ABVP

39.5K posts

ABVP banner
ABVP

ABVP

@ABVPVoice

Official handle of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) — The World’s Largest Student Organisation

Mumbai, India Katılım Mayıs 2011
160 Takip Edilen340.3K Takipçiler
Sabitlenmiş Tweet
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
After continuous demands by ABVP for widespread concerns raised by students across Bharat regarding alleged irregularities and paper leak in NEET-UG 2026, the examination has now been cancelled. This decision is necessary to uphold transparency, fairness and the credibility of the examination system. ABVP reiterates its demand for a strict and time-bound investigation, with the harshest action against all those responsible. The future of lakhs of students must never be compromised. #NEETUG2026
English
105
204
1.1K
40K
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दिल्ली ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अभाविप ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनिश्चित की जाए। साथ ही दिल्ली के सुनसान क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet media
हिन्दी
1
11
53
621
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
You may detain us but you can’t supress our voice. #NEET2026
ABVP tweet media
English
2
14
42
686
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
3 मई को आयोजित NEET UG परीक्षा की पेपर लीक की घटना ने एक बार फिर NTA की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। लाखों मेहनती एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लगातार परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि NTA अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में पूर्णतः विफल साबित हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में NTA के उच्च अधिकारियों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। देश के युवाओं के भविष्य के साथ हो रही इस लापरवाही पर कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई समय की मांग है। CBI जांच का निर्णय स्वागतयोग्य है, किंतु केवल जांच पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि दोषियों को शीघ्र एवं सख्त दंड मिलना भी आवश्यक है। विद्यार्थियों का विश्वास पुनः स्थापित करने के लिए NTA को अपनी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता एवं सुरक्षा के ठोस कदम उठाने होंगे। छात्रहित सर्वोपरि है और उसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। - डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी
हिन्दी
23
47
129
2.3K
ABVP retweetledi
Dr. Virendra Singh Solanki
ABVP Karyakartas staged a protest outside the NTA office in Delhi, demanding transparency, accountability and justice for students over the NEET-UG cancellation issue. The demonstration highlighted growing concerns regarding irregularities in the examination process and called for a fair and transparent system to protect the future of aspiring students.
English
0
5
23
727
ABVP retweetledi
AajTak
AajTak@aajtak·
नई दिल्ली में NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद पेपर लीक विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने NTA कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ता नजर आया। छात्रों ने NTA पर परीक्षा प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग की। #NEETUG2026 #NEETPaperLeak #NTA #ABVP #StudentProtest #ATPhotoblog #AajTakSocial
AajTak tweet mediaAajTak tweet mediaAajTak tweet media
हिन्दी
6
10
53
3.9K
ABVP retweetledi
ANI_HindiNews
ANI_HindiNews@AHindinews·
#WATCH दिल्ली: DUSU के अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा, "हमारी मुख्य मांग यह है कि NTA के डायरेक्टर को इस्तीफ़ा देना चाहिए। साल 2024 में, जब NEET का पेपर लीक हुआ था, तब ABVP ही सबसे पहले विरोध प्रदर्शन करने और आवाज़ उठाने वाली संस्था थी, जिसने उनके इस्तीफ़े की मांग की थी। अब एक बार फिर 2026 में पेपर लीक हो गया है। छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी अपनी पूरी ज़िंदगी की जमा-पूंजी लगा देते हैं, ताकि उनके बच्चे NEET की परीक्षा पास कर सकें... हमारी सबसे पहली मांग यह है कि इस साज़िश के पीछे शामिल लोगों की पूरी कड़ी को गिरफ़्तार किया जाए..."
हिन्दी
1
33
173
4.9K
ABVP retweetledi
ANI
ANI@ANI·
#WATCH | Delhi: Police and ABVP workers come face to face during ABVP's protest outside the NTA office over the cancellation of the NEET-UG 2026 exam following allegations of paper leak and examination irregularities.
English
50
75
593
31.4K
ABVP retweetledi
Press Trust of India
VIDEO | Delhi: ABVP holds protest outside National Testing Agency office against NEET paper leak issue. #NEET #NTA (Full video available on PTI Videos - ptivideos.com)
English
17
41
264
7.3K
ABVP retweetledi
Dr. Virendra Singh Solanki
Under the aegis of the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)Karimnagar unit, an effigy of the National Testing Agency was burnt demanding strict punishment for those involved in the NEET exam paper leak case. The protest also urged the Central Government to take immediate initiative and conduct a fair investigation through the Central Bureau of Investigation(CBI) and under the supervision of a sitting judge. #NEET
