
Neeraj Mishra
72 posts

Neeraj Mishra
@NeerajMish9
Hustle, hope, repeat.



















आज “Metro Monday” है। वैश्विक ईंधन परिस्थितियों को देखते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक सोमवार सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी जाएगी। आज मैं मेट्रो और डीटीसी की बस से अपने कार्यालय पहुंची। दिल्ली मेट्रो का आधुनिक नेटवर्क, स्वच्छ स्टेशन, समयबद्ध सेवा और सहज कनेक्टिविटी वास्तव में विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करते हैं। वहीं डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा आरामदायक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल है। इस पहल के अंतर्गत मेरे साथ कैबिनेट सहयोगी श्री प्रवेश साहिब सिंह जी, श्री रविन्द्र इन्द्राज जी ने भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर जिम्मेदार नागरिक भागीदारी का संदेश दिया। मैं सभी दिल्लीवासियों से आग्रह करती हूं कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जहां संभव हो, मेट्रो, डीटीसी बसों और कारपूलिंग को अपनाकर “मेरा भारत, मेरा योगदान” जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें। @p_sahibsingh @bjpravinder16 #MetroMonday #MeraBharatMeraYogdaan



