Phool Singh Meena retweetledi

आज उदयपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा दक्षिणी राजस्थान में उद्योग एवं पर्यटन की संभावनाओं को लेकर आयोजित सत्र में सहभागिता कर उपस्थित महानुभावों को संबोधित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र में पर्यटन विकास, समग्र क्षेत्रीय विकास तथा नए निवेश एवं रोजगार के अवसरों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। दक्षिणी राजस्थान की अपार प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने, पर्यटन को जन-आधारित अर्थव्यवस्था से जोड़ने तथा युवाओं के लिए अधिकाधिक रोजगार सृजन के अवसर विकसित करने के लिए हम सभी मिलकर निरंतर प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम में नाथद्वारा विधायक श्री @VishvarajSMewar जी, राजसमंद सांसद श्रीमती @BjpMahimakumari जी, उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री @Phoolsmeena जी, यूसीसीआई के अध्यक्ष श्री मनीष गलुंडिया जी, संरक्षक श्री बी.एच. बापना जी, सचिव श्री आशीष छाबड़ा जी, भाजपा उदयपुर जिला अध्यक्ष श्री गजपाल सिंह जी, उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष श्री पुष्कर तेली जी, धरियावद विधानसभा प्रत्याशी श्री कन्हैया लाल मीणा जी, डूंगरपुर विधानसभा प्रत्याशी श्री बंशीलाल कटारा जी तथा यूसीसीआई के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
@UCCISEC




हिन्दी






























