DC Ranchi

7.7K posts

DC Ranchi banner
DC Ranchi

DC Ranchi

@DC_Ranchi

government Official handle of #DeputyCommissioner, #DM & #Collector #Ranchi #Jharkhand. Grievances can be tagged. Response normally w/in 24 hours

Ranchi, India Katılım Ağustos 2017
210 Takip Edilen177.3K Takipçiler
DC Ranchi retweetledi
DPRO, Ranchi
DPRO, Ranchi@DproRanchi·
राज्य सरकार के समावेशी शिक्षा के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशन में 6 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों हेतु जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, फुटबॉल, एथलेटिक्स, सॉफ्टबॉल एवं अन्य प्रकार के मनोरंजक खेल का आयोजन
DPRO, Ranchi tweet mediaDPRO, Ranchi tweet media
हिन्दी
1
2
3
139
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
आज कार्यालय कक्ष में देर शाम फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की । इस दौरान चैंबर के सदस्यों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपनी मजबूत प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में FJCCI के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें प्रेसिडेंट आदित्य मल्होत्रा, सेक्रेटरी जेनरल रोहित अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी नवजोत अलंग, जॉइंट सेक्रेटरी रोहित पोद्दार, ट्रेसरर अनिल अग्रवाल, सबकमिटी चेयरमैन जसविंदर सिंह और बिनोद तुलस्यान शामिल थे। साथ ही होटल, रेस्तरां और कैटरिंग सेक्टर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान चैंबर के सदस्यों ने राँची जिले में वर्तमान समय में व्याप्त एलपीजी गैस (विशेष रूप से कमर्शियल गैस) की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस कमी के कारण व्यापार, होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा है। सदस्यों की समस्या को ध्यान से सुना और स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की ओर से एलपीजी की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 🌟 जिला के वरीय पदाधिकारियों की टीम को निरंतर निरीक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए 🌟 जिला के वरीय पदाधिकारियों की टीम को निरंतर निरीक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। FJCCI के सदस्यों से अपील की कि वे आम जनता को जागरूक करें ताकि लोग अनावश्यक पैनिक बुकिंग न करें। साथ ही, जहां संभव हो वहां PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें। चैंबर की इस दिशा में भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि व्यापारिक संगठन समाज में जागरूकता फैलाने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। GAIL (India) Limited द्वारा संचालित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) प्रोजेक्ट के तहत रांची में Piped Natural Gas (PNG) की पहुंच तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में शहर के 24,000 से अधिक घरों में PNG पाइपलाइन कनेक्शन स्थापित हो चुका है। जिन अपार्टमेंट्स/सोसायटीज में पहले से PNG पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहाँ रहने वाले निवासी आसानी से अपने फ्लैट/घर के लिए नया PNG कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 पर संपर्क करके कनेक्शन प्रक्रिया शुरू करवा सकते हैं। FJCCI के प्रतिनिधियों ने बैठक को अत्यंत रचनात्मक और सकारात्मक करार देते हुए जिला प्रशासन के साथ भविष्य में भी निरंतर सहयोग बनाए रखने की इच्छा जताई। यह बैठक जिला प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय का एक उल्लेखनीय उदाहरण है, जो आने वाले समय में अन्य मुद्दों पर भी सहयोग का आधार बनेगी। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @fjcci @mbhajantri
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
0
2
6
204
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ज़ी द्वारा आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिये गये निर्देशों के आलोक में समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक का उद्देश्य सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए पर्वों के दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना था। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक नगर श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री राकेश सिंह, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार रजत, उपसमाहर्त्ता नजारत श्री सुदेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारी माननीय मुख्यमंत्री ज़ी के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूर्व से ही समुचित तैयारी रखें। संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए तथा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। ईद पर्व के दौरान सभी ईदगाहों एवं नमाज स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम को साफ-सफाई एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। पर्व के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्राओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्धारित रूटों का भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) किया जाए तथा मार्ग में आने वाली संभावित बाधाओं को पूर्व में ही दूर कर लिया जाए। शोभायात्राओं के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। साथ ही पर्याप्त दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए। बैठक में सरना समितियों एवं रामनवमी पूजा समितियों से अपील की गयी कि वे माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। झंडों एवं झांकियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने का आग्रह किया गया। साथ ही कहा कि कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मोटरसाइकिल रैली न निकालें। पर्वों के दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा की गयी। अभिभावकों से अपील की गयी कि वे सरहुल एवं रामनवमी के दौरान अपने बच्चों के पॉकेट में मोबाइल नंबर लिखकर रखें, ताकि यदि बच्चे भीड़ में बिछड़ जाते हैं तो उन्हें शीघ्र उनके अभिभावकों से मिलाया जा सके। 