𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬

8.2K posts

𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 banner
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬

𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬

@TheTelecastUP

𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 𝐍𝐞𝐭𝐰𝐨𝐫𝐤 𝐔𝐭𝐭𝐚𝐫 𝐏𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬𝐡 (𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚)

Lucknow, India Katılım Ocak 2017
27 Takip Edilen3.3K Takipçiler
Sabitlenmiş Tweet
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
𝐖𝐞𝐥𝐜𝐨𝐦𝐞 𝐓𝐨 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 👉🏻#व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें ⤵️ whatsapp.com/channel/0029Va… 👉🏻#फेसबुक पर जुड़े - ⤵️ facebook.com/the.telecast.n… 👉🏻#ट्विटर (X) पर जुड़ें- ⤵️ x.com/TheTelecastUP?… 👉🏻#इंस्टाग्राम पर जुड़ें -⤵️ instagram.com/thetelecast?ig… 👉🏻#यूट्यूब से जुड़ें ⤵️ @thetelecastnews?si=8I4_4l-9HUDi5hd9" target="_blank" rel="nofollow noopener">youtube.com/@thetelecastne
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
0
1
7
2.8K
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
आईपीएल में आज लखनऊ और बंगलूरू के बीच मुकाबला . #लखनऊ: आईपीएल में आज गुरुवार को Lucknow Supar Giants और Royal Challengers Bengaluru के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम , लखनऊ में शुरू होगा। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी, ऐसे में मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। #TheTelecast
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
0
0
0
27
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
CHC टड़ियावा में ‘हाई मास्क लाइट’ बनी शोपीस, 6 महीने से अंधेरे में अस्पताल परिसर . #हरदोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावा में लगी हाई मास्क लाइट पिछले लगभग 6 महीनों से बंद पड़ी है। हैरानी की बात यह है कि लाखों रुपये की लागत से लगाई गई यह लाइट तकनीकी रूप से सही बताई जा रही है, फिर भी चालू नहीं हो पा रही। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल परिसर में अराजक तत्वों का इतना दबदबा है कि वे लाइट को जलने नहीं देते। इसका खामियाजा मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को उठाना पड़ रहा है। शाम ढलते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यह हाई मास्क लाइट क्षेत्र में बेहतर रोशनी और सुरक्षा के उद्देश्य से तत्कालीन भाजपा सांसद अंशुल वर्मा द्वारा लगवाई गई थी, लेकिन वर्तमान में यह केवल शोपीस बनकर रह गई है। जब लाइट में कोई खराबी नहीं है, तो आखिर इसे चालू क्यों नहीं किया जा रहा? क्या जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान देगा या यूं ही अंधेरे में चलता रहेगा अस्पताल? #TheTelecast/Vinay @dmhardoi @CMOfficeUP @brajeshpathakup
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
0
0
1
31
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
#लखनऊ: ATS ने 2 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, बाराबंकी का दानियाल, कुशीनगर का कृष्णा अरेस्ट, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क के सबूत, वीडियो कॉल, वॉइस नोट और ग्रुप कॉल रिकॉर्ड बरामद,संवेदनशील स्थानों की रेकी कर भेजने का आरोप, पुलिस स्टेशन और प्रतिष्ठानों की जानकारी साझा की, पैसे और हथियार मांगने के सबूत भी मिले, एक आरोपी को वर्दीधारी पर हमला करने का टास्क, सोशल मीडिया से स्लीपर सेल तैयार करने की साजिश, आरोपियों से पूछताछ,अन्य साथियों की तलाश में छापा। #TheTelecast
हिन्दी
0
0
1
37
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
पुलिस चौकी में प्रतियोगी छात्र को थर्ड डिग्री टॉर्चर, एसपी से शिकायत . #हरदोई। जनपद के कासिमपुर थाना क्षेत्र स्थित गौसगंज पुलिस चौकी से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक प्रतियोगी छात्र ने चौकी इंचार्ज समेत पुलिसकर्मियों पर मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभय राज वर्मा पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार वर्मा, निवासी ग्राम बेहसार (थाना कासिमपुर), वर्तमान में संडीला में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 5 मई 2026 को वह अपने चाचा अमर सिंह के साथ एक जमीनी विवाद के संबंध में प्रार्थना पत्र देने गौसगंज पुलिस चौकी पहुंचे थे। पीड़ित का आरोप है कि चौकी पर पहले से मौजूद विपक्षी पक्ष के व्यक्ति के सामने ही चौकी इंचार्ज ब्रजेश यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब उन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की, तो उन्हें कथित रूप से कमरे में ले जाकर दो पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़ लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। अभय का कहना है कि चौकी इंचार्ज ने भी उन्हें पीटा और शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, उनके खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं था, इसके बावजूद उनका चालान कर दिया गया। रिहा होने के बाद अभय ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह मानसिक रूप से काफी आहत हैं और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। #TheTelecast @hardoipolice @Uppolice @Igrangelucknow @CMOfficeUP @dgpup
