Prajwal Naik retweetledi

भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों–वंचितों–महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की “कांस्य प्रतिमा” का अनावरण मंगलवार को पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में संविधान दिवस (26 नवंबर) के पावन अवसर पर किया गया। यह अद्वितीय क्षण संविधान सभा द्वारा 1949 में भारतीय संविधान को अपनाए जाने की 75वीं वर्षगांठ का भी प्रतीक है।
यह क्षण न केवल संविधान की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है, बल्कि दुनिया भर में बाबा साहेब के मानवतावादी और लोकतांत्रिक विचारों की वैश्विक स्वीकार्यता के विस्तार का प्रमाण भी है।
UNESCO का यह निर्णय दर्शाता है कि बाबा साहेब का दर्शन किसी एक देश तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानव सभ्यता का मार्गदर्शक है।
यह अनावरण करोड़ों शोषित–वंचितों के अधिकारों के लिए बाबा साहेब के जीवनपर्यंत संघर्ष को दी गई वैश्विक सम्मानांजलि है।
जय भीम, जय भारत।।


हिन्दी






















