

The Equal Ground
13 posts

@_TheEqualGround
More Than Views People-focused, independent news Equality | Social Justice | Environment | Politics | Human Rights
















साथियों जय भीम 💙 14 अप्रैल 2021 को बाबा साहेब की 130वीं जयंती पर हमने दलित टाइम्स की स्थापना की थी। संघर्ष करते हुए, बहुत सी मुश्किलों का सामना करते हुए आज हमने 5 साल पूरे कर लिये हैं। बहुत कुछ सीखा, बहुत कुछ झेला, लेकिन कभी हार नहीं मानी। इन पांच सालों में दलित टाइम्स की निष्पक्ष आवाज को दबाने के लिए बड़े-बड़े चैनलों के मनुवादी पत्रकारों ने बहुत साजिशें कीं, हमारे खिलाफ एजेंडा चलाया, हमारी team के साथियों को call करके डराया गया, नफरती tweet किये गये, उनके परिवार तक को धमकाया गया। लेकिन हम लोगों ने हार नहीं मानी क्योंकि हम बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को मानने वाले लोग हैं। बाबा साहेब के संघर्ष की कहानियाँ, उनकी किताबें और उनका जीवन हमेशा हमें प्रेरणा देता रहा। अगर हम पढ़-लिखकर यहाँ तक पहुँचे हैं तो pay back to society के नाम पर बस यही धुन थी कि समाज के लिए कुछ कर पायें। इसी उद्देश्य से हमने दलित टाइम्स शुरू किया। आप लोग देखते होंगे कि आज दलित उत्पीड़न की घटनाएँ ज्यादा नजर आ रही हैं। ये घटनाएँ पहले भी होती थीं, बस mainstream media इन्हें दिखाता नहीं था। लेकिन जबसे आप जैसे लोग, हम जैसे लोग social media पर active हुए हैं और इन घटनाओं को जोर-शोर से उठाने लगे हैं, तबसे ये सामने भी आ रही हैं और न्याय भी मिल रहा है। आज हम बाबा साहेब के दिखाये रास्ते पर चल रहे हैं। बाबा साहेब ने कहा था कि दलितों का अपना मीडिया होना चाहिए, और हम उसी मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। अब इसी उद्देश्य से हमने @_TheEqualGround शुरू किया है। आप सभी से बस यही अपील है- इस मिशन को और मजबूत बनाइये, हमारी आवाज़ को और बुलंद कीजिये, क्योंकि ये लड़ाई सिर्फ हमारी नहीं, पूरे समाज की है। जय भीम ✊💙 #DalitTimes #JaiBhim #AmbedkarJayanti #TheEqualGround


