Sabitlenmiş Tweet
DM Rampur
10.4K posts

DM Rampur
@RampurDm
District Magistrate,Rampur, (Designated DEO) Uttar Pradesh Grievance Cell-0595-2350404 Whatsapp Number-9045299525
Rampur, Uttar Pradesh Katılım Kasım 2022
86 Takip Edilen14.1K Takipçiler

#StayConnected #ScanQR
डिजिटल माध्यम से जनसेवा का सशक्त प्रयास !!
जिला प्रशासन, रामपुर की आधिकारिक सोशल मीडिया उपस्थिति जनसंपर्क, पारदर्शिता और त्वरित समस्या समाधान का मजबूत माध्यम ।

हिन्दी

जनपद रामपुर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के विरुद्ध हुई बड़ी कार्रवाई :
♦️छापेमारी एवं कार्रवाई का विवरण
दिनांक व स्थान: 19 मार्च 2026 को ग्राम सभा भोट में श्री जीवन चन्द्र के परिसर पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त छापेमारी की गई।
♦️बरामदगी: कुल 16 सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें शामिल हैं:
06 व्यावसायिक बड़े सिलेंडर (04 भारत गैस)।
05 घरेलू बड़े सिलेंडर (04 इंडेन, 01 एचपी)।
05 छोटे सिलेंडर (04 व्यावसायिक और 01 घरेलू)।
♦️साक्ष्य: मौके पर मौजूद ग्राहकों (शमसूल, गुड्डू, अब्दुल कादिर और नईम अहमद) ने स्वीकार किया कि वे जीवन चन्द्र से अवैध रूप से गैस खरीदते थे।
विधिक उल्लंघन एवं एफआईआर:
♦️नियमों का उल्लंघन:
बिना वैध लाइसेंस के भंडारण और ऊंचे दामों पर बिक्री, जो द्रवित पेट्रोलियम गैस आदेश, 2000 का उल्लंघन है।
कानूनी धारा: यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है।
♦️दर्ज प्राथमिकी:
पूर्ति निरीक्षक द्वारा जीवन चन्द्र भट्ट, प्रकाश चंद्र भट्ट एवं अन्य के विरुद्ध संबंधित थाने में FIR दर्ज कराई गई है।
♦️प्रशासनिक कदम
सुपुर्दगी: जब्त सिलेंडर शमीम गैस एजेंसी को सुरक्षित सुपुर्द कर दिए गए हैं।
♦️कठोर चेतावनी:
जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी, ओवरचार्जिंग और अवैध भंडारण के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
हिन्दी

“जनसुनवाई — आपकी आवाज़, हमारा संकल्प”
जनसुनवाई केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आपकी समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तक आपकी सीधी पहुँच का सशक्त माध्यम है।
आइए,
अपनी समस्याएँ, सुझाव और आवश्यकताएँ खुलकर रखें।
आपकी हर बात सुनी जाएगी और उस पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
♦️समय: प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
♦️ स्थान: जिला प्रशासन कार्यालय, रामपुर
जिला प्रशासन रामपुर — सदैव आपकी सेवा में तत्पर।
हिन्दी

प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर....
@CMOfficeUP @InfoDeptUP
@ChiefSecyUP @UPGovt

हिन्दी

माइक्रो-प्लानिंग और घर-घर चले अभियान ने दिलाई ऐतिहासिक सफलता।
100.03 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) का लक्ष्य पूरा कर #रामपुर प्रदेश का पहला जिला।
@CMOfficeUP @InfoDeptUP
@ChiefSecyUP @UPGovt