हिन्दी
1
0
1
108
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
अपर नगर आयुक्त के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश . #लखनऊ। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को लेकर राज्य सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच में उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और बच्चों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों को भी शामिल किया गया है। इन संपत्तियों के स्रोत और आय के अनुपात की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। बताया जा रहा है कि वर्तमान में अरविंद कुमार राय की तैनाती प्रयागराज नगर निगम में है। विजिलेंस टीम संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच करेगी। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। #TheTelecast
हिन्दी
0
0
0
42
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
बेनीगंज में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ढहाई दीवार, मलबे में दबकर मासूम हुआ गंभीर . #हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ महमूदपुर कला गाँव में एक बेलगाम ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। जहां गांव निवासी सतीश मौर्य का ढाई वर्षीय पुत्र आश्विक मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे अपने घर के अंदर खेल रहा था। चश्मदीदों और पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, गाँव का ही एक युवक, उमेश उर्फ बलमा, ट्रैक्टर को बेहद तेज़ी और लापरवाही से चला रहा था। अनियंत्रित ट्रैक्टर सतीश के घर के सामने वाली पक्की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार भरभरा कर गिर गई। दुर्भाग्य से, दीवार के पास ही खेल रहा छोटा आश्विक मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को मलबे से निकाला और उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले गए। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रेफर कर दिया। वर्तमान में आश्विक का इलाज संडीला के जेपीएस हॉस्पिटल में चल रहा है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि जिस ट्रैक्टर से यह हादसा हुआ, उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज नहीं है। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर गाँव के ही धनीराम नामक व्यक्ति का है। पीड़ित पिता सतीश ने कोतवाली बेनीगंज में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है और ट्रैक्टर को बरामद कर कार्यवाही में जुट गयी है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज @hardoipolice @Uppolice @dgpup @dmhardoi
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
0
0
0
36
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
जमीन विवाद में भाजपा के दो विधायक आमने-सामने . #उन्नाव। जिले में जमीन को लेकर भाजपा के दो विधायकों के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर वाजिदपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां विधायक पंकज गुप्ता और विधायक ब्रजेश रावत के बीच पैतृक जमीन को लेकर तनातनी बढ़ गई है। आरोप है कि विधायक ब्रजेश रावत की पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। रावत ने आरोप लगाया है कि पंकज गुप्ता और उनकी बहन ने जमीन पर कब्जा किया है। वहीं, विवाद बढ़ने पर पंकज गुप्ता द्वारा जमीन पर घेराबंदी कराई गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद ब्रजेश रावत ने बुलडोजर से उक्त घेराबंदी को ध्वस्त करा दिया, जिससे मामला और तूल पकड़ गया। इस संबंध में विधायक ब्रजेश रावत ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। #TheTelecast @BJP4UP @samajwadiparty @unnaopolice @CMOfficeUP
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
1
1
1
84
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
