#DigitalHealth | ABHA कार्ड है आपके लिए एक सहज और सुरक्षित डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली का प्रवेश द्वार। ABHA के साथ, आपके सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड एक ही जगह जुड़े होते हैं, जिससे इलाज में पारदर्शिता और आसानी सुनिश्चित होती है।
आज ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) में रजिस्टर करें और अपना निःशुल्क हेल्थ ID प्राप्त करें!
#HealthForAll
बढ़ती गर्मी और हीट वेव से बचाव बेहद जरूरी है।
थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रख सकती है।
पर्याप्त पानी पिएं
हल्के और ढीले कपड़े पहनें
दोपहर 12 से 4 बजे तक घर के अंदर रहें
तेज धूप में भारी काम करने से बचें
बच्चों और पालतू जानवरों को वाहन में अकेला न छोड़ें
सतर्क
जो एक बार इलाज हो गया शुरू, तो टीबी के इंफेक्शन का डर हुआ दूर।
दो हफ़्तों से ज्यादा ख़ासी, बुख़ार, भूख न लगना, वज़न कम होना, रात मे पसीना आना और अधिक थकावट महसूस होना, ये सभी टीबी के लक्षण हो सकते हैं। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। संपर्क करें 1800-11-6666 #TBMuktBharat
कोटा प्रकरण में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा
प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कोटा पहुंचकर उपचाररत प्रसूताओं और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
@DIPRRajasthan@GajendraKhimsar@MeRajGovt@RajCMO
एसएमएस अस्पताल, जयपुर में शुरू हुआ देश का पहला सरकारी हाईटेक इंस्टिट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी।
अब लेजर, हेयर ट्रांसप्लांट, पीआरपी और आधुनिक चर्म रोग उपचार सुविधाएं एक ही छत के नीचे, किफायती दरों पर उपलब्ध हैं।
समय पर जांच और पूरा इलाज टीबी को पूरी तरह ठीक कर सकता है।अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मुफ्त टीबी जांच और उपचार सुविधा उपलब्ध है।
आज ही जांच कराएं
#TBMuktBharat#EndTB
डिप्रेशन हर बार आँसुओं में दिखाई नहीं देता…
कभी ये चुप्पियों में, थकान में और खुद से दूर हो जाने में छिप जाता है।
अगर मन भारी लगे, तो अकेले मत रहिए।
Tele-MANAS आपकी बात सुनने और सहारा देने के लिए हमेशा साथ है।
कॉल करें 14416 | 1-800-891-4416
बच्चों के मानसिक शारीरिक विकास के लिए आयरन की सिरप बहुत महत्वपूर्ण है कब कैसे क्योँ दी जाये यह जानना जरूरी है #अनीमिया मुक्त राजस्थान #अनीमिया मुक्त भारत
#healhtforall
आइए एकजुट होकर थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और ज़रूरतमंदों के लिए नियमित रक्तदान करें। आपका एक कदम, किसी की ज़िंदगी की नई शुरुआत बन सकता है।
#WorldThalassemiaDay
#विश्व_थैलेसीमिया_दिवस हर साल 8 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य एक आनुवंशिक रक्त विकार, थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना, मरीजों का समर्थन करना और इससे बचाव के उपाय साझा करना है।
स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
एसएमएस अस्पताल में मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
शाम को भी मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एसएमएस अस्पताल की नई पहल।
अब अधिक रोगीभार वाले विभागों में शाम के समय भी ओपीडी सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी।
@DIPRRajasthan@GajendraKhimsar
हीटस्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है जो तेज गर्मी में शरीर के अधिक गर्म होने से होती है। इसके शुरुआती संकेत जैसे चक्कर, तेज तापमान और कमजोरी को नजरअंदाज न करें और तुरंत शरीर को ठंडा करने के उपाय करें।
#Heatstroke#SummerHealth#Healthforall #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान