
Kamal
124 posts

Kamal
@StictionF
पहाड़ी || Electrical Engineer || Sports Lover














प्रतीक दो सेक्टर में कारोबार करते थे। पहला- रियल स्टेट। दूसरा- फिटनेस इंडस्ट्री। रियल स्टेट कारोबार को संभालने के लिए प्रतीक पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट की मदद लेते थे। 2012 में यूपी में सपा की सरकार बनने के बाद अमन ने 17 कंपनियां रजिस्टर कराईं। इनमें 12 जुलाई, 2012 से लेकर 29 अप्रैल, 2016 तक कुल 16 कंपनियों में अमन डायरेक्टर या डिजिग्नेटेड डायरेक्टर (नामित निदेशक) नियुक्त हुए थे। एक अन्य कंपनी में अमन 1 मई, 2018 में बतौर डायरेक्टर नियुक्त हुए थे। इनमें ज्यादातर कंपनियां रियल स्टेट से जुड़े कारोबार के तौर पर रजिस्टर थीं। हालांकि, अमन भले ही डायरेक्टर थे, लेकिन पूरे कारोबार की बागडोर प्रतीक यादव के हाथ में रहती थी। प्रतीक के एक करीबी दोस्त ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया- 2017 में सपा की सत्ता से विदाई हो गई। इसके बाद से अमन और प्रतीक के बीच कारोबार के नफा-नुकसान को लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी। यह नुकसान कितना बड़ा था, इसे लेकर कभी कोई जिक्र नहीं हुआ। पूरी स्टोरी: dainik.bhaskar.com/hRsz9P1y62b



Woman Gang-Raped Inside Bus In Delhi, Driver And Conductor Arrested ndtv.com/delhi-news/del…

















