#अमरोहा
धनौरा में जिलाध्यक्ष @sachinrld जी एवं युवा नेता पुष्पराज चौधरी के नेतृत्व में सलमान मलिक सहित दर्जनों युवाओं ने @RLDparty की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी जयन्त सिंह जी की नीतियों में युवाओं का बढ़ता विश्वास संगठन की मजबूती का प्रतीक है।
#RLD#Amroha#JayantChaudhary#YuthRLD
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री,जननायक आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और दीर्घायु हों ।
#Jayantchaudhary#RLD
आज बालैनी, बागपत में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सिंथेटिक ट्रैक का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल माननीय @jayantrld जी द्वारा किया गया।
संकल्प पूरा हुआ, सिद्धि मिली
केंद्रीय मंत्री माननीय श्री जयन्त चौधरी जी के कर-कमलों से आज बागपत की धरती पर सिंथेटिक ट्रैक और कारगिल युद्ध शहीद स्मारक द्वार का शिलान्यास एवं भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
इसके साथ ही बालैनी व जनपद बागपत के हजारों युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान मिली है। सिंथेटिक ट्रैक से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अब विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, प्रतिभाएं निखरेंगी और गांव से ओलंपिक तक का रास्ता आसान होगा, वहीं कारगिल युद्ध शहीद स्मारक द्वार आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा।
#Balaini#Baghpat#MPLADS#YouthEmpowerment
हरजौली जट्ट, हरिद्वार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित जनसमूह के साथ उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों पर विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी का जीवन सादगी, न्याय और किसान हितों के प्रति अटूट समर्पण की एक प्रेरणादायक मिसाल है। उनका पूरा जीवन समाज के हर वर्ग के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा।
राष्ट्रीय लोकदल परिवार आज के समय में उनके इन्हीं आदर्शों और सिद्धांतों का एक जीवंत एवं सशक्त प्रतिबिंब है।
#Haridwar#RLD#ChaudharyCharanSingh
केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी ने हरजौली जट, मंगलौर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के सच्चे हमदर्द और देश के महान सपूत भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा केवल पत्थर की मूर्ति नहीं है...बल्कि ये चौधरी साहब के विचारों का जीवंत प्रतीक है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब किसानों, मजदूरों और समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई के लिए समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर चौधरी जयन्त सिंह जी ने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया और चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों, उनकी नीतियों और उनके किसान-प्रेम को याद करते हुए कहा कि उनकी विरासत आज भी हमारी प्रेरणा है और हमेशा रहेगी। हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर चौधरी चरण सिंह जी के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया।
#Haridwar#RLD#ChaudharyCharanSingh
"देश तब तक नहीं बदलेगा जब तक किसान का जीवन नहीं बदलेगा।" चौधरी चरण सिंह जी के इसी सन्देश को दिल में संजोकर संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी जी, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जी, सांसद चन्दन चौहान जी, उबेद उर रहमान मोंटी जी ने मंगलौर में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
#Haridwar#RLD#ChaudharyJayantSingh
हरिद्वार के मंगलौर में हमारे नेता चौधरी जयन्त सिंह जी ने अपने संबोधन में राजनीति की औपचारिकताओं को दरकिनार करते हुए जनता के साथ उस रिश्ते की बात की, जिसकी जड़ें बेहद गहरी हैं...जो पीढ़ी दर पीढ़ी जनता के साथ जुड़ता चला आ रहा है...जो समय के साथ और मजबूत, और गहरा होता चला आ रहा है। ये रिश्ता 'अपनेपन और आपसी सम्मान' का है।
