SP_SEHORE

3.9K posts

SP_SEHORE banner
SP_SEHORE

SP_SEHORE

@SpSehore

Official Handle Of Sehore SP, Madya Pradesh Police

Sehore, India Katılım Ekim 2017
152 Takip Edilen6.6K Takipçiler
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट थाना जावर, जिला सीहोर दिनांक: 06/04/2026 📷 थाना जावर पुलिस की कार्यवाही 📷 दिनांक 06/04/2026 को थाना जावर द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 04 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिससे कुल ₹1200/- का चालान वसूला गया। 📷 साथ ही अन्य सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सुरक्षित वाहन चलाने हेतु समझाइश दी गई। अपील- सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें — यही आपकी और दूसरों की सुरक्षा है। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
0
39
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट : *जुआरियों पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही* पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा निरंतर प्रारम्भ से ही जुआ सट्टा के विरुद्ध मिशन मोड कार्यवाही हेतु प्रोत्साहित किया जाता रहा है । इसी के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं श्री दामोदर गुप्ता एसडीओपी आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर डीएसपी हेमन्त पाण्डेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रूपये पैसे से हार जीत का दाव लगाने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही कर अपराध पंजीबध्द किया गया। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
63
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट दिनाँक–04/04/2026 थाना भैरुंदा जिला सीहोर 📷भैरूंदा पुलिस व्दारा ग्राम भादाकुई में हुऐ अंधे कत्ल का किया खुलासा 📷हत्या के बाद लाश को मण्डीदीप में लगाया था ठिकाने 📷मण्डीदीप पुलिस व्दारा लाश बरामद करने के पश्चात भैरूंदा पुलिस ने की अग्रिम कार्यवाही 📷मृतक व आरोपिया के मध्य पिछले पाँच वर्षो से था प्रेमप्रसंग आरोपी महिला के पति एवं घर वालो को पता चलने के बाद दिया घटना को अंजाम 📷संक्षिप्त घटनाक्रम-संक्षिप्त दिनांक 31.03.2026 को मण्डीदीप में कार से अज्ञात शव मिलने पर जांच शुरू हुई। शव की पहचान संतोष शर्मा (भोपाल) के रूप में हुई। जांच में विरेन्द्र तुमराम ने बताया कि 30.03.2026 को भादाकुई में रजनी उईके, उसके पति व पुत्री के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या की गई तथा शव को कार में रखकर मण्डीदीप में छोड़ दिया गया। प्रकरण थाना भैरूंदा में दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 📷पुलिस कार्यवाही-संक्षिप्त अपराध पंजीयन के बाद सीहोर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर एफएसएल एवं फिंगरप्रिंट टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा तकनीकी साक्ष्य व सूचनाएं एकत्रित की गईं। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर ही सभी पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 03.04.2026 को आरोपियों से पूछताछ उपरांत हत्या में प्रयुक्त डुपट्टा, गमछा एवं मृतक का मोबाइल फोन जप्त किया गया। 📷वारदात का तरीका (संक्षिप्त ) आरोपी रजनी उईके ने अपने पति व साथियों के साथ मिलकर साजिश रची, मृतक को घर बुलाया और मिर्ची डालकर दुपट्टा व गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में रखकर मण्डीदीप में छोड़ दिया गया। आरोपीगण – 1. रजनी उईके पति भगवान सिंह उईके उम्र 38 वर्ष निवासी भादाकुई थाना भैरूंदा जिला सीहोर 2. भगवान सिंह उईके पिता बलदेव उईके उम्र 42 वर्ष निवासी निवासी भादाकुई थाना भैरूंदा सीहोर 3. पूजा उईके पिता जीवन सिंह उईके उम्र 19 वर्ष निवासी भादाकुई थाना भैरूंदा जिला सीहोर 4. रामविलास उईके पिता हेमराज उईके उम्र 30 वर्ष निवासी कोठरा थाना रेहटी जिला सीहोर 5. विरेन्द्र तुमराम पिता रामबगस तुमराम उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सालारोङ थाना भैरूंदा जिला सीहोर @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
64
