
ग्रामीण प्रतिभाओं को एक नई पहचान देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।National Skill Development Corporation (NSDC) की CSR पहल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित लोयन मलकपुर में “मड टू मैट कुश्ती मैदान” का भव्य शिलान्यास आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री जयन्त चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह पहल ग्रामीण युवाओं, विशेषकर महिला खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान करने और मिट्टी से मैट तक के अंतर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे खिलाड़ी अपने ही क्षेत्र में आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक उभरते हुए स्पोर्ट्स एक्सीलेंस हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
#SkillIndia #NSDC #KheloIndia #Wrestling #RuralTalent #WomenInSports #SkillDevelopment #IndiaSkills #EmpoweringYouth #GrassrootsDevelopment #SportsForChange #FutureChampions #DeshKaTalent #MudToMat


हिन्दी
































