Parvati Anant retweetledi

छत्तीसगढ़ की बेटी, महिला कबड्डी विश्व कप 2025 की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात हुई। विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने तथा मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब जीतने पर उन्हें बधाई दी।
कोरबा जिले के छोटे से गांव केराकछार से विश्व मंच तक का उनका सफर हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है, जो सपनों को साकार करने के लिए परिश्रम करती हैं। उनकी उपलब्धि महिला सशक्तीकरण, आत्मविश्वास और लगन की मिसाल है।
आप अपने प्रदर्शन से देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाती रहें, आपको ढेरों शुभकामनाएं।

हिन्दी
























