Sabitlenmiş Tweet
Adesh Gupta Office
7.9K posts

Adesh Gupta Office
@OfficeOfAdeshG
पूर्व अध्यक्ष , भाजपा , दिल्ली प्रदेश Official account of the Office of Shri @AdeshGuptaBJP
Katılım Mayıs 2021
369 Takip Edilen16.2K Takipçiler
Adesh Gupta Office retweetledi

"गुरु ही वो दीप हैं जो अज्ञान के अंधकार को ज्ञान की रोशनी में बदलते हैं!"
आज मेरे निवास स्थान पर ग्यारहवीं-बारहवीं में मुझे रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले एवं हीरा लाल वीएन इंटर कॉलेज, छिबरामऊ (कन्नौज) के पूर्व प्राचार्य आदरणीय रामकिशोर मिश्रा गुरुजी का शुभ आगमन हुआ!उनसे मिलकर न केवल मेरे विद्यालय जीवन की सुनहरी यादें पुनर्जीवित हुईं, बल्कि यह भी गर्व हुआ कि मेरी इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में रसायन विज्ञान में डिस्टिंक्शन उन्हीं के कठिन परिश्रम, सशक्त मार्गदर्शन और समर्पित शिक्षण का प्रतिफल थी!
आज के समय में ऐसे गुरु मिलना दुर्लभ है जिनके लिए शिक्षा केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक जीवनपर्यंत तपस्या है!वे न केवल हमें पाठ्यक्रम सिखाते हैं, बल्कि जीवन के प्रयोगों में सफल होने की दृष्टि भी देते हैं!
इस प्रेरणादायक भेंट के अवसर पर जब मैंने उनका सम्मान कर चरण वंदना की, तो भीतर से एक विशेष आत्मिक संतोष और गौरव की अनुभूति हुई!क्योंकि यह केवल एक गुरु का अभिनंदन नहीं था, यह उन संस्कारों और मूल्यों का नमन था, जिन्होंने हमें वह बनाया जो आज हम हैं!
ऐसे तपस्वी शिक्षाविद को सादर नमन करता हूँ, जिन्होंने ज्ञान का दीप जलाकर न जाने कितने जीवनों को उजाले से भर दिया!


हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi

पानी और रक्त एक साथ नहीं बह सकते!
बात होगी तो POK पर ही होगी!
बात होगी तो आतंकवाद पर ही होगी!
#Modiji
हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi
Adesh Gupta Office retweetledi

Adesh Gupta Office retweetledi

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के राष्ट्र के नाम आज के संबोधन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि भारत अब आतंकवाद के विरुद्ध किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा!
यह केवल एक भाषण नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संकल्प और सामर्थ्य की सशक्त अभिव्यक्ति थी! प्रधानमंत्री जी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब पाकिस्तान से संवाद यदि कभी हुआ तो सिर्फ़ आतंकवाद और POK पर ही होगा!
#OperationSindoor में भारतीय सेना के पराक्रम को उन्होंने जिस सम्मान के साथ सराहा, वह हर भारतीय के हृदय को गौरव से भर देता है!
हमारी सेनाएं हमारी शान हैं, और मोदी जी का नेतृत्व हमारा अभिमान!
मैं प्रधानमंत्रीजी का आभार प्रकट करता हूँ उनके साहसी, स्पष्ट और राष्ट्रहितकारी नेतृत्व के लिए!#Modiji
@blsanthosh
हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi

सीजफायर की आड़ में वार करने वालों को अब इतिहास नहीं, अंजाम दिखाया जाएगा!
जय हिंद 🇮🇳
#ceasefireviolated
हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi

Adesh Gupta Office retweetledi

2014 से पहले का भारत जब भी आतंक के साए में आता था, तो सरकार की प्रतिक्रिया केवल "कड़ी निंदा" और "शांति की अपील" तक सीमित रह जाती थी!चाहे 2008 का मुंबई हमला हो, संसद पर हमला या सीमा पार से घुसपैठ, तत्कालीन UPA सरकार की नीति कमजोर और भ्रमित रही! आतंकवादियों को ‘संप्रभु देश’ का दर्जा दिया जाता था और पाकिस्तान से बातचीत को ही समाधान माना जाता था!
भारत की जनता सवाल करती रही कि कब तक देश सहता रहेगा? कब तक आतंकवादियों को माफ किया जाता रहेगा?
मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया कि अब आतंकवाद के खिलाफ न तो कोई नरमी है और न कोई भ्रम! आज भारत की नीति स्पष्ट है,"अगर तुम एक मारोगे, हम घर में घुसकर दस मारेंगे!
पहले पाकिस्तान की सेना और ISI भारत में आतंक फैलाकर भी दुनिया में खुद को निर्दोष बताती थी, क्योंकि भारत की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं आता था लेकिन अब आतंकियों को न कोई राजनीतिक छतरी मिलती है, न कोई दया!
अब बातचीत सिर्फ उन्हीं से होती है जो शांति और विकास चाहते हैं, न कि बंदूक और बारूद!
अगर आज भारत में आतंक की कमर टूटी है, तो वह केवल इसलिए कि देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला जिसने कड़े फैसले लेने का साहस दिखाया!जो राजनीति नहीं, देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है!जो दुनिया के सामने झुकता नहीं, बल्कि आँखों में आँखें डालकर बात करता है!
मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि "अब आतंक की फैक्ट्री चलाने वालों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेरने के साथ-साथ उनके घर में घुसकर मारा जाएगा!"
भारतीय सेना की बहादुरी और मोदी जी की राजनीतिक इच्छाशक्ति ने मिलकर वो किया जो दशकों से सिर्फ किताबों में पढ़ा जाता था,"शौर्य, साहस और संकल्प का जीवंत उदाहरण!"
Operation Sindoor मोदी सरकार और भारतीय सेना का वो करारा तमाचा, जो पाकिस्तान अब तक गिन रहा है! Operation Sindoor में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में छुपे आतंक के ठिकानों पर जो प्रहार किया,वो सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं,ये नए भारत की सैन्य नीति का ऐलान है कि हम चुप नहीं बैठते, हम चोट देते हैं!
लहू में हो जुनून जब देश की आन का,
वो नाम है मोदी, जो बने हर जीत की पहचान का!
न सर झुकाया दुश्मन के सामने कभी जिसने,
वो शेर है भारत का, रखवाला है सम्मान का!
जय हिंद!
भारत माता की जय 🇮🇳
#OperationSindoor2
हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi
Adesh Gupta Office retweetledi

