FJCCI retweetledi

आज कार्यालय कक्ष में देर शाम फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की । इस दौरान चैंबर के सदस्यों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपनी मजबूत प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में FJCCI के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें प्रेसिडेंट आदित्य मल्होत्रा, सेक्रेटरी जेनरल रोहित अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी नवजोत अलंग, जॉइंट सेक्रेटरी रोहित पोद्दार, ट्रेसरर अनिल अग्रवाल, सबकमिटी चेयरमैन जसविंदर सिंह और बिनोद तुलस्यान शामिल थे। साथ ही होटल, रेस्तरां और कैटरिंग सेक्टर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान चैंबर के सदस्यों ने राँची जिले में वर्तमान समय में व्याप्त एलपीजी गैस (विशेष रूप से कमर्शियल गैस) की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस कमी के कारण व्यापार, होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा है।
सदस्यों की समस्या को ध्यान से सुना और स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की ओर से एलपीजी की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
🌟 जिला के वरीय पदाधिकारियों की टीम को निरंतर निरीक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए 🌟
जिला के वरीय पदाधिकारियों की टीम को निरंतर निरीक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। FJCCI के सदस्यों से अपील की कि वे आम जनता को जागरूक करें ताकि लोग अनावश्यक पैनिक बुकिंग न करें। साथ ही, जहां संभव हो वहां PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें। चैंबर की इस दिशा में भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि व्यापारिक संगठन समाज में जागरूकता फैलाने में प्रभावी साबित हो सकते हैं।
GAIL (India) Limited द्वारा संचालित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) प्रोजेक्ट के तहत रांची में Piped Natural Gas (PNG) की पहुंच तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में शहर के 24,000 से अधिक घरों में PNG पाइपलाइन कनेक्शन स्थापित हो चुका है।
जिन अपार्टमेंट्स/सोसायटीज में पहले से PNG पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहाँ रहने वाले निवासी आसानी से अपने फ्लैट/घर के लिए नया PNG कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 पर संपर्क करके कनेक्शन प्रक्रिया शुरू करवा सकते हैं।
FJCCI के प्रतिनिधियों ने बैठक को अत्यंत रचनात्मक और सकारात्मक करार देते हुए जिला प्रशासन के साथ भविष्य में भी निरंतर सहयोग बनाए रखने की इच्छा जताई।
यह बैठक जिला प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय का एक उल्लेखनीय उदाहरण है, जो आने वाले समय में अन्य मुद्दों पर भी सहयोग का आधार बनेगी।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@fjcci
@mbhajantri


हिन्दी































