DC Ranchi

8.1K posts

DC Ranchi banner
DC Ranchi

DC Ranchi

@DC_Ranchi

government Official handle of #DeputyCommissioner, #DM & #Collector #Ranchi #Jharkhand. Grievances can be tagged. Response normally w/in 24 hours

Ranchi, India Katılım Ağustos 2017
192 Takip Edilen177.9K Takipçiler
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
आज जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर समाहर्ता रांची, SAR रांची, जिला सहकारिता पदाधिकारी रांची, वन्य क्षेत्र पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी रांची, जिला पशुपालन पदाधिकारी रांची, एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
हिन्दी
0
1
3
78
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
जिले के विभिन्न अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रमाण-पत्र निर्गत करने, ऑनलाइन पंजी-2 सुधार, दाखिल-खारिज, सर्वजन पेंशन स्वीकृति सहित विभिन्न मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया गया। 🌟 ईटकी अंचल में 61 आवेदनों का निष्पादन 🌟 अंचल कार्यालय ईटकी में आयोजित जनता दरबार में कुल 61 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें 17 आवासीय प्रमाण पत्र, 08 जाति प्रमाण पत्र, 06 आय प्रमाण पत्र, 02 केसीसी, 02 पारिवारिक सदस्यता, 12 जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, 04 वृद्धा पेंशन, 02 पंजी-2 सुधार तथा 01 दाखिल-खारिज आवेदन शामिल रहे। 🌟 माण्डर अंचल में भूमि सुधार एवं पेंशन मामलों का त्वरित निष्पादन 🌟 माण्डर अंचल के ग्राम हेसमी निवासी बन्दे उरांव द्वारा प्लॉट संख्या एवं रकबा सुधार हेतु आवेदन दिया गया था। संबंधित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खाता संख्या 129 अंतर्गत प्लॉट संख्या 143, 635 एवं अन्य भूमि का रकबा सुधार किया गया। ग्राम हेसमी निवासी रिंकु कच्छप द्वारा खाता संख्या 25, प्लॉट संख्या 1149 की भूमि के रकबा सुधार हेतु आवेदन दिया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए रकबा सुधार किया गया। जनता दरबार में सुरजन उरांव को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं ग्राम लोयो की आवेदिका निखत आरा एवं जयमती को त्वरित कार्रवाई करते हुए वृद्धा पेंशन योजना की स्वीकृति दी गई। 🌟 माण्डर अंचल में 70 आवेदनों का निष्पादन 🌟 माण्डर अंचल में आयोजित जनता दरबार में कुल 70 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें 08 आवासीय प्रमाण-पत्र, 20 जाति प्रमाण-पत्र, 29 आय प्रमाण-पत्र, 01 अनुमति वाद, 06 वसुधा सुधार, 04 सर्वजन पेंशन तथा 02 केसीसी आवेदन सत्यापन के मामले शामिल रहे। 🌟अनगड़ा अंचल में 115 आवेदनों का निष्पादन 🌟 अनगड़ा अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में कुल 115 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें 29 दाखिल-खारिज, 18 ऑनलाइन सुधार, 05 जाति प्रमाण पत्र, 40 आय प्रमाण पत्र, 05 पारिवारिक सूची, 03 नकल, 01 जाति-आवासीय सत्यापन तथा 10 अनुमति वाद शामिल रहे। अनगड़ा अंचल के ग्राम तुरुप निवासी सरोज देवी एवं अर्चना कुमारी के ऑनलाइन पंजी-2 में दर्ज गलत जमाबंदी को सुधारते हुए सही प्रविष्टि दर्ज की गई। ग्राम राजाडेरा निवासी नेवालाल महतो के दाखिल-खारिज आवेदन का ऑनलाइन निष्पादन किया गया। ग्राम हेसल निवासी आशीष कुमार महतो एवं भुनेश्वर महतो के मामलों में ऑनलाइन पंजी-2 में रकबा एवं प्लॉट संख्या दर्ज कर सुधार किया गया। ग्राम पिरतौल निवासी आशाराम महतो के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन पंजी-2 में छूटे हुए रैयत का नाम दर्ज किया गया। ग्राम बेड़वारी निवासी नीलकंठ चौधरी के मामले में ऑनलाइन पंजी-2 में गलत दर्ज रैयत नाम को सुधारते हुए लगान रसीद निर्गत की गई। 🌟 सोनाहातु अंचल में जनता दरबार में लाभुकों को मिला त्वरित लाभ 🌟 सोनाहातु अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में ग्राम मानकीडीह निवासी अमित हजाम एवं जयप्रकाश महतो को तत्काल आय एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। वहीं बुद्धेश्वर पुरान को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सोनाहातु अंचल में कुल 43 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें 08 आवासीय प्रमाण-पत्र, 07 जाति प्रमाण-पत्र, 06 आय प्रमाण-पत्र, 06 पारिवारिक सदस्यता, 03 आचरण प्रमाण-पत्र, 02 सच्ची प्रतिलिपि तथा तत्काल प्रमाण पत्र अंतर्गत 09 आय एवं 02 जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए। 🌟 बेड़ो अंचल में 79 आवेदनों का हुआ निष्पादन 🌟 अंचल कार्यालय बेड़ो में आयोजित जनता दरबार में कुल 79 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें 14 आवासीय प्रमाण पत्र, 21 जाति प्रमाण पत्र, 29 आय प्रमाण पत्र, 10 पारिवारिक सदस्यता, 13 तत्काल आवेदन एवं 06 किसान क्रेडिट कार्ड सत्यापन के मामले शामिल रहे। 🌟 रातू अंचल में 105 आवेदनों का निष्पादन 🌟 प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातू में आयोजित जनता दरबार में कुल 105 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें 39 दाखिल-खारिज, 12 ऑनलाइन सुधार, 20 सर्वजन पेंशन, 08 आवासीय प्रमाण पत्र, 04 जाति प्रमाण-पत्र एवं अन्य मामलों का निपटारा किया गया। 🌟 सिल्ली अंचल में 71 आवेदनों का निष्पादन 🌟 सिल्ली अंचल में आयोजित जनता दरबार में कुल 71 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इसमें जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्रों के साथ 06 दाखिल-खारिज, 06 पंजी-2 सुधार तथा अतिवृष्टि से प्रभावित 04 लाभुकों को मुआवजा उपलब्ध कराया गया। 🌟 बुंडू अंचल में लगान भुगतान एवं अनुमति वाद मामलों का निपटारा 🌟
