">chessbase.in/news/XI-SUNWAY… @ChessbaseIndia@ChessbaseHindi#FinalHindiReport