🌟 सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश 🌟 सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। किसी भी प्रकार के भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट, वीडियो अथवा संदेशों पर प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए साइबर सेल एवं संबंधित एजेंसियों को सक्रिय रखते हुए लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हों। उन्होंने आम नागरिकों से भी प्रशासन का सहयोग करने एवं आपसी भाईचारे एवं सद्भाव की परंपरा को बनाए रखने की अपील की। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @mbhajantri
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
1
2
8
596
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों तथा बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज समाहरणालय भवन, ब्लॉक-A के कमरा संख्या-207 एवं 608 में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर एवं क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे। शपथ ग्रहण के दौरान अपर समाहर्ता रांची, एडीएम (नक्सल), जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। @prdjharkhand
हिन्दी
0
1
12
485
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
रांची नगर निगम उपमहापौर एवं बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाहरणालय सभागार में लोकतांत्रिक परंपराओं का अनुपालन करते हुए जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया। रांची नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में नीरज कुमार ने 38 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी परमजीत सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। स्पष्ट बहुमत के साथ नीरज कुमार को उपमहापौर निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन उपरांत रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो द्वारा समाहरणालय सभागार में नीरज कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव-निर्वाचित उपमहापौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, बुंडू नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए रवीन्द्र उरांव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। @prdjharkhand
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
1
5
16
700
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों तथा बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज समाहरणालय भवन, ब्लॉक-A के कमरा संख्या-207 एवं 608 में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर एवं क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे। शपथ ग्रहण के दौरान अपर समाहर्ता रांची, एडीएम (नक्सल), जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। @prdjharkhand
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
1
2
7
339
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
आज देर शाम कार्यालय कक्ष में घरेलू गैस की आपूर्ति में आ रही कठिनाइयों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं तथा वितरण प्रणाली में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। “घरेलू गैस आमजन की बुनियादी आवश्यकता है, इसकी आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है। सभी संबंधित विभाग एवं एजेंसियां समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
हिन्दी
3
5
22
1.2K
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
आज देर शाम कार्यालय कक्ष में घरेलू गैस की आपूर्ति में आ रही कठिनाइयों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं तथा वितरण प्रणाली में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 🌟 समयबद्ध एवं सुचारु रूप से होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश 🌟 आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी गैस कंपनियों एवं वितरकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक उपभोक्ता तक समयबद्ध एवं सुचारु रूप से होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो। सभी गैस कंपनियों को लंबित बुकिंग को शीघ्र निष्पादित करने तथा बैकलॉग समाप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के प्रतिनिधियों को आपूर्ति श्रृंखला को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। 🌟 अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के कार्यालयों में भीड़ न लगाएं 🌟 गैस कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं विशेषकर Indane गैस उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए एवं बुकिंग करने के बाद अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के कार्यालयों में भीड़ न लगाएं। सभी एजेंसियों को उपभोक्ताओं के घर तक गैस पहुंचाने के निर्देश हैं, होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ उठाएं। जिन उपभोक्ताओं को आपातकाल में गैस की आवश्यकता है वो HPCL और BPCL के 5 लीटर के सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। 🌟 आपातकालीन स्थिति में HPCL और BPCL के 5 लीटर का गैस सिलेंडर उपलब्ध🌟 आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गैस कंपनियों को 5 लीटर की गैस सिलेंडर की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। उपभोक्ता आवश्यकतानुसार एचपीसीएल एवं बीपीसीएल के 5 लीटर के छोटे गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना उपभोक्ता कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि 5 लीटर सिलेंडर वितरण के पश्चात उसकी विधिवत एंट्री सुनिश्चित करें, ताकि रिकॉर्ड पारदर्शी बना रहे। 