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट दिनांक -04/04/25 थाना - भैरुन्दा, जिला -सीहोर 📌थाना भैरुंदा अंतर्गत दिनांक 02.04.26 को अशोक राठौर पिता श्री हरिप्रसाद राठौर उम्र 52 वर्ष निवासी तलाई मोहल्ला भैरुदां जिला सीहोर के द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर स्वयं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिसमें आवेदक अशोक ऱाठोर द्वारा अरविंद राठोर, अर्जुन राठौर व रमेश राठौर पर सूदखोरी के आरोप लगाये थे। 📌जहरीला पदार्थ खाने से मजरुब अशोक राठौर को सिविल अस्पताल भैरुदां से जिला अस्पताल सीहोर रेफर किया गया | वर्तमान में अशोक राठौर स्वस्थ है व हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद पीएमएलसी जांच के दौरान आज दिनांक 04.04.26 को कथन लेखबद्द किये गये | आवेदक अशोक राठौर अनावेदक रमेश राठौर आपस में रिश्तेदार है | रिश्ते में रमेश राठौर आवेदक अशोक राठौर का सगा मामा है व अन्य अनावेदक अरविन्द और अर्जुन,रमेश राठौर के बेटे है | आवेदक अशोक ने अपने कथन में लेख कराया कि उसने अपने घरेलु कामकाज के लिये 40000/- रुपये उधार अपने मामा के बेटे अरविंद राठौर से लेना बताया | अशोक की उसके मामा के लड़के अरविंद राठौर , अर्जुन राठौर व उसके मामा रमेशचन्द्र राठौर से कहासूनी हो गई थी जिस कारण उसने ऐसा कदम उठाया एवं मामले में किसी भी प्रकार कि कोई कानूनी कार्यवाही नही चाहने की बात लेख कराई है| @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
53
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट सीहोर दिनांक: 04/04/2026 📷आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान झंडा उत्सव समिति द्वारा आयोजित झंडा शोभायात्रा के संबंध में समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। 📷इस बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं समिति सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। बैठक में भोपाल नाका स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर इंग्लिसपुरा, कोतवाली, मनकामेश्वर मंदिर, तहसील चौराहा, तिलक पार्क होते हुए हनुमान फाटक तक निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 📷इस दौरान विशेष रूप से यह निर्देश दिए गए कि शोभायात्रा में डीजे का पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा तथा शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। 📷समिति के अध्यक्ष एवं उनकी टीम को कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने हेतु अवगत कराया गया। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
0
54
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट सीहोर दिनांक: 04/04/2026 📌ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों को दिलाया गया प्रशिक्षण 📌पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर में शीघ्र ही ई-आफिस प्रणाली लागू की जाना इस हेतु आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में कार्यालय की विभिन्‍न शाखा में कार्यरत कर्मचारी एवं प्रभारियों को एनआईसी के माध्‍यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर प्रशिक्षण दिलाया गया, शीघ्र ही ई-आफिस प्रणाली लागू की जावेगी । कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को डिजिटल माध्यम से अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाना था । 📌प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस प्रणाली की कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा इसके माध्यम से कार्यालयीन कार्यों में दक्षता बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई । 📌इस अवसर पर एनआईसी अधिकारी श्री अनिल परमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली के विभिन्न मॉड्यूल्स, दस्तावेज़ प्रबंधन, फाइल ट्रैकिंग तथा डिजिटल हस्ताक्षर जैसी सुविधाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया । 📌कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
0
48
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट दिनांक 4/4/26 थाना रेहटी 📌दिनांक 03/04/26 के रात्रि करीब 09:00 बजे हरदौल मंदिर के पास हर्ष श्रीवास्तव की दुकान पर आकर संजय श्रीवास्तव , अरविंद , नमन, कपिल चौहान , रामकृष्ण ने मारपीट की तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जुनैद , सलीम तथा सुमेंद्र के साथ भी मारपीट की गई थी । 📌फरियादी हर्ष श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर थाना रेहटी में रात्रि में ही अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
0
42
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
