Factnews Diary

179 posts

Factnews Diary banner
Factnews Diary

Factnews Diary

@FactnewsD

लफ़्ज़ों में बेचूं सोच को, ख्वाबों का सौदा है, ट्वीटों में छुपा दिल मेरा, फॉलो का इरादा है।

Katılım Eylül 2025
726 Takip Edilen438 Takipçiler
Factnews Diary retweetledi
PRATAPGARH POLICE
PRATAPGARH POLICE@pratapgarhpol·
👉 #77वें_गणतंत्र_दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। ➡️ इस अवसर पर शांति, सद्भावना एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक स्वरूप आकाश में गुब्बारे छोड़े गए। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण कर अनुशासन, एकरूपता एवं प्रस्तुति की सराहना की गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई गई तथा सभी को संवैधानिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। समारोह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। @Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld
PRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet media
हिन्दी
2
8
21
452
Factnews Diary retweetledi
PRATAPGARH POLICE
PRATAPGARH POLICE@pratapgarhpol·
👉 77वें गणतंत्र दिवस–2026 के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा कैंप कार्यालय, प्रतापगढ़ में विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। ➡️ उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्यबोध एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य मिष्ठान वितरण किया गया। समारोह शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। @Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld
PRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet media
हिन्दी
0
12
40
1.1K
Factnews Diary retweetledi
PRATAPGARH POLICE
PRATAPGARH POLICE@pratapgarhpol·
77वें गणतंत्र दिवस–2026 के पावन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, प्रतापगढ़ में विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। उक्त अवसर पर कार्यक्रम गरिमामय, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थित कार्मिकों द्वारा संविधान एवं राष्ट्र के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। @Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld
PRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet media
हिन्दी
0
8
16
494
Factnews Diary
Factnews Diary@FactnewsD·
कुछ लोग मनोरंजन या लाइक के लिए एआई से झूठी खबरें बनाते हैं। ऐसी पोस्ट लोगों को गुमराह करती हैं और सामाजिक नुकसान करती हैं। सच्चाई की जांच करना सबकी जिम्मेदारी है। @deepakbhuker @bstvlive @dmpratapgarh @pratapgarhpol
Factnews Diary tweet mediaFactnews Diary tweet media
हिन्दी
1
0
2
16
Factnews Diary
Factnews Diary@FactnewsD·
अफवाहों और भ्रमित करने वाली सामग्री से बचें। पुलिस जनहित में फेक न्यूज और गुमराह करने वाली जानकारियों पर आवश्यक कार्रवाई करती है। झूठ चाहे जितना फैलाया जाए, सच अपनी जगह कायम रहता है। बिना पुष्टि के जानकारी साझा करना गैर-जिम्मेदाराना है। @deepakbhuker @bstvlive @dmpratapgarh
Factnews Diary tweet mediaFactnews Diary tweet media
हिन्दी
1
0
0
19
Factnews Diary retweetledi
PRATAPGARH POLICE
PRATAPGARH POLICE@pratapgarhpol·
👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का गंभीरता से समाधान हेतु दिये गये निर्देश- ➡️ आज दिनांक 16.12.2025 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द लाल व क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिव नारायण वैस के साथ पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में जनसुनवाई किया गया। ➡️ जनसुनवाई के दौरान एसपी प्रतापगढ़ द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया है। प्रत्येक शिकायत पर तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख हो।
PRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet mediaPRATAPGARH POLICE tweet media
हिन्दी
1
4
18
512
Factnews Diary retweetledi
PRATAPGARH POLICE
PRATAPGARH POLICE@pratapgarhpol·
👉 सराहनीय एवं अदम्य साहसपूर्ण कार्य करने पर एसपी द्वारा पुलिस कर्मियों को सराहनीय एवं अदम्य साहसपूर्ण कार्य करने पर पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित ➡️ आज दिनांक 16.12.2025 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ➡️ इस अवसर पर गैंगस्टर एक्ट के शातिर इनामिया अभियुक्तों की त्वरित एवं प्रभावी गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने हेतु उ0नि0 राहुल कुमार गौतम (थाना फतनपुर), उ0नि0 प्रदीप कुमार (थाना फतनपुर), उ0नि0 दीपक कुमार यादव (थाना लीलापुर), उ0नि0 राहुल कुमार (थाना कोतवाली नगर), उ0नि0 रज्जन राव (थाना कंधई), आरक्षी हरेन्द्र सिंह (थाना लीलापुर), आरक्षी आशुतोष तिवारी (थाना फतनपुर) एवं आरक्षी अजीत शर्मा (थाना मानिकपुर) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ➡️ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, साहस एवं तत्परता के साथ कर्तव्य पालन करते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
PRATAPGARH POLICE tweet media
हिन्दी
0
6
16
484
Factnews Diary retweetledi
PRATAPGARH POLICE
PRATAPGARH POLICE@pratapgarhpol·
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आज पुलिस लाइन से डायल-112 की 12 नवीन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये वाहन कंडम हो चुकी गाड़ियों के स्थान पर प्राप्त हुए हैं, जिससे फुट पेट्रोलिंग एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम में और अधिक तेजी आएगी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज उपस्थित रहे। इस संंबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट । @Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld @uptrafficpolice @112UttarPradesh @wpl1090
PRATAPGARH POLICE@pratapgarhpol

👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा डायल-112 की 12 नवीन वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना ➡️ आज दिनांक 12.12.2025 को पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान जनपद को प्राप्त डायल-112 की 12 नवीन वाहनों को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। ये वाहन उन गाड़ियों के स्थान पर उपलब्ध कराए गए हैं जो अपने निर्धारित समयावधि पूर्ण कर ‘कंडम’ श्रेणी में आ चुकी थीं। नवीन वाहन जनपद की फुट पेट्रोलिंग क्षमता, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा रिस्पॉन्स टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उक्त वाहनों के संचालन से पुलिस बल को घटनास्थलों पर त्वरित एवं समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करने में विशेष सहायता मिलेगी। 👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा बताया गया कि— ➡️ नई गाड़ियों के शामिल होने से पूरे जनपद में फुट पेट्रोलिंग, इवेन्ट रिस्पॉन्स, आपातकालीन घटनाओं पर समयबद्ध कार्रवाई, तथा थाना मोबाइल इकाइयों के समन्वय में उल्लेखनीय सुधार होगा। ➡️ डायल-112 टीम को बेहतर संसाधन उपलब्ध होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और तेज व सुलभ होगी। ➡️ भविष्य में भी जनपद में संचालित पुरानी, अक्रिय या कण्डम वाहनों को क्रमवार रिप्लेसमेंट योजना के तहत बदला जाता रहेगा, जिससे पुलिसिंग का स्तर और अधिक मजबूत व आधुनिक होता रहेगा। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने बताया कि नई वाहनों की उपलब्धता से जनपद पुलिस की त्वरित सेवा क्षमता में वृद्धि होगी तथा जन-सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आपातकालीन सहायता से जुड़े कार्यों में दक्षता और तत्परता सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में पुलिस लाइन, डायल-112 प्रभारी श्री दौलत यादव व प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव राय एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

हिन्दी
2
10
34
1.7K