🌟 ऐसे करें रिफिलिंग की बुकिंग 🌟 बैठक में गैस कंपनियों द्वारा जानकारी दी गई कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए IVR, MISS CALL सुविधा एवं ONLINE/Web माध्यम से गैस बुकिंग की व्यवस्था उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से इन सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का अनुरोध किया गया, ताकि प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनी रहे। घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमित निगरानी एवं औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार की अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों, मध्यान्ह भोजन योजनाओं, अस्पतालों एवं अन्य आवश्यक संस्थानों में गैस आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि इन सभी आवश्यक स्थानों पर गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। “घरेलू गैस आमजन की बुनियादी आवश्यकता है, इसकी आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है। सभी संबंधित विभाग एवं एजेंसियां समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुण्डू, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधि एवं गैस एजेंसियों के प्रबंधक उपस्थित थे। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
8
7
30
1.5K
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
जिले के विभिन्न अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस पहल के तहत राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, जिससे आमजन को पारदर्शी एवं सुलभ सेवाएं मिल रही हैं। अंचल कार्यालय, सोनाहातु में आयोजित जनता दरबार में कई आवेदनों का निष्पादन किया गया। मुरुतडीह निवासी तुला देवी एवं जाहेरडीह निवासी मलिका कुमारी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। वहीं, बरेडीह निवासी बिरसिंह महतो को आचरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंचल कार्यालय, राहे में कुल 71 मामलों का निष्पादन किया गया, जिनमें पंजी-2 सुधार, लगान रसीद, पारिवारिक सदस्यता, आय, आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन शामिल हैं। अंचल कार्यालय, खलारी में कुल 20 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें जाति, आवासीय, आय, पारिवारिक प्रमाण पत्र एवं तत्काल आवेदन शामिल हैं। अंचल कार्यालय, मांडर में आयोजित जनता दरबार में कुल 45 मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान झिंझरी निवासी फेंकू महतो एवं गोरे निवासी शेख हमीद खान को प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। साथ ही कन्दरी निवासी विजेश्वर नंद तिवारी के भूमि अभिलेख (पंजी-2) में नाम सुधार किया गया। इसके अतिरिक्त दाखिल-खारिज, आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र एवं केसीसी से संबंधित मामलों का भी निष्पादन किया गया। अरगोड़ा अंचल में आयोजित जनता दरबार में कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 75 का निष्पादन किया गया। इनमें पंजी सुधार, पारिवारिक सूची, दाखिल-खारिज वाद, पेंशन, आय, स्थानीय एवं जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व कार्य शामिल हैं। जनता दरबार के माध्यम से अंचल कार्यालयों में निम्नलिखित प्रमुख राजस्व कार्यों का निष्पादन किया गया :- 🔆पंजी-2 में सुधार 🔆 दाखिल-खारिज 🔆 लगान रसीद निर्गत करना 🔆 आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र जारी करना 🔆 पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र 🔆 आचरण प्रमाण पत्र 🌟पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित आवेदन🌟 जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आम जनता को उनकी समस्याओं का समाधान उनके निकटतम अंचल स्तर पर ही त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाए। जनता दरबार इस दिशा में एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में भाग लें एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
3
4
16
903
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
प्रकृति पर्व सरहुल के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय सरना समिति के साथ-साथ विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सरहुल पर्व के आयोजन को लेकर अपने सुझाव जिला प्रशासन के समक्ष रखे। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री राकेश सिंह, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर श्री कुमार रजत, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संजय भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय, नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान केंद्रीय सरना समिति एवं अन्य आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरहुल पर्व के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा शोभायात्रा के सुचारु संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरहुल पर्व को पूरे उत्साह, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। बैठक में नगर निगम द्वारा प्रमुख सरना स्थलों एवं शोभायात्रा मार्गों पर साफ-सफाई और लाइट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही प्रमुख स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को उनके घर तक पहुंचाने के लिए नगर निगम की ओर से बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सभी सरना समितियों से अनुरोध किया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में झंडा एवं झांकी की ऊंचाई 6 मीटर से अधिक न रखी जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना से बचा जा सके। साथ ही सरना समितियों द्वारा ध्वनि प्रदूषण को लेकर नियम का अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही गयी। 