Adesh Gupta Office retweetledi

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 'श्रीलंका मित्र विभूषण' से सम्मानित किया जाना न सिर्फ एक विशेष सम्मान है, बल्कि ये भारत के प्रति वैश्विक आदर और विश्वास का जीवंत प्रमाण है!
यह गौरवपूर्ण क्षण दर्शाता है कि भारत अब केवल एक राष्ट्र नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर नेतृत्व का मार्गदर्शक बन चुका है!
श्रीलंका द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान हमारी सांझी विरासत, सांस्कृतिक जुड़ाव और पारस्परिक सम्मान की मजबूत नींव को और सुदृढ़ करता है!
प्रधानमंत्री मोदी जी का यह सम्मान भारत की विदेश नीति की सफलता, पड़ोसी देशों से मजबूत होते रिश्तों और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की दूरदर्शिता का परिचायक है!
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे राष्ट्र को गौरव है- यह हर भारतवासी की भावना का सम्मान है!
@narendramodi
हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi

रामनवमी पर रामराज्य की झलक!
राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा वक्फ संशोधन बिल को दी गई स्वीकृति सिर्फ एक कानूनी मुहर नहीं,बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में रामराज्य की कल्पना को धरातल पर उतारने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है!
यह निर्णय बताता है कि अब देश धर्म के नाम पर विशेषाधिकार नहीं, बल्कि संविधान के अनुसार समान अधिकार की ओर बढ़ रहा है!रामराज्य की कल्पना अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं बल्कि वह संसद के गलियारों में, नीतियों के निर्णयों में और संविधान की आत्मा में सजीव हो चुकी है!
इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार!
@narendramodi @AmitShah @rashtrapatibhvn

हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi

सुबह के 4:25 पर संसद से निकलते हैं वो,क्योंकि उनके लिए राष्ट्र प्रथम है, विश्राम नहीं!
ये कोई आम नेता नहीं, ये हैं आधुनिक भारत की राजनीति के सबसे सशक्त रणनीतिकार, सबसे निडर कर्मयोगी,देश के गृहमंत्री श्री @AmitShah जी!
जिनके परिश्रम से देश ने देखा:
370 का अंत, ट्रिपल तलाक की विदाई, CAA का आगमन और प्रभु श्रीराम के मंदिर का पुनर्जन्म और अब वक़्फ़ बोर्ड का नियंत्रिकरण!
अमित शाह जी सिर्फ़ गृहमंत्री नहीं वो राष्ट्र के रक्षक हैं जो इतिहास नहीं, भविष्य गढ़ते हैं!वो उस भारत की तस्वीर हैं जहाँ संघर्ष से सिद्धि तक की यात्रा होती है!उनका नेतृत्व ही आज के भारत की मज़बूती की नींव है!
भारत को ऐसे कर्मवीर पर गर्व है!
#AmitShah
हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi

आज भुवनेश्वर स्थित निवास स्थान पहुंचकर केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के पिताजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व ओडिशा भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रधान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की!
डॉ. देवेंद्र प्रधान जी का जीवन समाज सेवा, संगठन निर्माण और राष्ट्रवाद को समर्पित रहा! वे उड़ीसा भाजपा के प्रमुख स्तंभ थे और वर्षों तक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई! उनकी निष्ठा, नेतृत्व और योगदान सदैव प्रेरणा देते रहेंगे!
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें!
ॐ शांति🙏🏻
@dpradhanbjp



हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi

देश की सुरक्षा में समर्पित सभी सुरक्षाकर्मियों को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
इस अवसर पर देश की रक्षा करने वाले सेना की तीनों अंगों जल,थल और वायु सेना के वीर जवानों के शौर्य और साहस को सलाम!
#NationalSecurityDay

हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi

चक दे इंडिया! 🇮🇳
भारतीय क्रिकेट टीम को इस ऐतिहासिक जीत की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!
ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है!
#ChampionsTrophy2025

हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi

#ChampionsTrophy2025 के फाइनल में पहुंचा भारत 🇮🇳
#IndvsAusSemifinal में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार विजय प्राप्त की है!
#ViratKohli #HardikPandya
हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi
Adesh Gupta Office retweetledi

आज दिल्ली सचिवालय में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी से सुखद मुलाक़ात की!
पूर्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अरविंद केजरीवाल के कुशासन और भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ किए गए संघर्ष की यादें ताज़ा हुईं!
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व और गृहमंत्री श्री @AmitShah जी की रणनीति ने दिल्ली से भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाई और हमें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा की यह डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित दिल्ली अवश्य बनाएगी!

हिन्दी
Adesh Gupta Office retweetledi

भारत की ऐतिहासिक जीत 🇮🇳
#ChampionsTrophy में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान पर शानदार विजय प्राप्त की है!
सभी देशवासियों और खेलप्रेमियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!
हिन्दी