दिल्ली में नकली ब्रांडेड कपड़ों की सेल का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार #दिल्ली: राजधानी में नामी ब्रांडेड कपड़ों के नाम पर ग्राहकों को धोखा देकर मोटा पैसा कमा रहे एक संगठित गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में नूंह के इकबाल को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड फारुख अहमद अभी फरार है। पुलिस ने वसंत कुंज स्थित एक लग्जरी होटल में चल रही डिस्काउंट सेल पर छापा मारकर भारी मात्रा में पुलिस ने वसंत कुंज स्थित एक लग्जरी होटल में चल रही डिस्काउंट सेल पर छापा मारकर भारी मात्रा में पीटर इंग्लैंड, एलन सोली, मुफ्ती, वैन ह्यूसेन, जैक एंड जोन्स, केल्विन क्लेन, जारा, यूएस पोलो और आरेलिया जैसे नकली रेडीमेड कपड़ों, एक्सेसरीज, फुटवियर और घड़ियों का भारी मात्रा में सामान, 2.87 लाख नकदी के साथ स्वाइप मशीनें, क्यूआर कोड पेमेंट डिवाइस, बिल बुक और अन्य सामग्री जब्त की गई है। उपायुक्त पंकज कुमार के मुताबिक, टीम को ब्रांड प्रोटेक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों से शिकायत मिली थी कि राजधानी के बड़े होटलों में नकली ब्रांडेड सामान बेचा जा रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन मई को होटल द ग्रैंड, वसंत कुंज के बालरूम में चल रही एक प्रदर्शनी पर छापा मारा गया। यहां भारी छूट के नाम पर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा था और महंगे ब्रांड्स के नकली उत्पाद असली बताकर बेचे जा रहे थे। #TheTelecast
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
0
0
0
25
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
7 साल के मासूम की हैवानियत के बाद हत्या करने वाले का खौफनाक अंजाम . पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर . #हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 7 साल के मासूम का शव मक्का के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस जघन्य वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की थीं और आरोपी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आज बुधवार को पुलिस ने 50 हजार के इनामी आरोपी मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले सीएचसी मल्लावां और फिर जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान SOG प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। खौफनाक खुलासा: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मल्लावां थानाक्षेत्र के मटियामऊ से 07 साल के मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने वारदात को भटकाने के लिए चोरी के सिम से फिरौती कॉल कर परिजनों को गुमराह करने की कोशिश भी की। हथियार और बाइक बरामद: आरोपी के पास से पुलिस ने .32 बोर पिस्टल, .315 बोर तमंचा, जिंदा-खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी पर अलग-अलग जिलों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज थे। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #TheTelecast @hardoipolice @Uppolice @CMOfficeUP
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
1
0
1
96
Krishan Bishnoi
Krishan Bishnoi@Krishan_IPS·
कुर्सी से इंसान की नहीं ... इंसान से कुर्सी की पहचान हो… ऐसा काम आपने संभल में किया। You will be dearly missed !
Krishan Bishnoi tweet mediaKrishan Bishnoi tweet mediaKrishan Bishnoi tweet media
हिन्दी
44
91
1.4K
49.1K
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
मेडिकल कॉलेज में बीमार पिता के साथ जूझती नाबालिग बच्ची, समाजसेवी मुकेश पाण्डेय बने सहारा . #हरदोई के राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) में सोमवार देर रात एक मार्मिक और चिंताजनक मामला सामने आया, जहां एक नाबालिग बच्ची अपने गंभीर रूप से बीमार पिता की देखभाल करते हुए अकेली नजर आई। घटना ने अस्पताल में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। जानकारी के अनुसार, करीब 54 वर्षीय मनोज कुमार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी लगभग 10 वर्षीय बेटी जिला अस्पताल लेकर पहुंची। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने मरीज में उच्च रक्तचाप के कारण ब्रेन स्ट्रोक (CVA) के लक्षण बताए। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। हालांकि, अस्पताल में मरीज के साथ कोई वयस्क अटेंडेंट मौजूद न होने के कारण बच्ची अकेले ही पिता की देखभाल करती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मरीज बार-बार बेड से गिरने की स्थिति में आ रहे थे, जिन्हें संभालने की कोशिश में बच्ची लगातार संघर्ष कर रही थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे समाजसेवी मुकेश पाण्डेय ने स्थिति को समझते हुए तुरंत मदद का जिम्मा उठाया। उन्होंने डॉक्टरों से समन्वय स्थापित किया, आवश्यक जांच जैसे सीटी स्कैन करवाने में सहयोग किया और आसपास मौजूद लोगों को भी सहायता के लिए प्रेरित किया। उनकी पहल पर मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया और बच्ची को भी आवश्यक सहारा मिला। जांच में ब्रेन में ब्लीडिंग की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने मरीज के वाइटल्स पर नजर रखते हुए इलाज जारी रखा। देर रात तक मुकेश पाण्डेय और अन्य सहयोगियों ने मौके पर रहकर पूरी स्थिति संभाली। बातचीत में बच्ची ने बताया कि उसकी मां साथ नहीं रहती हैं और घर पर उसके छोटे भाई-बहन भी अकेले हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद मौजूद लोगों ने आगे भी सहयोग का भरोसा दिया। यह घटना न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था में चुनौतियों को दर्शाती है, बल्कि समाज में मौजूद संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल भी पेश करती है, जहां समय पर एक समाजसेवी के प्रयास से एक परिवार को सहारा मिल सका। #TheTelecast
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
0
0
0
43
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
पिता के साथ रिश्तेदारी आए बच्चे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत . #हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के शाहपुर गांव में बघौली थाना क्षेत्र के मझिगवां (उमरा) निवासी 4 वर्षीय अभय कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बताते चलें कि मृतक के पिता मुनीम शाहपुर निवासी फुफेरे भाई अशोक पुत्र श्यामलाल के घर आए थे। जहां से उन्हें आज मंगलवार की सुबह बेलहैया गांव में बहन की चौथी लेने जाना था, जिससे उत्साहित अभय सड़क किनारे खेलने लगा, वहीं बघौली की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसे घायल अवस्था में परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज @hardoipolice @dmhardoi @Uppolice
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
1
0
0
90
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
जिन्दपीर चौराहे पर भीषण जाम, एम्बुलेंस सहित कई वाहन फंसे . #हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित जिन्दपीर चौराहे पर मंगलवार को भीषण जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई एम्बुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के चलते स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। #TheTelecast @hardoipolice
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
1
0
0
89
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
रिश्वत बिना नहीं बनेगी पेंशन? ट्रेजरी लेखाकार पर धन उगाही का आरोप . दिवंगत पुलिसकर्मी की पत्नी ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार . #हरदोई: जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पेंशन बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पीड़िता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, ग्राम रैसों थाना कछौना निवासी फूलवासा, जो दिवंगत पुलिसकर्मी स्व.श्रीराम की पत्नी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मृत्यु 28 दिसंबर 2025 को हो चुकी है। पति पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद से सेवानिवृत्त थे। पति की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन बनवाने के लिए उन्होंने प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि ब्लॉक सुरसा में तैनात एडीओ पंचायत मिथिलेश कुमार उसके पति के करीबी थे, जिन्होंने कोषागार में नियुक्त लेखाकार अंशुल कनौजिया को अपना भांजा बताते हुए पेंशन बनवाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि 2 अप्रैल 2026 को कोषागार जाने पर लेखाकार ने कहा कि बिना पैसे के पेंशन का काम नहीं होगा। पीड़िता के मुताबिक जब उन्होंने रिश्वत देने में असमर्थता जताई तो उनसे पीपीओ (PPO) की प्रति लेकर दबाव बनाया गया। बाद में फोन पर धमकी भी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो पेंशन नहीं बनाई जाएगी। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने 9 अप्रैल 2026 को सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित लेखाकार को दे दिए, लेकिन अब तक पेंशन शुरू नहीं हुई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है और पेंशन प्रक्रिया जानबूझकर रोकी जा रही है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनकी आजीविका चल सके। इस मामले की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक हरदोई को भी भेजी गई है। #TheTelecast @dmhardoi @Uppolice @CMOfficeUP
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
0
0
1
67
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
सनसनी: पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव, इलाके में मचा हड़कंप . शाम से लापता थे दोनों, गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले शव; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी . #हरदोई: जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग युवती और युवक के शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुए। घटना जोगीपुर नौसारा गांव की है, जहां गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं बताई जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से लटके शव देखे, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। #TheTelecast/RaviShukla @hardoipolice
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
0
0
1
65
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
#दिल्ली: राघव चड्ढा का कहना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी कुछ महीनों में खत्म हो जाएगी...