🌟 बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता 🌟 सरहुल पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रशासन और सरना समितियों के बीच समन्वय एवं संवाद बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सरना समिति के सदस्यों से प्रशासन द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का आग्रह किया, ताकि सूचना का त्वरित आदान-प्रदान हो सके। माननीय मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच के साथ हम “टीम रांची” के रूप में मिलकर आगे बढ़ेंगे और सरहुल पर्व को सफल बनाएंगे। आदिवासी संस्कृति और परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “दुनिया की जतरा” कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री की पहल से ही संभव हो पाया, जिसमें पूरे राज्य से आदिवासी कलाकारों ने भाग लिया और दुनिया ने आदिवासी अस्मिता और संस्कृति की झलक देखी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ व्यवस्थाएं और नियम बनाए जाते हैं, जिनका उद्देश्य सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन और समाज के सहयोग से सरहुल पर्व पूरे उल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी। सभी के सहयोग से सरहुल पर्व का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन होगा। बैठक में सरहुल पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा तथा शोभायात्रा के सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
3
2
16
903
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
आगामी सरहुल पर्व (21 मार्च 2026) को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए रांची प्रशासन सिरम टोली एवं हातमा सरना स्थलों निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और सरना समितियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। सरहुल झारखंड की आदिवासी संस्कृति का गौरवशाली पर्व है। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
2
4
13
800
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
राँची में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए केन्द्रीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई! बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और सभी प्रमुख समितियों (महावीर मण्डल, केन्द्रीय सरना समिति, रामनवमी श्रृंगार समिति, अंजुमन इस्लामिया, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी आदि) के प्रतिनिधि मौजूद रहे। CCTV, ड्रोन से निगरानी बढ़ाना महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती साफ-सफाई, बिजली-पानी की निर्बाध व्यवस्था आपराधिक तत्वों पर सख्त नजर जिला प्रशासन सभी सुझावों पर गंभीरता से कार्रवाई करेगा। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
0
6
19
912
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर आज केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (यातायात), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुण्डू, उपसमाहर्ता भूमि सुधार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी एवं महावीर मण्डल, केन्द्रीय सरना समिति, रामनवमी श्रृंगार समिति, राँची चैती दुर्गा पूजा समिति, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति, पंजाबी हिंदू बिरादरी, राँची/डोरंडा, अन्य सभी रामनवमी / ईद / सरहुल पर्व आयोजन समितियों, के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 🌟शांति समिति के सदस्यों ने दिये महत्वपूर्ण सुझाव🌟 बैठक में केन्द्रीय शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव रखे। सदस्यों द्वारा पर्व के दौरान सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। समिति के सदस्यों ने विशेष रूप से पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 🌟सदस्यों के सुझावों पर जिला प्रशासन करेगा आवश्यक कार्रवाई🌟 शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सभी सुझावों पर जिला प्रशासन गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेगा। पूर्व में भी रांची में सभी पर्व-त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए हैं, जिसमें केन्द्रीय शांति समिति, महावीर मण्डल, केन्द्रीय सरना समिति, रामनवमी श्रृंगार समिति, राँची चैती दुर्गा पूजा समिति, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति अन्य सभी रामनवमी / ईद / सरहुल पर्व आयोजन समितियों एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयास से आगामी त्योहार भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होंगे। 🌟शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार सम्पन्न कराना हम सबकी जिम्मेवारी 🌟 रांची को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनाना है। इसके लिए सभी नागरिकों, शांति समिति के सदस्यों तथा प्रशासन को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। 🌟 सोशल मीडिया पर प्रशासन-पुलिस की कड़ी निगरानी 🌟 आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिला प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से बचने और जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए ऐसी किसी भी सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 🌟पर्व के दौरान सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम : एसएसपी 🌟 बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन ने कहा कि आगामी पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने शांति समिति, पूजा समिति एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सतर्कता के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी मैदान स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करें, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने से नहीं चूकेगी। बैठक के अंत में प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि ईद, सरहुल और रामनवमी के पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ मनाया जाएगा। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
1
5
18
1K