Dr. Virendra Singh Solanki tweet mediaDr. Virendra Singh Solanki tweet mediaDr. Virendra Singh Solanki tweet media
English
1
6
19
601
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
Today, ABVP Delhi staged a strong protest outside the headquarters of National Testing Agency against the alleged NEET-UG paper leak. Students came out on the streets against NTA’s failures and the injustice being done to the future of lakhs of aspirants. During the protest, several ABVP workers and students were detained by Delhi Police, including Harsh Attri, National Media Convener, Sarthak Sharma, State Secretary Delhi, Aryan Maan, DUSU President. Detentions cannot suppress the voice of students. The fight for justice, transparency, and accountability will continue. #NEET2026
ABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet media
English
2
24
74
1.4K
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
NEET UG 2026 पेपर लीक प्रकरण के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विदर्भ प्रांत के नागपुर महानगर द्वारा संविधान चौक पर अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री पायल किनाके के नेतृत्व में NTA के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। अभाविप ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच एवं छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। #NEETUG2026
ABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet media
हिन्दी
2
26
112
1.7K
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
प्रेस विज्ञप्ति : abvp.org/Press/ABVP_kar… नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में एनटीए मुख्यालय पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ दुर्भाग्यपूर्ण: अभाविप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली ने नीट-यूजी परीक्षा में सामने आए पेपर लीक प्रकरण, परीक्षा प्रक्रिया में लगातार उजागर हो रही अनियमितताओं तथा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहे गंभीर खिलवाड़ के विरुद्ध दिल्ली स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) मुख्यालय के बाहर एक जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बल प्रयोग करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। अभाविप का यह स्पष्ट मत है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियाँ देशभर के लाखों विद्यार्थियों के परिश्रम, विश्वास और भविष्य पर सीधा आघात हैं। नीट-यूजी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, अपितु संपूर्ण परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। वर्षों की कठिन तैयारी और अथक परिश्रम के बाद परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार का अन्याय किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। नीट-यूजी पेपर लीक मामले की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराई जाए तथा जांच से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि इस पूरे नेक्सस को सामने लाकर ध्वस्त किया जा सके और देशभर के विद्यार्थियों का विश्वास पुनः स्थापित हो। अभाविप ने यह स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं का संचालन अस्थायी एवं आउटसोर्स आधारित व्यवस्था के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। प्रिंटिंग, परीक्षा केंद्र प्रबंधन तथा स्टाफिंग जैसी संवेदनशील जिम्मेदारियों को निजी एजेंसियों को सौंपना गंभीर सुरक्षा संकट को जन्म देता है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका बढ़ाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि, "एनटीए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी गत वर्षों में कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं के संचालन में विफल रही है। नीट-यूजी पेपर लीक का यह पहला मामला नहीं है, जिससे स्पष्ट होता है कि एनटीए परीक्षा संचालन में पूरी तरह सक्षम नहीं है तथा इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है। अभाविप पूर्व में भी परीक्षाओं को पूर्णतः पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग करती रही है। केंद्र सरकार को परीक्षा प्रणाली में व्यापक संरचनात्मक सुधार करते हुए निजी एजेंसियों पर निर्भरता समाप्त करनी चाहिए, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ न हो। आज दिल्ली सहित देशभर के प्रमुख केंद्रों पर अभाविप कार्यकर्ता विद्यार्थियों के हित में आंदोलनरत हैं।" अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर मुद्दे पर जवाबदेही तय करने के बजाय छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा ही छात्र हित में खड़ी है और जब तक नीट-यूजी पेपर लीक के वजह से प्रभावित 22 लाख अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक विद्यार्थी परिषद उनके अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी।" (यह प्रेस विज्ञप्ति केन्द्रीय कार्यालय मंत्री श्री सौरभ पाण्डेय द्वारा जारी की गई है।)
ABVP tweet media
हिन्दी
3
40
87
1.8K
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
