Ranchi Updates

22.7K posts

Ranchi Updates banner
Ranchi Updates

Ranchi Updates

@RanchiUpdates

Official Twitter account of Ranchi News, India. A platform which keeps you updated about our city- #Ranchi. Latest Happenings. #News

Ranchi, India Katılım Mart 2013
66 Takip Edilen5K Takipçiler
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
जय छठी मैया। आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ का समापन बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। इसके साथ ही व्रती महिलाओं का निर्जला व्रत भी पूर्ण हो गया। बुधवार की सुबह व्रती महिलाएं ने पवित्र जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने सूर्य देव से अपनी संतान की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। छठ पर्व के समापन के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
0
13
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
जय छठी मैया। आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ का समापन बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। इसके साथ ही व्रती महिलाओं का निर्जला व्रत भी पूर्ण हो गया। बुधवार की सुबह व्रती महिलाएं ने पवित्र जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने सूर्य देव से अपनी संतान की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। छठ पर्व के समापन के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
1
12
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
जय छठी मैया । चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। शाम होते ही श्रद्धालुओं ने अस्तालचगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #ChaitiChhath #ChhathPuja
हिन्दी
0
0
1
39
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
|| ॐ शांति || देश में ‘पैसिव यूथेनेशिया’ (इच्छा-मृत्यु) की अनुमति पाने वाले पहले मरीज हरीश राणा का एम्स दिल्ली में निधन हो गया। वर्ष 2013 से कोमा में चल रहे हरीश ने लंबी कानूनी और शारीरिक लड़ाई के बाद गरिमा के साथ अंतिम सांस ली। पंजाब यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र रहे हरीश एक हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद ‘परसिस्टेंट वेजिटेटिव स्टेट’ (PVS) में चले गए थे। करीब 13 वर्षों तक जीवन-रक्षक प्रणाली पर रहने के बाद, परिजनों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को मानवीय आधार पर इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी थी। इसके बाद एम्स की विशेषज्ञ टीम ने चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत कृत्रिम पोषण धीरे-धीरे बंद किया। यह मामला देश में गरिमामय मृत्यु और चिकित्सा नैतिकता से जुड़े कानूनों के लिए एक अहम नजीर बन गया है। #SupremeCourt #Euthanasia #HarishRana #AIIMS #BreakingNews #Ranchiupdates
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
3
191
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
राँची में एलएसडी ड्रग्स मामले में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पूर्व में गिरफ्तार पैडलर्स की निशानदेही पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में हेहल पोस्ट ऑफिस से 50 एलएसडी (स्टिकर फॉर्म) बरामद किया गया है। यह ड्रग्स नीदरलैंड से बाय पोस्ट मंगाया गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी डार्क वेब के जरिए ड्रग्स ऑर्डर करते थे और भुगतान के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करते थे, जिससे उनकी पहचान छुपी रहती थी। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक (बीटेक छात्र) और अविनाश (बीकॉम छात्र) शामिल हैं, जो तकनीकी जानकारी का उपयोग कर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चला रहे थे। फिलहाल राँची पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और स्थानीय ग्राहकों की पहचान में जुटी है। #RanchiNews #DrugBust #JharkhandPolice #DarkWeb #Ranchiupdates
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
1
63
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड द्वारा नामकुम स्थित आईपीएच प्रेक्षागृह में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 76 संविदा आधारित चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और जल्द ही जेपीएससी के माध्यम से 1250 डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। मंत्री ने बताया कि राज्य में 8 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर कार्य जारी है और पहली बार मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि मरीजों को अन्य राज्यों में रेफर करने की आवश्यकता कम हो। टीबी उन्मूलन पर जोर देते हुए अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में 9.5 लाख लोगों की जांच की गई थी, जबकि इस वर्ष 12 लाख जांच का लक्ष्य रखा गया है। राँची में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। #JharkhandNews #HealthMission #TBFreeIndia #RanchiNews #Ranchiupdates
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
1
44
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। शाम होते ही श्रद्धालुओं ने अस्तालचगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। देखिये तस्वीरें #ChaitiChhath #ChhathPuja #SunWorship #Ranchi #Jharkhand #FestivalVibes #IndianCulture #Devotion #Ranchiupdates
Ranchi Updates tweet mediaRanchi Updates tweet mediaRanchi Updates tweet mediaRanchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
1
32
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
राँची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई कार्य जारी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर मंदिर के समीप बड़े नाले की विशेष सफाई पोकलेन मशीन के माध्यम से की जा रही है। नाले से जमी गाद और कचरे को हटाया जा रहा है, जिससे जलजमाव और दुर्गंध की समस्या में काफी कमी आई है। अब जल का प्रवाह सुचारू रूप से हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल रही है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता बनाए रखें और नालियों में कचरा न डालें, ताकि त्योहार के दौरान शहर साफ-सुथरा बना रहे। #Ranchi #RamNavami #CleanCity #MunicipalCorporation #Jharkhand #Ranchiupdates
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
0
52
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
