Agriculture Department, Govt. of Bihar retweetledi

“बाग से निर्यात तक” — समृद्ध किसान, विकसित बिहार।
“बिहार लीची संगम 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुज़फ्फरपुर में 25 मई 2026, सोमवार को आयोजित होगा।
इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ लीची उत्पादन बढ़ाना नहीं…बल्कि किसानों को बेहतर बाजार, नई तकनीक और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है, ताकि बिहार कृषि और बागवानी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।
यह आयोजन बिहार की लीची को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही कृषि आधारित उद्योगों को मजबूती मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
आइए, बिहार लीची संगम 2026 का हिस्सा बनें और खेती से समृद्धि तक के इस अभियान को सफल बनाएं।
जय किसान! जय बिहार!।
#Bihar #Litchi #Muzaffarpur #BiharLitchiSangam2026 #VijayKumarSinha #NDA #NewBihar
हिन्दी
































