Pushkar Singh Dhami retweetledi
Pushkar Singh Dhami
42.4K posts

Pushkar Singh Dhami
@pushkardhami
Chief Minister of Uttarakhand
Khatima/Dehradun/Champawat Katılım Kasım 2009
300 Takip Edilen590K Takipçiler

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति एवं सशक्त दिशा मिल रही है।
गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक ₹2,730 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा 12.4 किमी लंबा रोप-वे इस विकास दृष्टि का एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी प्रकल्प है।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध बनाएगी, बल्कि दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ कर क्षेत्रीय संतुलित विकास को भी नई दिशा देगी।

हिन्दी

रानीपुर विधानसभा (हरिद्वार) से माननीय विधायक श्री @AdeshchauhanUK जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।

हिन्दी

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर शिवभक्तों की गहरी आस्था का प्रतीक है। सावन माह में यहां देशभर से श्रद्धालु जलाभिषेक हेतु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यह मंदिर माता सती के पिता राजा दक्ष प्रजापति के नाम पर बना है।
हरिद्वार जनपद की यात्रा के दौरान इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें और आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ प्राप्त करें।
हिन्दी

सेलाकुई, देहरादून में आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य मां भगवती जागरण में पूजा-अर्चना कर मां भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं तथा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री @sahdevpundirbjp जी भी उपस्थित रहे।




हिन्दी

निजी स्पेस स्टार्टअप GalaxEye की संपूर्ण टीम को दुनिया के पहले OptoSAR सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह सफलता अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली युवाओं की नवाचार क्षमता, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सशक्त करती है तथा भारत को वैश्विक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई प्रदान करेगी।
@GalaxEye
हिन्दी

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में उत्तराखंड अब एक प्रमुख ऑल वेदर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से उभर रहा है। पिछले तीन वर्षों में रिकॉर्ड 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे हैं, जो राज्य के पर्यटन क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास को दर्शाता है।

हिन्दी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्य @umasribharti जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा केदार से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
हिन्दी

भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री @tarunchughbjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ पूर्णागिरि से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।
हिन्दी

राज्य वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
आपका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनहित के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। एक कर्मठ और जनप्रिय नेता के रूप में आपका योगदान सदैव हमें जनसेवा के पथ पर प्रेरित करता रहेगा।

हिन्दी