राँची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली ब्रिज पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान क्लाजिस केरकेट्टा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक ब्रिज पर स्कूटी चलाना सीख रहा था, तभी अचानक उसकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #Accident #SiramtoliFlyover
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
2
145
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
राँची में आज (मंगलवार) को बिजली विभाग द्वारा 11 केवी ओवरहेड लाइन की मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में 3 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अशोकनगर के न्यू फीडर में मरम्मत कार्य के कारण अशोक कुंज, अशोक विहार, बुद्ध विहार, अशोक नगर एक्सटेंशन, सेंट्रल अशोका समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं विकास नगर, स्टाफ बैंक कॉलोनी और पिस्का मोड़ इलाके में सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। डोरंडा क्षेत्र के 11 केवी पारसटोली, अनंतपुर और डोरंडा फीडर भी बंद रहेंगे। इसके चलते नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, ब्लैंकेट गली व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटेगी। निवारणपुर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक, जबकि डोरंडा बाजार और हाथीखाना में भी इसी अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कोकर डिवीजन के तहत बड़गाईं व न्यू मोरहाबादी फीडर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेंगे। इससे हॉस्पिटल बड़गाईं, मुक्ति धाम, टैगोर हिल्स रोड और ललित मुंडा कॉलोनी प्रभावित होंगे। इसके अलावा बूटी फीडर के तहत भी कई मोहल्लों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
2
147
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पहुंचे। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और कई महत्वपूर्ण मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली। वहीं, शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, आधारभूत सुविधाएं (जल, बिजली, सड़क), पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और आवास योजना से संबंधित मुद्दे उठाए गए। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और आम नागरिकों को पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराया जाए। देखें वीडियो। #Ranchi #JanataDarbar #ManjunathBhajantri #RanchiUpdates #JharkhandNews #PublicGrievance #RanchiNews @DC_Ranchi
हिन्दी
0
0
2
80
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
राँची में रामनवमी को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजकों के साथ बैठक कर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने की तैयारी है। प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग और नियमों का पालन करने की अपील की है। #Ranchi #RamNavami #TrafficUpdate #PoliceAlert #Jharkhand #Ranchiupdates
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
1
76
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
राँची के सदर अस्पताल परिसर में 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इस परियोजना के लिए 190 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है, जिसे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बढ़ते मरीजों के दबाव और उन्नत सुविधाओं की कमी को देखते हुए यह अस्पताल बनाया जा रहा है। यहां कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स जैसी विशेष सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे रिम्स पर निर्भरता कम होगी और स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। #Ranchi #Healthcare #SuperSpeciality #Jharkhand #MedicalDevelopment #Ranchiupdates
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
2
133
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
राँची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने वैश्विक संकट को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकसभा में संबोधन के बावजूद देश को स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। ऊर्जा, पेट्रोलियम, खाद संकट और विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर ठोस योजना सामने नहीं आई है। ईरान से भारतीय छात्रों की वापसी को उन्होंने बड़ी उपलब्धि मानने से इनकार किया और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी और रोजगार पर असर साफ दिख रहा है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। चुनाव को लेकर उन्होंने झारखंड में गठबंधन को मजबूत बताते हुए असम में सभी दलों के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही। #Jharkhand #Ranchi #JMM #Politics #IndiaNews #Ranchiupdates
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
2
46
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। आदित्य साहू ने केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और उनके लाभ आम जनता तक पहुंचने की स्थिति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक रणनीतियों पर भी मार्गदर्शन दिया। इस मुलाकात को भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। #Jharkhand #BJP #PMModi #AdityaSahu #Politics #Ranchiupdates
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
1
39
Ranchi Updates
Ranchi Updates@RanchiUpdates·
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए BRICS CCI WE ‘ट्रेलब्लेज़र अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026 के दौरान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार BRICS चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण विंग द्वारा दिया गया, जो महिलाओं के नेतृत्व, उद्यमिता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। सम्मान प्राप्त करने के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि झारखंड और देशभर की उन महिलाओं के संघर्ष और योगदान का प्रतीक है, जो समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं व्यापार, शिक्षा, विज्ञान, खेल और शासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और विकास की मुख्यधारा में अहम भूमिका निभा रही हैं। कल्पना सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड में महिलाओं को केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय पहल के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जहां महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand @JMMKalpanaSoren
Ranchi Updates tweet media
हिन्दी
0
0
1
43