इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सैनी जी, पुण्डरी के लोकप्रिय विधायक श्री सतपाल जाम्बा जी, श्री जिले सिंह पिचोंलिया जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुर्जर जी, पूर्व विधायक श्री कुलवंत बाजीगर जी सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। @BJP4Haryana
आज पुण्डरी विधानसभा के ग्राम पुण्डरी, संगरौली एवं फरल में आयोजित स्वागत, सम्मान एवं जलपान कार्यक्रमों में सहभागिता की।
भगवान परशुराम ब्राह्मण सभा एवं सभी ग्रामवासियों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
साथ ही, सभी को पावन नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक एकजुटता को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज जी, सोनीपत विधायक निखिल मदान जी तथा खरखौदा विधायक पवन खरखौदा जी उपस्थित रहे। @BJP4Haryana
आज भाजपा सोनीपत जिला कार्यालय ‘स्वर्ण कमल’ में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
समस्त देशवासियों को हिंदू नववर्ष 2083, उगादी, गुड़ी पड़वा सहित देश के विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले नवसंवत्सर के सभी पावन पर्वों की हार्दिक बधाई।
साथ ही, माँ दुर्गा की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नवसंवत्सर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए तथा माँ भगवती की कृपा से सभी के जीवन में शक्ति, शांति एवं समृद्धि का संचार हो और हमारा राष्ट्र नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा का विधान है। उनके आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में संयम, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही कामना है।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
देशभर के मेरे परिवारजनों को नवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनाएं। शक्ति की आराधना का यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख, सौभाग्य, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की असीम कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित भारत के हमारे संकल्प को भी नई ऊर्जा मिले। जय अंबे जगदंबे मां!
देशवासियों को नव संवत्सर की अनंत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह नया साल आप सभी के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और सशक्त करे, जो राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को भी नई मजबूती दे।
इसकी शुरुआत बूथ अध्यक्ष रामफल और डॉ. ऋषिपाल मथाना की नेम प्लेट लगाकर की गई।
इस अवसर पर बूथ परिवार के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी का यह प्रयास संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। @BJP4Haryana
5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से भी बूथ की उत्कृष्ट कार्यशैली देखने को मिली, जो संगठन की मजबूती को दर्शाती है।
मुझे विश्वास है कि यह बूथ पूरे हरियाणा के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
साथ ही, 39 पन्ना प्रमुखों की नेम प्लेट लगाने की पहल एक अभिनव और सराहनीय कदम है।
भाजपा हरियाणा का आदर्श बूथ!
आज थानेसर विधानसभा के बूथ क्रमांक 145 पर अचानक पहुंचकर कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को नज़दीक से देखने का अवसर मिला।
पिछले एक वर्ष में 30 भव्य कार्यक्रमों का सफल आयोजन और संगठन के प्रति निरंतर सक्रियता इस बूथ को “आदर्श बूथ” बनाती है।
जय माता दी 🙏🚩
श्री देवी कूप (माँ भद्रकाली) मंदिर, कुरुक्षेत्र में माननीय राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष जी के साथ आनंद महोत्सव एवं शोभा यात्रा में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
इस पावन अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।