Narendra Dotoliya retweetledi

नागपुर में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं इम्मवर्स इनोवेशन्स के संयुक्त तत्वावधान में “Building Civilizational AI from Bharat” विषयक 21 दिवसीय समर स्कूल कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 15 जून से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के 23 प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों से चयनित 30 प्रतिभागी संस्कृत, भारतीय ज्ञान परंपरा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के समन्वय पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने की। उन्होंने कहा कि संस्कृत और AI का समन्वय समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा भारत-केंद्रित AI के निर्माण के लिए इस दिशा में ठोस प्रयास आवश्यक हैं। मुख्य अतिथि प्रो. पंकज चांदे ने भारतीय ज्ञान-संपदा को AI युग से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण और उन्हें AI-Ready डेटा में परिवर्तित करने को राष्ट्रीय प्राथमिकता बताया।
कार्यशाला के दौरान भारतीय ज्ञान प्रणाली, ग्रंथों के डिजिटलीकरण, भाषा प्रौद्योगिकी, मशीन लर्निंग तथा AI आधारित नवाचारों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह पहल भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और ज्ञानगत विरासत को भविष्य की प्रौद्योगिकी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
@ImmverseAI @shrivarakhedi @ragamuki @IKS_Media
#CivilizationalAI #BuildingAIFromBharat #SanskritAI #IndianKnowledgeSystems #AIForBharat #Nagpur




हिन्दी





























