Pranjal
106.8K posts

Pranjal
@Pra7oel
Politics, Science, Sport and Entertainment. 100% follow back .
















क्या इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज,जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं ! जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। जो रूट के इस समय 163 टेस्ट मैचो में 13943 रन है। जबकि सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट मैचो में 15921 का सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। ऐसे में जो रूट, सचिन तेंदुलकर से बस लगभग 2000 रन ही दूर है,अगर रूट ऐसे ही खेलते रहे,तो जल्द ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन तेंदुलकर को यह बात जरूर मालूम होगी कि,उनका टेस्ट क्रिकेट मे सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड खतरे में आ चुका है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया था,अगर विराट संन्यास नहीं लेते,तो वह भी सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनो के रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे। वर्तमान में सचिन तेंदुलकर के नाम ही सबसे ज्यादा वनडे क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। ऐसे में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट,सचिन के टेस्ट क्रिकेट मे सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आपको क्या लग रहा है,कि जो रूट ये रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे ?