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
2
2
4
195
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
आज समाहरणालय ब्लॉक - ए सभागार में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि०, राँची के निदेशक मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संघ को मजबूत बनाने एवं नए कार्यों को गति देने संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 🌟बैठक के प्रमुख निर्णय:🌟 सदस्यता विस्तार: संघ के वर्तमान 17 प्राथमिक सदस्यों के अलावा 34 एम०पी०सी०एस० ने पूर्ण अंश राशि जमा कर सदस्यता के लिए आवेदन किया। शेष 255 एम०पी०सी०एस० द्वारा आवेदन शुल्क जमा किया गया। सभी समितियों को पूर्ण अंश राशि शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया। वार्षिक आम सभा सिद्धकोफेड की वार्षिक आम सभा दिनांक 24 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। राँची जिले की सभी एम०पी०सी०एस० को आम सभा में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जाएगा। 🌟 प्रसंस्करण इकाई की स्थापना: 🌟 रुदिया में 0.60 एकड़ तथा ओरमांझी में 1.5 एकड़ भूमि प्रसंस्करण इकाई के लिए उपलब्ध कराई गई। मिलेट प्रसंस्करण इकाई एवं करंज एवं साल बीज के ऑयल एक्सट्रैक्टर मशीन की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की। जिला सहकारिता पदाधिकारी को शीघ्र निर्माण एवं अधिष्ठापन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मानव संसाधन: संघ के सुचारू कार्य संचालन हेतु विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया। संबंधित प्रस्ताव शीघ्र विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। इन निर्णयों से जिले के किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य संवर्द्धन मिलेगा और सहकारिता क्षेत्र और मजबूत होगा। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
हिन्दी
0
1
3
129
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
आज जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर समाहर्ता रांची, SAR रांची, जिला सहकारिता पदाधिकारी रांची, वन्य क्षेत्र पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी रांची, जिला पशुपालन पदाधिकारी रांची, एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 🌟बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:🌟 🔆 (1) पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजना: केन्द्रीय प्रायोजित योजना “कम्प्यूटराइजेशन ऑफ पैक्स” के अंतर्गत राँची जिला के 306 लैम्पसों में से प्रथम चरण में 169 लैम्पसों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। द्वितीय चरण के लिए 28 लैम्पसों का चयन किया गया है। इन 28 लैम्पसों को District Level Implementing & Monitoring Committee (DLIMC) से अनुमोदन प्राप्त कर शीघ्र विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। 🔆 (2) गोदाम एवं कार्यालय भवन निर्माण: गोदाम एवं कार्यालय भवन विहीन सहकारी समितियों को जमीन आवंटन कराने हेतु संबंधित अंचलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। इस संबंध में सभी अंचलाधिकारियों को पत्र जारी किया जा चुका है। 🔆 (3) निष्क्रिय सहकारी समितियों का परिसमापन: निष्क्रिय एम०पी०सी०एस०, मत्स्य एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के परिसमापन पर चर्चा की गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी को इन समितियों की सूची तैयार कर परिसमापन की कार्रवाई करने तथा उनके स्थान पर नई समितियों का गठन करने का निर्देश दिया। 🔆 (4) निबंधन की स्थिति: वर्ष 2025 में 12 मत्स्यजीवी सहयोग समितियों एवं 58 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का निबंधन किया गया। वर्ष 2026 में अब तक 5 मत्स्यजीवी एवं 7 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का निबंधन हुआ है। 🔆 (5) झारसेवा पोर्टल पर सुविधा: CSC ID प्राप्त MPCS को झारसेवा की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। कुल 169 समितियों में से 70 को सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। शेष 7 समितियों के लिए संबंधित प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को पत्र जारी किया गया है। 🔆 (6) खाद-बीज लाइसेंस एवं प्रशिक्षण: वित्तीय वर्ष 2023-24 में 78 समितियों द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर खाद का लाइसेंस लिया गया। इन समितियों को “पी०एस० किसान समृद्धि केन्द्र” के रूप में अपग्रेड करने का निर्देश दिया। 🔆 (7) जन औषधि केन्द्र: अनगड़ा प्रखण्ड के सालहन लैम्पस द्वारा जन औषधि केन्द्र का सफल संचालन किया जा रहा है। अन्य समितियों को भी जन औषधि केन्द्र खोलने के लिए प्रेरित करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 🔆 (8) राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस: National Cooperative Database को नियमित रूप से अद्यतन करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, राँची द्वारा सभी बिंदुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। जानकारी हो की इन निर्णयों से जिले में सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी और किसानों तथा आमजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
