
भाजपा राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए प्रयासरत है। हम मराठी के साथ जर्मन, फ्रेंच, इटेलियन जैसी भाषा भी पढ़ाने के लिए तैयार है, तो राजस्थानी भाषा को पढ़ाने में हमें कोई दिक्कत नहीं है। राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए हमें इसे एक भाषा के तौर पर बनाना होगा। भाषा को मान्यता दिलाने के लिए पहले भाषाविदों को विभिन्न बोलियों को लेकर एक व्यापक सहमति बनानी होगी। -श्री @madanrrathore प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान













