
आज, 16 जून 2026 को नालंदा जिले के चंडी में निर्माणाधीन 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रिड उपकेंद्र तथा संबंधित संचरण लाइन के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी।
निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने हेतु कार्यरत एजेंसी M/S Shyama Power के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, निर्माणाधीन ग्रिड उपकेंद्र को हरित परिसर बनाने हेतु पौधरोपण कर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर निदेशक परियोजना , मुख्य अभियंता समेत क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।

हिन्दी




























