आदित्य पाण्डेय
6.3K posts

आदित्य पाण्डेय
@adityajim
Proud Indian | Single Dad to an Angel | Traveler | Social Scientist (self-proclaimed) | Advocate for Sustainable Development | Hindu Atheist | Lifelong Learner








मैं भोपाल से ग्वालियर की ओर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे एक घायल युवक अचेत अवस्था में दिखाई दिया। चारों ओर भीड़ थी, लोग खड़े थे, देख रहे थे; पर कोई आगे नहीं बढ़ रहा था। मैंने तुरंत गाड़ी रुकवाई। घायल युवक के पास पहुंचा और अपनी गाड़ी में तत्काल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही डॉक्टर से बातचीत कर समुचित उपचार की व्यवस्था की। हमने अक्सर देखा है कि इस तरह की घटनाओं में हम मदद के लिए हाथ बढ़ाने की बजाय तमाशबीन बनकर देखते रहते हैं, जिससे कीमती समय व्यर्थ हो जाता है और घायल व्यक्ति का जीवन खतरे में पड़ जाता है। एक अध्ययन के अनुसार हर वर्ष लगभग डेढ़ लाख से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि घायल को ‘गोल्डन ऑवर’ में उपचार मिल जाए, तो लगभग 50% जीवन बचाए जा सकते हैं। सोचिए, हमारी छोटी सी मदद और समय पर बढ़ाया गया एक हाथ; कितनी माताओं की गोद सूनी होने से बचा सकता है, कितने बच्चों के सिर से पिता का साया हटने से रोक सकता है और कितनी बहनों के विश्वास को टूटने से बचा सकता है। मित्रों, किसी का जीवन बचाना सबसे बड़ा पुण्य है। सेवा ही सच्चा धर्म है और परोपकार ही हमारा कर्तव्य है। जब भी ऐसी स्थिति सामने आए तो आगे बढ़िए और मदद कीजिए। आपकी एक मदद किसी का जीवन बचा सकती है।











Langar or Guru ki Rasoi is not a Sanatan but Sikh custom of serving free meals to masses at all Gurudwaras. People of all faiths and casts are welcome to sit and eat together. Temple at Puri does not permit non Hindus to enter or partake community meals served.