हिन्दी
0
0
1
25
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
छत में हुक से युवक ने गमछे का फंदा लगाकर किया सुसाइड, पुलिस जुटी कारणों का पता लगाने में #हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के गांव अल्लीपुर में एक युवक ने घर में चारपाई के सहारे गमछे का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग 35 वर्षीय सूरज पुत्र जगरूप शराब का आदी था जिसकी पत्नी ने कुछ वर्ष पूर्व में आग लगा कर जान दे दी थी, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जिससे मृतक अवसाद से ग्रस्त था, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज @hardoipolice @dgpup @Uppolice @dmhardoi
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
1
0
0
86
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! पास दिखाने पर भी रोकी कार! टोलकर्मी की करतूत कैमरे में कैद . #हरदोई। राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाले NH-731 पर स्थित वल्लीपुर टोल प्लाजा एक बार फिर कर्मचारियों की मनमानी और बदसलूकी को लेकर सुर्खियों में है। आरोप है कि यहां नियमों को ताक पर रखकर वाहन चालकों के साथ खुलेआम अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। दरअसल आज सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे एक स्थानीय कार चालक के साथ टोल कर्मचारी की बदसलूकी कैमरे में कैद हो गई। चालक द्वारा वैध मासिक पास दिखाने के बावजूद उसे एंट्री देने से रोक दिया गया। कर्मचारी ने न केवल कार को जबरन पीछे हटाने का दबाव बनाया, बल्कि लंबे समय तक अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा। खुद को ‘मोहित सिंह’ बताने वाला यह कर्मचारी नियमों की खुलेआम अनदेखी करता नजर आया। इस अनावश्यक विवाद के चलते टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 10 मिनट तक यात्री जाम में फंसे रहे, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सवाल यह है कि आखिर एक वैध पास धारक को रोके जाने का अधिकार किसने दिया? नियमों पर उठे सवाल, जिम्मेदार कौन? यह पूरा घटनाक्रम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के दिशा-निर्देशों पर सीधा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यदि टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी ही नियमों की अनदेखी करेंगे, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे? स्थानीयों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि वल्लीपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की गुंडागर्दी अब चरम पर पहुंच चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। मांग उठी है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि टोल प्लाजा पर कानून का राज कायम हो सके और आम जनता को राहत मिल सके। #TheTelecast @dmhardoi @NHAI_Official @nitin_gadkari @NHAIINDIA @CMOfficeUP
हिन्दी
4
1
4
153
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
यूपी में प्रीपेड मीटर व्यवस्था समाप्त, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने की घोषणा #लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। इसको लेकर यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर आ रही दिक्कतों को देखते हुए इस व्यवस्था को खत्म करने का निर्णय लिया गया है। इसका अर्थ यह है कि अब तमाम यूजर्स के घरों में लगे स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मोड पर ही चलेंगे। इसी आधार पर बिल जेनरेट होगा और बिल का पुरानी व्यवस्था के तहत भुगतान करना होगा। प्रदेश भर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ा हुआ था। योगी सरकार ने लोगों को हो रही दिक्कतों के कारण बढ़ रहे असंतोष को देखते हुए इस दिशा में कदम उठाने के संकेत दिए थे। अब बिजली मंत्री एके शर्मा की ओर इस संबंध में जानकारी दी गई है। बिजली मंत्री ने क्या कहा: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था ‘उपभोक्ता देवो भव’। उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी को लेकर मंत्री ने कहा कि विभागीय स्तर पर निर्णय लिया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। जानकारी दी कि बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट या प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय आज लिया है। सरकार की ओर से लिए गए निर्णय: सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य या पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा। इसका अर्थ यह हुआ कि प्रदेश में प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है। उपभोक्ता जिस प्रकार पहले मासिक बिल भरते थे, वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या वॉट्सऐप पर भेजा जाएगा। बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में कंज्यूमर कृपया बिल अवश्य भरें। कंज्यूमर से यह भी निवेदन किया गया है कि वे अपना फोन नंबर अपडेट करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें। विभाग को यह भी फिर से निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी। साथ ही यह भी कहा है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता दस किश्तों में भरने की सुविधा प्रदान की जाए। पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है। इसके बाद भी हाल में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के तहत पर किया जाएगा। गर्मी के दिनों में लोगों को बिजली संबंधी कोई तकलीफ न हो, इसके लिए शक्ति भवन में मीटिंग कर विभाग को आज फिर से निर्देश दिए गए हैं। पुराने मीटर करेंगे काम: ऊर्जा मंत्री ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में पुराने मीटर ही काम करेंगे। इसका अर्थ यह हुआ कि अब लोगों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने की जरूरत नहीं होगी। जिनके घर में प्रीपेड मीटर लग गए हैं, उन्हें पोस्ट पेड किया जाएगा। साथ ही, बिजली बिल जमा करने के लिए समय मिलेगा। इससे पहले लोगों के घरों की बिजली नहीं कटेगी। कंज्यूमर से सहयोग की अपील ऊर्जा मंत्री ने की है। इस फैसले के बाद उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। @CMOfficeUP @aksharmaBharat
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 tweet media
हिन्दी
1
2
3
77