Sabitlenmiş Tweet

गुजरात के इस गरीब ब्राह्मण परिवार के बीच बैठे इस शख्स का नाम है " नितिन जानी " जो पेशे से एक्टर और एक यूट्यूबर है!
हमेशा से ही ये मासूम जानवरों और असहाय गरीबों की मदत करने की वजह से चर्चा में बने रहते है!
हाल ही में इन्होंने ऐसा काम कर दिखाया है जो आज तक शायद ही किसी नेता , राजनीतिक दल या ब्राह्मण संगठन चलाने वालों ने किया होगा!
इन्होंने देखा की एक अत्यंत गरीबी से पीड़ित एक ब्राह्मण परिवार खंडहर में तब्दील घर में रहने को मजबूर है , जिनके घर में खाने को दो वक्त की रोटी भले न हो पर इस अवस्था में भी घर में वेद मंत्रों के उच्चारण की ध्वनि गूँजती है , धार्मिक ग्रंथों से घर के कोने भरे पड़े है ,बीच आँगन में महादेव का पार्थिव शिव लिंग है!
इन्होंने अपनी टीम के साथ पहुँच कर इस ब्राह्मण परिवार का नया चमचमाता घर बनवाया , जिसमें 24 घंटे बिजली से लेकर , बाथरूम , मंदिर ,पानी की सुविधा और खाने की उचित व्यवस्था है!
इस घोर कलयुग में ऐसे लोगों का होना ही अपने आप में एक अद्भुत बात है ,हमें हर कीमत पर इनके जैसे नेक दिल व्यक्ति को खुले दिल से समर्थन देना होगा ताकि मदत का ये कारवां यूं ही निरंतर चलता रहे और कोई वेद पाठी ब्राह्मण गरीबी से अपना दम न तोड़े!

हिन्दी

















