
झारखंड के बहरागोड़ा के पानीपड़ा गांव में एक बार फिर दहशत का माहौल है। स्वर्णरखा नदी किनारे मंगलवार शाम एक और संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ दिन पहले भी इसी इलाके से एक बम बरामद हुआ था, जिसे विशेषज्ञों ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय इस्तेमाल होने वाला अमेरिकी निर्मित बम बताया था। लगातार दूसरी बार ऐसी वस्तु मिलने से लोगों में भय और आशंका बढ़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है, जबकि ग्रामीण पूरे इलाके की गहन जांच और सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
#Baharagora
#Panipada
#SuspiciousBomb
#varta24news
#varta24
#Varta24live
#varta24reel
#nareshvashistha
हिन्दी