📢 प्रेस नोट | जिला सीहोर पुलिस 🗓️ दिनांक: 03.04.2026 आम जनता की सुरक्षार्थ जिले में निजी एवं कमर्शियल वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा तेज रफ्तार वाहनों को इंटरसेप्टर के माध्यम से रोककर चालानी कार्रवाई की जा रही है। 🚦 आम नागरिकों से अपील है कि वाहन निर्धारित एवं सुरक्षित गति में चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
57
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
📢 प्रेस नोट थाना सीहोर, जिला सीहोर दिनांक: 03.04.2026 📌थाना इछावर पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान के अंतर्गत सराहनीय कार्य करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से बालिका को सुरक्षित बरामद किया जा सका। 📌इसी क्रम में थाना भैरुंदा पुलिस द्वारा भी एक गुमशुदा महिला को खोजकर उसके परिवारजनों को सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त की गई। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
2
45
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
*प्रेस नोट* *थाना मण्डी पुलिस की बड़ी सफलताः*– 24 घंटे के अंदर चोरी गये ट्रक को मण्डी पुलिस ने मय माल के किया बरामद। *घटना का संक्षिप्त विवरण* :- दिनांक 31.03.2026 को सूचनाकर्ता युसुफ पिता वहीद खां उम्र 36 साल निवासी मुगीसपुर ने थाना उपस्थित आकर बताया कि उसके पास टाटा कंपनी का वाहन (मॉडल LPT 407/34 HDEX), क्रमांक MP 04 YN 8064 है, जिसे उसका ड्राइवर अजहर चलाता है, दिनांक 29.03.2026 को वह अहमदाबाद से सामान लेकर मुगीसपुर आया एवं वाहन को इंदौर रोड स्थित गुलशेर के होटल के सामने खड़ा कर घर चला गया। अगले दिन वाहन मौके पर नहीं मिला। आसपास तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मय सामान के वाहन चोरी कर लिया गया, जिस पर थाना मण्डी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मंडी की विशेष पुलिस टीम का गगन किया गया जिसके द्वारा मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी गये ट्रक मय सामान के बरामद किया, जिसकी कीमत करीबन 10,50,000/ हैl @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
हिन्दी
1
0
3
72
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
📢 _प्रेस नोट_ थाना शाहगंज जिला सीहोर दिनांक 02.04.26 थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान के अंतर्गत अपहर्ता नाबालिक बालिका को 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब घटना का विवरण: दिनांक 01.04.26 को फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति वहला फुसला कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना शाहगंज में अपराध बीएनएस की धारा में पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बुदनी रवि शर्मा ने थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने अपहर्ता की पतारसी कर 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 2.4.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
62
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट- जिला सीहोर, दिनांक 02.04.2026 पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओ के कार्यो की समीक्षा आज दिनांक 02 अप्रेल-2026 को पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा, स्थापना शाखा, रीडर शाखा, वेतन शाखा, लीगल सेल, डीएसबी, डीसीबी, साइबर सेल, शिकायत शाखा एवं मेडिकल, टीए, अवकाश शाखा सहित रक्षित केंद्र के कार्यों की समीक्षा की गई । बैठक के दौरान सभी शाखा प्रभारियों से उनके कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की गई तथा कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । शाखावार समीक्षा :- स्टेनो शाखा - सभी लंबित विभागीय जांच व प्राथमिक जांच प्रकरण एवं निलंबन के सभी प्रकरणों की समीक्षा की गई । रीडर शाखा- चिन्हित अपराधों की स्थिति व ड्रग विनिष्टीकरण की कार्यवाही, गंभीर अपराधों में पर्यवेक्षण इत्यादि के संबंध में निर्देशित किया गया। इस वर्ष में अब तक 3 चिन्हित अपराधों में मान. न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई हैं। स्थापना शाखा- सभी लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण व प्रशिक्षण हेतु शेष नव आरक्षकों आदि के विषय में जानकारी ली गई। वेतन शाखा- पुलिस कर्मचारी के सभी वेतन-भत्ते, टीए, मेडिकल, इत्यादि सभी नियमित समय सीमा में स्वीकृत होकर इसका लाभ कर्मचारियों को मिल सके । सायबर शाखा- गुम मोबाइल फोन की लगातार पतारसी, संम्पत्ति संबंधी अपराधों में सायबर की भूमिका व सायबर हेतु आवश्यक संसाधन, साफ्टवेयर इत्यादि को अपडेट किया जाये ताकि भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आ सके । शिकायत शाखा- समस्त आयोग व वरिष्ठ स्तर की समस्त लंबित शिकायतों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराया जाकर प्रतिवेदन प्रेषित किया जावे । डीएसबी शाखा- पॉसपोर्ट, चरित्र सत्यापन के सभी लंबित प्रकरण व आगामी तीज त्यौहार आदि की समय पर जानकारी प्राप्त कर उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया । डीसीबी शाखा - सभी लंबित पैरोल प्रकरणों में से समय पर जानकारी प्राप्त कर प्राथमिकता से भेजने के निर्देश दिये । लीगल सेल - माननीय उच्च न्यायालय में लंबित अवमानना प्रकरण व आपराधिक अपील प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही पूर्ण कराते हुये जबावदाबा प्रस्तुत कराने हेतु निर्देशित किया गया । रक्षित केन्द्र - गत वर्ष में हुये सभी प्रशासकीय व आवासीय मरम्मत व निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई साथ ही वाहन शाखा में वाहनों का रख-रखाव करने, बजट का समुचित उपयोग करने, आईएसओ से संबंधित कार्यो को करने के आवश्यक निर्देश दिये गये, जिन थाना या इकाईओ को आईएसओ सर्टिफिकेशन हेतु चिन्हित किया गया उसमें भी प्राथमिकता पर बजट की उपलब्धता के आधार पर कार्य सुनिश्चित किया जाये । ई-आफिस- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शीघ्र ही ई-ऑफिस की कार्यप्रणाली शुरू की जायेेगी जिस हेतु शीघ्र अतिशीघ्र सभी शाखा प्रभारियों का प्रशिक्षण संपादित कराते हुये ई-ऑफिस का क्रियान्वयन शुरू किया जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत, रक्षित निरीक्षक सहित सभी शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
77
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
📢 *प्रेस नोट* पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में अजाक शाखा, यातायात एवं महिला सुरक्षा शाखा के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के प्रारंभ में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित अपराध, चालान, राहत प्रकरण एवं दोषसिद्धि के पश्चात राहत राशि से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई । समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त प्रभारी अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। *महत्वपूर्ण निर्देश:* - एससी/एसटी एक्ट के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। - गुम बालक/बालिकाओं की बरामदगी के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। - सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात चैकिंग का मुख्य उद्देश्य चैकिंग के दौरान यातायात व्यवस्था व सड़क दुर्घटना में कमी लाना है। - प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत निःशुक्ल उपचार हेतु 1,50,000/-रुपए तक की राशि का लाभ संबंधित पीड़ित/घायल को मिलेगा। - सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में जिले में चिन्हित 08 ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाने ,सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों जैसे शराब पीकर वाहन चलाना, तेज गति एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था व सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु कार्ययोजना के संबंध निर्देश दिए। *आंकड़े:* - विगत 15 माह में 274 राहत प्रकरणों में 5,07,55,000/रु.की राशि पीड़ितों को दिलाई गई है। - दोषसिद्धि उपरांत राहत राशि के 264 प्रकरणों में 7,88,65,500/- की राशि पीड़ितों को दिलाई गई। - विगत तीन माह में 51 गुम बालक/बालिकाओं को सकुशल ढूंढकर कर उनके परिजनों तक पहुंचाया जा चुका है। - विदित हो कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार हेतु मिलने वाली 1,50,000/-रुपए की राशि का लाभ के संबंध में अब तक 21 प्रकरणों में पुलिस विभाग द्वारा सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण किए जाने से संबंधित व्यक्तियों को योजना का लाभ प्राप्त हुआ है । बैठक में समस्त प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
हिन्दी
0
0
1
81
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट थाना यातायात सीहोर *मॉडिफाईड साइलेंसर युक्त बुलेट मोटरसाइकिल पर चालानी कार्यवाही* यातायात पुलिस सीहोर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान तीन बुलेट मोटर साइकिल चालको द्वारा अपने वाहन में मोडीफाइड साइलेंसर लगवाकर मानक ध्वनि से अधिक एवं पटाखा जैसी आवाज़ करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल चलाते पाये जाने पर उक्त वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर बुलेट मोटरसाइकिल के मोडीफाइड साइलेंसर निकलाये गये । @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