हिन्दी

प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार में मा० विधायक मिलक-शाहबाद श्रीमती राजबाला जी, मा० भाजपा जिला अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक रामपुर सहित अन्य अधिकारियों एवं लाभार्थियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
♦️कार्यक्रम का शुभारम्भ लखनऊ स्थित लोक भवन से आयोजित मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा तथा मा० मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया।
♦️ सरकार सर्वहिताय के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषकों, महिलाओं एवं वृद्धजनों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया गया है। आवास, पेंशन, ऋण मोचन तथा आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से आमजन को लाभ मिल रहा है।
♦️ प्रदेश सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के प्रतीक हैं। सरकार द्वारा पारदर्शी एवं बिना भेदभाव के योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन का विश्वास निरंतर बढ़ा है। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
♦️ प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर 09 दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है।
♦️ प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की विस्तृत जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्त करने की विधि के बारे में आमजन को अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने हेतु मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
♦️कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत श्री सुब्हान खां को आरओ वाटर प्लांट के लिए 05 लाख रूपये, श्री ढाकनलाल को आईस्क्रीम बनाने हेतु 2.5 लाखए श्री कृष्णपाल को बुटीक हेतु 02 लाख रूपये की धनराशि के डेमो चेक प्रदान किए। राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत रानी स्वयं सहायता समूह सहित 07 स्वयं सहायता समूहों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
♦️मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत धैर्य, अंश जैन, कल्पना, ऋषि श्रीवास्तव, ईशा मार्टिन, पिंकी कश्यप को जोड़ा गया है। 07 निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। श्रम विभाग द्वारा श्री राकेश, श्री धर्मवीर, श्री अब्दुल जब्बार को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत 31000 रूपये एवं श्री संजीव कुमार को 26000 रूपये का चेक प्रदान किया।
♦️मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत तहसील स्वार ग्राम मधुपुरा श्री ओमवती, तहसील मिलक ग्राम मेघानगला जदीद की श्रीमती चॉदनी गंगवार एवं तहसील मिलक ग्राम पजाबा की श्रीमती संतोष कुमारी को आवास की प्रतिकात्मक चाभी प्रदान की गई। इस दौरान दिव्यांग बालिका पूजा मिलक निवासी को ट्राई साइकिल प्रदान की।
♦️विकास भवन परिसर में स्थापित 09 दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉल लगाए गए हैए जिससे आमजन को विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होगी।
@CMOfficeUP @InfoDeptUP
@UPGovt @ChiefSecyUP




हिन्दी

नन्हे बच्चे की आवाज़ को अनसुना मत कीजिए…
क्योंकि इसमें छुपी है एक मासूम पुकार।
छोटी-सी उम्र, लेकिन दर्द बहुत बड़ा
फिर भी इस बच्चे की आंखों में उम्मीद अभी ज़िंदा है।
हमें बस इतना करना है —
थोड़ा साथ, थोड़ी संवेदना, और थोड़ा सहयोग देना है।
जब प्रशासन साथ खड़ा होता है, तो मुश्किलें भी हार जाती हैं।
हिन्दी

नन्हे पंकज की यह व्हीलचेयर सिर्फ एक सहारा नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।
आज नन्हे पंकज को यह सहायता प्रदान की गई, ताकि वह अपने जीवन को आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जी सके।
यह प्रयास केवल एक साधन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके हौसलों को नई उड़ान देने का एक संकल्प है।
प्रशासन का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचे और कोई भी व्यक्ति अपने सपनों से वंचित न रहे।”
हिन्दी

“जनसुनवाई — आपकी आवाज़, हमारा संकल्प”
जनसुनवाई केवल एक प्रक्रिया नहीं,
बल्कि आपकी समस्याओं के त्वरित समाधान और
सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तक आपकी सीधी पहुँच का सशक्त माध्यम है।
आइए,
अपनी समस्याएँ, सुझाव और आवश्यकताएँ खुलकर रखें।
आपकी हर बात सुनी जाएगी और उस पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
♦️समय: प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
♦️ स्थान: जिला प्रशासन कार्यालय, रामपुर
जिला प्रशासन रामपुर — सदैव आपकी सेवा में तत्पर।
हिन्दी

मण्डलायुक्त महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट रामपुर का वार्षिक निरीक्षण।
♦️43.10 #लाख रुपये की लागत से बनने वाले कलेक्ट्रेट गेट का शिलान्यास।
♦️विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा।
♦️मिनी कमांड सेंटर में CCTV व्यवस्था का जायजा।
♦️5 वर्ष से अधिक पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।
♦️अपर जिलाधिकारी न्यायालय में विभिन्न धाराओं के वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।
♦️शस्त्र अनुभाग में अभिलेख अद्यतन करने के निर्देश।
♦️नजारत कक्ष में आय-व्यय रजिस्टर व GPF पासबुक अपडेट करने के निर्देश।
♦️ईआरके कक्ष में पत्रावलियों की वीडिंग प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के निर्देश।
♦️अभिलेखागार में रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखने और सूची तैयार करने को कहा।
♦️खाद्य एवं औषधि विभाग को छापेमारी बढ़ाने व अधिक नमूने लेने के निर्देश।
♦️आपदा प्रबंधन हेतु ग्रामवार आपात योजना तैयार करने के निर्देश।
♦️बकायेदारों से वसूली में तेजी लाने पर जोर।
♦️सभागार में समीक्षा बैठक कर राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