यह वही अपनापन है, जिसे अपने लोगों के साथ किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी ने सींचा था, जब वे किसानों और मजलूमों के हक़ के लिए लड़ते हुए उनके परिवार के सदस्य बन गए थे। उसी विरासत को चौधरी अजित सिंह जी ने आगे बढ़ाया, जिन्होंने सत्ता से ऊपर उठकर हमेशा समाज के आपसी भाईचारे और सम्मान को प्राथमिकता दी। राष्ट्रीय लोक दल परिवार के हर सदस्य को गर्व है कि चौधरी जयन्त सिंह जी आज उसी परंपरा को संकल्प की भांति दोहराते हुए कहते हैं कि "इसी अंदाज़ में मुझसे मिलते रहना, मुझे टोकते रहना और मुझे अपना समझते हुए आशीर्वाद देते रहना।"
चौधरी जयन्त सिंह जी का ये कहना कि "मेरी हर बात मत मानिए, यदि मेरी दस बातों में से आप दो-तीन मान लीजिए, मैं आपकी चार बातें मान लूंगा।" यानि "आप मेरी बातें कम मानिए, लेकिन मैं आपकी बातें ज़्यादा मानूँगा।" ये दर्शाता है कि चौधरी चरण सिंह जी के विचारों में, चौधरी अजित सिंह जी की नीतियों में जनता के मायने वोट तक सीमित नहीं थे, बल्कि उनके लिए जनता हमेशा से एक परिवार का हिस्सा और अटूट विश्वास का केंद्र रही है और आज चौधरी जयन्त सिंह जी का भी जनता के साथ सम्बन्ध केवल कागजी या चुनावी नहीं है, बल्कि यह वह भावनात्मक जुड़ाव है जो ‘खेत की मेड़ से लेकर गाँव की चौपाल’ तक फैला हुआ है। यही वह अनूठी विरासत है जो हमें याद दिलाती है कि समाज का सम्मान और आपसी भाईचारा ही सबसे बड़ी पूंजी है और इसी रास्ते पर चलकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।
#Haridwar#RLD#ChaudharyCharanSingh#ChaudharyAjitSingh
नाबार्ड की स्थापना के जरिए ऋण की व्यवस्था को पूंजीपतियों के दरवाजे से खींचकर किसान की चौखट पर लाने का काम हो या फिर 25000 गांवों के विद्युतीकरण का निर्णय...अन्नदाता के जीवन की रौशनी चौधरी साहब की कलम की देन है।
#Haridwar#RLD#ChaudharyCharanSingh
स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी वह शख्सियत थे, जिन्होंने जमीन का अधिकार हमें दिया। स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी ने गन्ना मिलों की दूरियां कम करके किसान को काबिल और होनहार बनाने का काम किया और आज कौशल विकास मंत्रालय और Ministry of Education की कमान हमारे काबिल नेता चौधरी जयन्त सिंह जी के हाथ में है।
- श्री चन्दन चौहान (सांसद, बिजनौर)
#Haridwar#RLD#ChaudharyCharanSingh#ChaudharyAjitSingh#ChaudharyCharanSingh
#बागपत
उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयन्त चौधरी जी का बालैनी, बागपत में आगमन। संकल्प सिद्धि आभार सभा में आपकी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणा बनेगी।
#RLD
किसानों के मसीहा को नमन 🙏
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा अनावरण के ऐतिहासिक अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
📍 हरजौली जट, मंगलौर
📅 02 मई, दोपहर: 2 बजे
#RLD
महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत की निर्वासित सरकार के संस्थापक राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
#RajaMahendraPratapSingh
ग्राम भेसवाल निवासी शिप कैप्टन विजय चौधरी और उनकी टीम को ईरानी नोसेना ने बंधक बना लिया था। केंद्रीय मंत्री माननीय @jayantrld जी की सक्रियता और विदेश मंत्रालय भारत सरकार की कूटनीतिक प्रयासों से ईरान से रिहा होकर सकुशल भारत लोटने पर उनके परिजनों ने चौधरी साहब का आभार व्यक्त किया।
अपने नेता माननीय @jayantrld जी से मुलाकात कर #थानाभवन के ग्राम नौजल में आवंटित राजकीय पॉलिटेक्निक की भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण की माँग की जिससे सभी छात्र-छात्राओं को कम फीस में टेक्निकल शिक्षा मिल सके और समुचित रोजगार के अवसर उपलब्ध हो