MP MyGov retweetledi

रांची में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है...
पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी देव मीणा ने 5.45 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित कर इतिहास रच दिया। वहीं कुलदीप कुमार ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
दोनों खिलाड़ियों ने 5.25 मीटर के कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 क्वालिफाइंग मार्क को पार कर प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। साथ ही, 5.45 मीटर के प्रदर्शन के साथ एशियन गेम्स के क्वालिफाइंग मानक को भी प्राप्त किया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दोनों खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई व आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं: CM
@DrMohanYadav51 @IndiaSports @MP_DSYW #CMMadhyaPradesh
हिन्दी


















