

Lokendra Singh Pratihar
3.3K posts

@Lokendra024
✨_शीलं_परमं_भूषणम् _✨ 🚩⚔️क्षत्रिय⚔️🚩







जीते हुए विधायक फाटक बंद करके बैठे हैं दूसरी ओर जमानत जप्त वाले भाजपा नेता कर रहे है समस्याओं का समाधान शिक्षक छगन सिंह का बयान... @SSKharaBJP @RavindraBhati__ @BJP4Rajasthan



किसानों से मिलने तिलानेस में खेतों में पहुंचे भजनलाल शर्मा...




जब पति व्यापारी हो, तो उसकी जेब से कभी रसीद नहीं निकलती है निकलता है ऐसा सरप्राइज़ गिफ्ट, जिसकी उम्मीद भी नहीं होती।

राजस्थान के खजुराहो के नाम से विख्यात सीमांत क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत के अद्भुत प्रतीक किराडू मंदिर के समग्र विकास हेतु ₹5 करोड़ 43 लाख की बजट स्वीकृति समस्त क्षेत्र के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर समय-समय पर विधानसभा पटल पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया। इसी क्रम में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व राजस्थान में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को पुरातात्विक धरोहर के संरक्षण हेतु ‘स्मारक साथी’ का दायित्व सौंपा गया। इस दायित्व का निर्वहन करते हुए हमारी टीम ने मंदिर परिसर में पहुँचकर कंटीली झाड़ियों की हाथों से कटाई कर व्यापक सफाई अभियान चलाया, ताकि इस अमूल्य विरासत के संरक्षण की दिशा में एक सार्थक शुरुआत हो सके। अब आमजन के सहयोग से शीघ्र ही “Save Kiradu” जन-अभियान प्रारंभ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य किराडू मंदिर के संरक्षण, संवर्धन और समग्र विकास को जनभागीदारी से गति देना है। हमारा प्रयास है कि यह अद्वितीय पुरातात्विक धरोहर विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो और पर्यटक स्थल के रुप में विकसित हो सके। साथ ही भविष्य में यूनेस्को विश्व धरोहर (UNESCO World Heritage) सूची में अपना स्थान प्राप्त कर सके। किराडू मंदिर के साथ-साथ देवका स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर एवं बिस्सू स्थित ऐतिहासिक मंदिर के संरक्षण एवं विकास के लिए भी निरंतर प्रयास जारी हैं। ये दोनों स्थल भी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण केंद्र हैं और इनके संरक्षण, संवर्धन तथा पर्यटन विकास की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है। निस्संदेह, यह बजट आवंटन हमारी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, पर्यटन को नई गति प्रदान करने, स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।






बेचारे कितनी मेहनत कर रहे हैं बाड़मेर के लिये.... #बाड़मेर