नीट-यूजी 2026 परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के प्रकरण की जांच केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई को सौंपना एक उचित एवं आवश्यक कदम है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रारंभ से ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रही थी। सीबीआई जांच के दौरान जो भी साक्ष्य, नेटवर्क एवं दोषी व्यक्ति सामने आएं, उनकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि वर्षों से राष्ट्रीय परीक्षाओं में सक्रिय शिक्षा-माफिया एवं भ्रष्ट तंत्र का पूर्ण रूप से भंडाफोड़ हो सके। देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए तथा सभी दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। लगातार विभिन्न राष्ट्रीय परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ियां राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। वर्षभर कठिन परिश्रम करने वाले विद्यार्थियों के साथ बार-बार इस प्रकार की घटनाएं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं विश्वासघातपूर्ण है। नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए एनटीए के महानिदेशक को तत्काल अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। साथ ही, ऐसी संस्थागत विफलताओं को देखते हुए एनटीए की भूमिका एवं संरचना की व्यापक समीक्षा आवश्यक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्पष्ट रूप से मानती है कि विद्यार्थियों के हित, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था एवं दोषियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई हेतु इस पूरे नेक्सस को ध्वस्त करना अनिवार्य है, विद्यार्थी परिषद इस संघर्ष में देशभर के विद्यार्थियों के साथ निरंतर खड़ी रहेगी।
हिन्दी
17
56
196
5.8K
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
ABVP strongly opposed the NEET-UG 2026 irregularities from the very beginning and demanded strict action. Students’ future is not a game. No compromise on justice. No compromise on transparency. 🚩 - @shravanbraj, National Secretary, ABVP #NEETUG2026
English
6
25
67
2K
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
राज्य विश्वविद्यालय कार्य के अखिल भारतीय प्रमुख श्री अश्वनी ठाकुर व राष्ट्रीय संयोजक श्री भारत भूषण यादव की विशेष उपस्थिति में रोहतक, हरियाणा में संपन्न हुई। #ABVP
ABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet media
हिन्दी
0
5
28
720
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
अभाविप की राज्य विश्वविद्यालय कार्य की अखिल भारतीय बैठक, अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री एस बालाकृष्णन,
ABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet media
हिन्दी
1
18
79
1.3K
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
अभाविप गुजरात प्रांत द्वारा "अनुभूति 2026" के अंतर्गत ग्रामीण जीवन दर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गाँव के रीति-रिवाज़ों, संस्कृति, रहन-सहन, भाषा और इतिहास की विशेष जानकारी छात्रों को प्राप्त हो। "अनुभूति 2026" के अंतर्गत विद्यार्थियों को गुजरात के अलग-अलग 13 बेस कैंप्स से आसपास के गाँवों में भ्रमण करवाया गया। विद्यार्थियों को अलग-अलग 120 से ज्यादा गाँवों का दौरा कराया गया. #ExplorewithABVP #Gramyajivandarshan
ABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet mediaABVP tweet media
हिन्दी
0
11
49
753
ABVP
ABVP@ABVPVoice·
प्रेस विज्ञप्ति : abvp.org/Press/An_impar… नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक प्रकरण की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हो निष्पक्ष जांच: अभाविप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नीट-यूजी 2026 परीक्षा से जुड़ी सामने आ रही कथित अनियमितताओं, पेपर लीक एवं परीक्षा की गोपनीयता एवं विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे गंभीर प्रश्नों पर गहन चिंता व्यक्त करती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, एनटीए एवं जांच एजेंसियों द्वारा सामने लाई जा रही जानकारी ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मन में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न की है। अभाविप का स्पष्ट मत है कि प्रवेश परीक्षाओं की सुचिता एवं विश्वसनीयता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। यदि परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र अथवा उससे जुड़े प्रश्न कुछ लोगों तक पहुंचे हैं, तो यह केवल परीक्षा प्रणाली पर आघात नहीं बल्कि वर्षभर मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। अभाविप केंद्र सरकार से मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच केंद्रीय एजेंसियों से करवाई जाए तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वाले दोषियों, परीक्षा-माफियाओं एवं किसी भी स्तर पर सहयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जांच पूर्ण होने तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पूरे प्रकरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के समक्ष तथ्य स्पष्ट करे। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा,“देश के लाखों विद्यार्थी वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद नीट जैसी परीक्षाओं में सम्मिलित होते हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की अनियमितता उनके मनोबल एवं भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालती है। इसलिए आवश्यक है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए। अभाविप लगातार यह मांग करती रही है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में तकनीकी सुरक्षा, प्रश्नपत्र गोपनीयता, परीक्षा केंद्रों की निगरानी एवं जवाबदेही की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अभाविप सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को यह आश्वस्त करती है कि विद्यार्थियों के हित, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था एवं न्याय सुनिश्चित करने हेतु विद्यार्थी परिषद निरंतर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।”
ABVP tweet media
हिन्दी
9
99
189
4.1K