Jayprakaash Thakar
58.5K posts

Jayprakaash Thakar
@ThakarJP
- પ્રદેશ સંગઠન મહામંત્રી - પ્રજા શક્તિ ડેમોક્રેટિક પાર્ટી, ગુજરાત. - Active with Hon.Shankersinhji Vaghela (https://t.co/5MWz1Y6wj6 of Gujarat - Ex. Cabinet Minister GOI)



नमामि गंगे तव पाद पंकजम्, सुरासुरैः वंदित दिव्य रूपम् भुक्तिं च मुक्तिं च ददासि नित्यं, भावानुसारेण सदा नराणाम् 🙏 ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। राजा भागीरथ की तपस्या के फलस्वरूप गंगा ने उनके पूर्वजों को मोक्ष प्रदान किया। इस वर्ष गंगा दशहरा 25 मई 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन स्नान करने से दस पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा दशहरा के दिन स्नान करने से इन 10 पापों से मुक्ति मिलती है जिसमें तीन शारीरिक, चार वाणी से होने वाले पाप और तीम मानसिक रूप से होने वाले पापों से मुक्ति मिलती है। तीन शारीरिक पाप जिन्हें कायिक पाप कहा जाता है, इनमे हिंसा, चोरी करना और गलत आचरण शामिल है। वहीं वाचिक यानी वाणी से होने वाले पाप में झूठ बोलना, कठोर वचन बोलना, दूसरे की चुगली करना और दूसरों की निंदा करना शामिल है। इसके साथ ही आखिर मानसिक पाप होते हैं जिसमें लालच, ईर्ष्या और अशुद्ध विचार रखना शामिल है। गंगा मां की कृपा से सुख-समृद्धि, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कमेंट में 'जय गंगा मैया' लिखें और इस पोस्ट को साझा करें। 🙏🌺 #GangaDussehra #Gangavataran #Ganges #गंगा_दशहरा #hindufestivals #bhaktisarovar

