हिन्दी

@Comm_Moradabad महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट रामपुर का वार्षिक निरीक्षण।
♦️43.10 #लाख रुपये की लागत से बनने वाले कलेक्ट्रेट गेट का शिलान्यास।
♦️विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा।
♦️मिनी कमांड सेंटर में CCTV व्यवस्था का जायजा।
♦️5 वर्ष से अधिक पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।
♦️अपर जिलाधिकारी न्यायालय में विभिन्न धाराओं के वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।
♦️शस्त्र अनुभाग में अभिलेख अद्यतन करने के निर्देश।
♦️नजारत कक्ष में आय-व्यय रजिस्टर व GPF पासबुक अपडेट करने के निर्देश।
♦️ईआरके कक्ष में पत्रावलियों की वीडिंग प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के निर्देश।
♦️अभिलेखागार में रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखने और सूची तैयार करने को कहा।
♦️खाद्य एवं औषधि विभाग को छापेमारी बढ़ाने व अधिक नमूने लेने के निर्देश।
♦️आपदा प्रबंधन हेतु ग्रामवार आपात योजना तैयार करने के निर्देश।
♦️बकायेदारों से वसूली में तेजी लाने पर जोर।
♦️सभागार में समीक्षा बैठक कर राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।
@CMOfficeUP @InfoDeptUP
@UPGovt

हिन्दी

सर्वप्रथम हमें किसी भी सूचना/शिकायत को साझा करने से पूर्व उसके संबंध में पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।
♦️प्रकरण में राजस्व टीम को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था।
♦️राजस्व टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण कर अवगत कराया गया कि गाटा संख्या 1 मि० एवं 2 ग०, रकबा क्रमशः 0.2260 हे० तथा 0.1100 हे० की पैमाइश एवं सीमांकन कर निशानदेही कर दी गई है। ♦️शिकायतकर्ता द्वारा यह भी अपेक्षा की जा रही है कि गाटा संख्या 1 मि०, कुल रकबा 0.8000 हे० में से उसे रकबा प्रदान किया जाए, जबकि उक्त भूमि श्री वीर सिंह पुत्र डालचन्द के नाम आवंटित पट्टा भूमि है।

Amit Shrivastav Ujalamit@ujalamit
जिला अधिकारी महोदय जी आपके आदेश पर लेखपाल कानून गो साहब गए पर पीड़ित का जो हिस्सा है उसको छोड़कर दूसरी जगह का हिस्सा दे रहे थे जो पीड़ित ने मना कर दिया श्रीमान जी से अनुरोध है इस गरीव परिवार का समस्या का समाधान हमेसा के लिये करने का कष्ट करें काफी परेशान है परिवार चक्कर काट के थक गए है जिला अधिकारी महोदय जी से पूरी उम्मीद है इस परिवार की मदद करेंगे कृपा संज्ञान ले कृपा होगी। @RampurDm @Comm_Moradabad @CMOfficeUP @rampurpolice
हिन्दी

जनसुनवाई — समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं तक पहुँच का सशक्त माध्यम।
आइए,
जनसुनवाई में अपनी बात रखें।
रोज़ सुबह 10 बजे से 12 बजे तक।
जिला प्रशासन रामपुर — #rampur #UPCM #UttarPradesh
हिन्दी

जब नन्हे बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाता है,
तो उनकी छोटी-सी दुनिया अचानक सूनी हो जाती है।
जहाँ कभी प्यार, दुलार और सुरक्षा का अहसास होता था,
वहीं अब खालीपन और असुरक्षा का एहसास घर कर लेता है।
ऐसे बच्चों को केवल सहानुभूति नहीं,
बल्कि सच्चे सहारे, मार्गदर्शन और अपनापन की ज़रूरत होती है,
ताकि वे फिर से मुस्कुराना सीख सकें और अपने जीवन को संवार सकें।

हिन्दी

♦️ जनपद रामपुर में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु स्थापित 09 चेक प्वाइंटों पर रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें निरंतर सघन चेकिंग अभियान।
♦️ प्रशासन द्वारा अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
♦️ अवैध उपखनिज/मिट्टी के खनन व परिवहन के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है।
♦️ किसी भी प्रकार के अवैध खनन या परिवहन की सूचना हेतु विशेष कंट्रोल नम्बर – 8679072802
♦️ जनपद में कहीं भी अवैध खनन या परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना दें।

हिन्दी



