
IPRD Bihar
52.1K posts

IPRD Bihar
@IPRDBihar
Publish & propagate GoB policies, programmes, schemes & achievements, effectively for public awareness. Documentation of progress & achievement of departments




समृद्धि यात्रा के क्रम में आज कैमूर एवं रोहतास जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कैमूर में 47 करोड़ रु॰ की 43 योजनाओं का शिलान्यास तथा 162 करोड़ रु॰ की 161 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय एवं पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया। वहीं रोहतास में 321 करोड़ रु॰ की 129 योजनाओं का शिलान्यास तथा 159 करोड़ रु॰ की 179 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान डिहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा इंटेक वेल के निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।

































