
Vivek C Tripathi
5.9K posts

Vivek C Tripathi
@VivekCTripathi1
सत्य मेव जयते।। वरिष्ठ अधिवक्ता फौजदारी प्रतापगढ़।


दिनांक 01.05.2026 को थाना हुसैनगंज क्षेत्र के ग्राम रहिमालन में प्रातः लगभग बजे दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट की घटना हुई, जिसमें अभिमन्यु उर्फ कुन्नू नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान सायं लगभग से बजे के बीच उसकी मृत्यु हो गई। प्रकरण की जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतक अभिमन्यु उर्फ कुन्नू थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर था, जिसके विरुद्ध लगभग 20-22 अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त, उसके परिवार के अन्य सदस्यों (पिता एवं भाई) के विरुद्ध भी कई अभियोग पंजीकृत हैं। यह भी ज्ञात हुआ है कि कुछ समय से मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस संबंध में दिनांक 10.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक, थाना हुसैनगंज द्वारा उसके परिजनों को नोटिस देकर अवगत कराया गया था कि अभिमन्यु उर्फ कुन्नू की मानसिक स्थिति अस्थिर है, जिसके कारण वह आए दिन लोगों से झगड़ा एवं गाली-गलौज करता है, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। परिजनों को उसे मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराने हेतु भी कहा गया था। घटना से पूर्व दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मृतक द्वारा दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी, गाली-गलौज, मारपीट एवं ईंट-पत्थर फेंकने की बात सामने आई है। इसके पश्चात दूसरे पक्ष के लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उक्त घटना घटित हुई। इस संबंध में थाना हुसैनगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। लगभग 10 नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं, जिनमें से एक अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है। उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर शेष अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। उक्त संबंध में #Spfhr की बाइट । #UPPolice



















