0
4
8
231
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
🌟 सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी गयीं 🌟 जनता दरबार में काफी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुदूर ग्रामीण इलाकों से आये लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पहले सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड एवं पेयजल जैसी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
हिन्दी
2
4
10
374
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
जनता दरबार में एक आवेदक द्वारा शिकायत की गयी कि अंचल कार्यालय का एक कर्मचारी उसके साथ दुर्व्यवहार करता है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों का ससमय एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी मामले में अग्रेतर कार्रवाई की आवश्यकता हो तो उसकी जानकारी भी आवेदक को अवश्य दी जाए। 🌟 सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी गयीं 🌟 जनता दरबार में काफी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुदूर ग्रामीण इलाकों से आये लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पहले सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड एवं पेयजल जैसी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
हिन्दी
0
2
7
438
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
जनता दरबार में एक आवेदक द्वारा शिकायत की गयी कि अंचल कार्यालय का एक कर्मचारी उसके साथ दुर्व्यवहार करता है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों का ससमय एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी मामले में अग्रेतर कार्रवाई की आवश्यकता हो तो उसकी जानकारी भी आवेदक को अवश्य दी जाए। 🌟 सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी गयीं 🌟 जनता दरबार में काफी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुदूर ग्रामीण इलाकों से आये लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पहले सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड एवं पेयजल जैसी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। 🌟 राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश 🌟 जनता दरबार में आज राजस्व से जुड़े अधिकांश मामले सामने आये। पंजी-2 सुधार, लगान रसीद निर्गत करने, भूमि माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा एवं जमीन से संबंधित अन्य शिकायतों पर संबंधित अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हें निर्देश दिया कि लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आम लोगों को कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े। 🌟 जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार बनाने में आ रही समस्याओं के समाधान का निर्देश 🌟 अनगड़ा प्रखण्ड से पहुंची कुछ महिलाओं ने जनता दरबार में जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनाने में आ रही परेशानियों की शिकायत की। इस पर संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को पंचायत भवन में संचालित प्रज्ञा केन्द्र का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने आधार कार्ड निर्माण हेतु विशेष कैंप आयोजित करने तथा ग्रामीणों को निर्धारित समय पर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को आवश्यक जांच कर सर्वजन पेंशन योजना के पात्र लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। 🌟 अन्य शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🌟 जनता दरबार में प्राप्त अन्य शिकायतों में राशन कार्ड में नाम जोड़ने, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति, पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, भूमि मापी, आपसी भूमि विवाद एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित आवेदन शामिल थे। संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। @JharkhandCMO @prdjharkhand @HemantSorenJMM @mbhajantri
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
4
5
18
888
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
आज रांची शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने मुलाकात कर शहर की मूलभूत समस्याओं, नागरिक सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पार्षदों द्वारा शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। रांची को एक आदर्श एवं नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित शहर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बैठक के दौरान वार्डों में नियमित साफ-सफाई एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है ताकि नागरिकों की सहभागिता से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। महिला सुरक्षा को लेकर सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की अपील की। महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। वार्ड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयों एवं मोहल्लों में संवाद तथा हेल्पलाइन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसे लेकर सभी पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने तथा बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने को कहा गया। शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। बैठक में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर भी गंभीर चर्चा की गयी। युवाओं में बढ़ते नशे के प्रभाव को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक निगरानी एवं परिवार स्तर पर संवाद को बढ़ावा देना जरूरी है। वार्ड स्तर पर सकारात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी बिंदुओं पर जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में वार्ड पार्षद मोहम्मद सलाउद्दीन के साथ शबाना खान, बबली सोनी, गजाला परवीन, बटर सिंह देओल, प्रदीप कुमार, सुनील यादव, मोहम्मद एहतेशाम एवं मोहम्मद असलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। @JharkhandCMO @prdjharkhand @HemantSorenJMM @mbhajantri
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
3
3
11
507
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर आज बैठक आयोजित की गई। कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी एवं महावीर मण्डल, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति, पंजाबी हिंदू बिरादरी, राँची के सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @mbhajantri
हिन्दी
0
3
7
503
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर आज बैठक आयोजित की गई। कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी एवं महावीर मण्डल, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति, पंजाबी हिंदू बिरादरी, राँची के सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 🌟 बैठक में उपस्थित लोगो ने दिये महत्वपूर्ण सुझाव 🌟 बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव रखे। सदस्यों द्वारा पर्व के दौरान निगरानी, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। 🌟 सदस्यों के सुझावों पर जिला प्रशासन करेगा आवश्यक कार्रवाई 🌟 सदस्यों द्वारा दिये गये सभी सुझावों पर जिला प्रशासन गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेगा। पूर्व में भी रांची में सभी पर्व-त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए हैं, जिसमें केन्द्रीय शांति समिति, महावीर मण्डल, केन्द्रीय सरना समिति, रामनवमी श्रृंगार समिति, राँची चैती दुर्गा पूजा समिति, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति अन्य सभी रामनवमी / ईद / सरहुल पर्व आयोजन समितियों एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा है। विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयास से आगामी त्योहार भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होगा। 🌟 शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार सम्पन्न कराना हम सबकी जिम्मेवारी 🌟 रांची को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनाना है। इसके लिए सभी नागरिकों, शांति समिति के सदस्यों तथा प्रशासन को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। 🌟 सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी निगरानी 🌟 आगामी पर्व के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से बचने और जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए ऐसी किसी भी सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस-प्रशासन को देने की अपील है । सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 🌟 पर्व के दौरान सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम : एसएसपी🌟 बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सदस्यों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सतर्कता के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी मैदान स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करें, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने से नहीं चूकेगी। बैठक के अंत में प्रशासन और सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि सभी की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ मनाया जाएगा। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @mbhajantri
DC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet mediaDC Ranchi tweet media
हिन्दी
2
8
21
941
DC Ranchi
DC Ranchi@DC_Ranchi·
विशेष गहन पुनरीक्षण #SIR अंतर्गत दिनांक 23 मई 2026 को रांची जिला के सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी Un-Mapped Elector List अगर आपका नाम मतदाता सूची में मैपिंग नहीं हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं। आप 23 मई 2026 को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। सभी बूथों पर BLO शनिवार एवं रविवार को मौजूद रहेंगे और मतदाताओं की सहायता करेंगे। समय :- सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक @ECISVEEP @ceojharkhand @prdjharkhand #SIR2026 #ECISVEEP #CEOJharkhand #specialintensiverevision #iprdjharkhand #VoterVerification #everyvotecounts #ranchi #ElectionCommissionOfIndia #MatdataJagrukta #NoVoterLeftBehind #रांची #मतदाता_जागरूकता #लोकतंत्र_मजबूत_बनाएं
DC Ranchi tweet media
हिन्दी
4
7
22
1.5K