जनपद में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
निर्देश दिए गए कि नमाज केवल निर्धारित ईदगाह एवं मस्जिदों में ही अदा की जाए तथा कुर्बानी केवल चिन्हित स्थानों पर की जाए।
जिला प्रशासन बांदा की पहल को मिल रहा सभी का समर्थन।
कलेक्ट्रेट गेट पर स्थापित शीतल जल व छबील व्यवस्था का आज 25वा़ं दिन है इसमें बांदा के प्रतिष्ठित व्यवसायी समाजसेवी,जिला अधिवक्ता संघ और विभिन्न संगठन के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं आज जिला अधिवक्ता संघ बांदा द्वारा आम..
हीट वेव के संबंध में जारी एडवाइजरी के अनुसार जनपद के समस्त ग्राम पंचायत में पंचायत भवन या अन्य किसी उपयुक्त भवन को कोल्ड रूम के रूप में स्थापित किया गया है जिसमें वाटर कूलर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बैठने तथा विश्राम करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।.....
अब जिला अस्पताल में टंकी से भी मिलेगा ठंडा पानी, गत दिवस जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर आए हुए मरीज एवं उनके परिजनों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में सीएमएस द्वारा पानी के टैंक में बर्फ डलवाया गया तथा जहां मरीजो का रजिस्ट्रेशन किया जाता है..
हीट वेव से बचाव हेतु की जा रही व्यवस्थाओं में आज जिला अस्पताल बांदा के मुख्य गेट पर रेन बसेरा में नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा वाटर कूलर स्थापित किया गया इससे गर्मी में जिला अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजनों को शुद्ध स्वच्छ शीतल पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
जिला अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर के निरीक्षण के दौरान आमजन को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु शीतल पेयजल, कूलर एवं वाटर कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल परिसर में “कूलिंग प्वाइंट” स्थापित कर मरीजों एवं तीमारदारों...
आज बांदा बाईपास का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात को सुरक्षित बनाने हेतु आवश्यक स्थानों पर टेबल टॉप एवं स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही बबेरू रोड चौराहा एवं बिसंडा रोड चौराहा के आसपास...
हीट वेव के दृष्टिगत ग्राम पंचायत तिंदवाड़ा एवं महोखर का निरीक्षण कर पंचायत भवनों में कूलर एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ ही जनपद की समस्त पंचायत भवनों में आमजन को राहत पहुंचाने हेतु कूलर,शीतल पेयजल एवं आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल डीपीआरओ कराने के निर्देश दिए गए।
जनपद में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक के साथ पं.जे.एन.पी.जी.कॉलेज एवं महिला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया,इस दौरान परीक्षा की पारदर्शिता,सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी निगरानी,बायोमेट्रिक सत्यापन एवं अभ्यर्थियों की.
.भीषण गर्मी एवं हीट वेव से बचाव हेतु समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में सभी ग्राम पंचायतों में कूलिंग सेंटर, पेयजल टैंकर, खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत तथा गौशालाओं में पानी, छाया एवं हरे चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायतों...
आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं सीएमआईएस पोर्टल के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुईl बैठक में समस्त कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्माण कार्य समय से एवं गुणवत्तायुक्त रूप से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गये l
उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग श्री मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में गौ आश्रय स्थलों पर समुचित चारा, पानी,छाया,टीकाकरण एवं चिकित्सीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।