
Sanjay Choudhary
703 posts

Sanjay Choudhary
@WithSanjayNsui
Former General Secretary NSUI Rajasthan || छात्रसंघ महासचिव प्रत्याशी NSUI राजस्थान विश्वविद्यालय 2022-23 | Social Worker | जय जवान , जय किसान









राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में RSS द्वारा प्रशासन के सहारे कार्यक्रम आयोजित किया जाना न केवल अत्यंत चिंताजनक है, बल्कि यह छात्र हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। NSUI इसका पुरज़ोर विरोध करती है। BJP सरकार द्वारा @RSSorg के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे विश्वविद्यालय को छावनी में तब्दील करना, पुलिस द्वारा छात्रों को जबरन घसीटना और महिला छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार—यह केवल शर्मनाक ही नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार और दमन का खुला प्रदर्शन है। विश्वविद्यालय किसी भी संगठन की विचारधारा थोपने का मंच नहीं है। RSS द्वारा छात्र शक्ति को दबाने और अपनी सोच थोपने की हर कोशिश का NSUI मुंहतोड़ जवाब देगी। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति और यह छात्र-विरोधी सरकार शैक्षणिक संस्थानों को RSS की नफ़रती विचारधारा का केंद्र बनाना चाहती है, जिसे हम किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे। कार्यक्रम का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं की जबरन गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा किया जा रहा अत्याचार लोकतंत्र की हत्या है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ । यह सरकार की बौखलाहट और डर को दर्शाता है—सच को दबाया नहीं जा सकता। छात्र शक्ति न डरने वाली है, न झुकने वाली—हम अन्याय, दमन और विचारधारा के थोपे जाने के खिलाफ अपनी आवाज़ लगातार बुलंद करते रहेंगे। शैक्षणिक संस्थान ज्ञान, शोध और समानता के केंद्र होते हैं—हम इन्हें राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे। @inc @RahulGandhi @kharge @kcvenugopalmp @kanhaiyakumar @anshultrivedi47 @nsui
