64
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट थाना मंडी, जिला सीहोर दिनांक 31.03.2026 घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना मंडी के अपराध क्रमांक 127- 2017 के फरार आरोपी संतोष कुशवाहा पिता शंकरलाल कुशवाहा निवासी संजय का बगीचा मंडी सीहोर को थाना मंडी पुलिस द्वारा खोज कर गिरफ्तार करने के भरसक प्रयत्न किए गए किंतु आरोपी का पता नहीं चला इसके पश्चात माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया पुलिस कार्यवाही मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मंडी प्रभारी द्वारा उक्त फरार शातिर आरोपी को खोजने हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
72
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट सीहोर दिनांक 31.03.2026 पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, प्राप्त 15 शिकायतों में प्राथमिकता पर कार्यवाही के निर्देश पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया । प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली । पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए। जनसुनवाई में 15 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए, जिनकी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए । @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
53
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट जिला सीहोर अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही l वर्तमान में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर इत्यादि के अवैध भंडारण के बारे में सतर्कता रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- इसी सतर्कता के चलते कल दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड, जावर से से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर आरोपी गणों के विरुद्ध मौके पर प्राप्त डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है जप्त किया गया तथा थाना जावर में अपराध दर्ज किया जाकर विवेचना मे लिया गया। जप्त मशरूका— 4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 400000 रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32) @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet media
SP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
64
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट थाना आष्टा जिला सीहोर दिनांक 30/3/26 थाना आष्टा द्वारा नाबालिग़ लड़की को दस्तयाव कर आरोपी को किया गिरफ्तार | घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 26.03.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा थाना आष्टा में उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना आष्टा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अपहृता की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग बालिका का पता लगाकर अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया | विवेचना के दौरान एवं अपहर्ता के कथन के आधार पर मुख्य आरोपी का सहायक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई | @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
2
60
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
जिला – सीहोर दिनांक: 29-03-2024 📍 जिले में नाबालिगों एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत भेरूंदा पुलिस को एक नाबालिग युवती को खोजने में सफलता प्राप्त हुई है। 📌 भेरूंदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त नाबालिग युवती को तकनीकी संसाधनों एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
57
SP_SEHORE
SP_SEHORE@SpSehore·
प्रेस नोट जिला सीहोर असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने हेतु व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत होटल, लॉज, ढाबों, निजी एवं वाणिज्यिक वाहनों, बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @JansamparkMP @mohdept @MPPoliceDeptt @ProjsSehore @DIG_BPL_RURAL
SP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet mediaSP_SEHORE tweet media
हिन्दी
0
0
1
56