
मा॰ मुख्यमंत्री को उनके अधीन मंत्री-उपमुख्यमंत्री कैसे कंट्रोल कर रहे है यह उसकी छोटी सी बानगी है। CM कभी-कभार चंद सेकेंड्स के लिए मीडिया में बोलते भी है तो उन्हें अधिकारी और मंत्री बोलने तक नहीं देते। CM को आदेश देते हुए ये लोग CM को कहते है कि “चलिए ना-चलिए हो गया”। अधिकांश समय मंत्री-अधिकारी एवं उनके खास नेता जान बुझकर मीडिया के कैमरों के सामने आकर विज़ुअल को बाधित करते हुए CM का हाथ पकड़ विपरीत दिशा में घुमा देते है। पुष्टि के लिए विगत 1 वर्ष के फ़ुटेज देख सकते है। बिहार के CM कितने स्वस्थ है यह उनके नेता और अधिकारी ही प्रमाणित कर रहे है। #Bihar





