GARG
44.1K posts

GARG
@GargMind
#शायर #मानवतावादी #समानतावादी #ToxicLife



(1/2) जीतेगा बांकीपुर... जीतेगा एनडीए... एनडीए की एकजुटता एक बार फिर इतिहास रचेगी। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निमित्त आयोजित वार्ड स्तरीय चुनावी जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज 21 जुलाई को वार्ड संख्या 15, 16, 17, 18 एवं 19 में जद (यू) के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी के पक्ष में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन एवं मतदान की अपील करेंगे। आइए, इस व्यापक जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनें और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को भारी मतों से विजयी बनाएं। #BankipurByElection #Bihar #JDU #JanataDalUnited #NDA




आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति, सुरक्षित भारत की नई पहचान। कर्नाटक के कारवार स्थित INS कदंबा नौसैनिक अड्डे पर अत्याधुनिक युद्धपोत INS मालवन के भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल होने के साथ ही देश की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को नई शक्ति मिली है। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाते हुए हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सामरिक तैयारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की रक्षा नीति स्वदेशी तकनीक, आधुनिक सैन्य सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के नए युग का नेतृत्व कर रही है। आज देश अपनी समुद्री सुरक्षा को अभेद्य बनाते हुए वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और सक्षम रक्षा शक्ति के रूप में अपनी पहचान सुदृढ़ कर रहा है। #AatmanirbharBharat #INSMalvan #MakeInIndia



























