
Nitin
109 posts

Nitin
@NitinKumar070
Writer & Social media activist.
















सैफई परिवार और अखिलेश यादव जी ने कभी भी प्रतीक यादव को स्वीकार नहीं किया। भले मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को अपनी ब्याहता मान लिया था, प्रतीक को स्वीकार कर लिया था लेकिन वह इस परिवार में स्थान नहीं दिलवा सके। इसीलिए अपर्णा यादव, प्रतीक की पत्नी ने भाजपा की सदस्यता ले ली और वह मंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुकी हैं। प्रतीक के लिए यह अवसर भी नहीं था। वह फिटनेस के कारोबारी थे और फिटनेस की अराजकता से ही उनका असामयिक निधन हुआ। हालांकि यह कहा जा रहा है कि उन्होंने जहर लिया है। सच्चाई जांच से ही पता चलेगी। कहने को तो उन्हें स्ट्रीट डॉग लवर कहा जाता है लेकिन मुझे स्ट्रीट डॉग क्या, किसी भी कुत्ते से दिक्कत है तो मैं उसकी चर्चा नहीं करूंगा। आज प्रतीक के न रहने पर अखिलेश यादव जी ने जिस तरह का पोस्ट किया है, वह इस अस्वीकार्यता को प्रकट करता है। उन्हें प्रतीक को अनुज, छोटा भाई, परिवार का सदस्य आदि कहकर संबोधित करना चाहिए था। यही मर्यादा है। आज अखिलेश यादव जी ने मर्यादा का ध्यान नहीं रखा और अपनी भावनाओं को छिपा नहीं सके। एक राजनीतिज्ञ के लिए यह आवश्यक होता है। उन्हें यह करना चाहिए था। प्रतीक जी के लिए दुःख है। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
















