Singer Gunjan Sharma
1K posts

Singer Gunjan Sharma
@GunjanSharma72


दुर्भाग्य देखिए…! भारत जैसे बहुभाषी और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश में, जहाँ भाषाओं को हमारी पहचान और विरासत का आधार माना जाता है — वहीं आज एक गंभीर प्रश्न खड़ा होता है। Maithili, जिसे संविधान की Eighth Schedule में सम्मानपूर्वक स्थान प्राप्त है, क्या वह आज भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी? जब Nepali सहित अन्य भाषाओं को जनगणना में समुचित स्थान दिया जा रहा है, तो मैथिली जैसी समृद्ध, प्राचीन और करोड़ों लोगों की मातृभाषा को नज़रअंदाज़ क्यों? यह केवल एक भाषा का सवाल नहीं है — यह पहचान, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों का प्रश्न है। मैथिली केवल एक भाषा नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक आत्मा है। यह साहित्य, परंपरा और इतिहास की जीवित धरोहर है। इसे अनदेखा करना, लाखों-करोड़ों लोगों की भावनाओं को अनदेखा करना है। हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी भाषाई विविधता का सम्मान करें।हर भाषा को समान अवसर और पहचान दिलाने की मांग करें सरकार से विनम्र आग्रह है कि इस विषय पर स्पष्टता दे और मैथिली भाषा को उसका उचित स्थान सुनिश्चित करे। #Maithili #LanguageRights #IndianLanguages #CulturalIdentity #JusticeForMaithili














सम्राट चौधरी ने मिथिला के मान पाग़ को अपने सर से फेंक कर अपमान किया। नकारा, नालायक, मूर्ख लोगों को पाग पहनाना बंद कीजिए। जो पाग़ का इज़्ज़त न करे, उसके महत्व को समझे नहीं, अपने सर से फेंक दे, वैसे अभिमानी दुश्शासनों को मिथिला का पाग़ पहनाना बंद हो।












