Anshu

10.4K posts

Anshu banner
Anshu

Anshu

@anshurstg_

नॉन-बुद्धिजीवी

Bareilly Katılım Haziran 2021
264 Takip Edilen47 Takipçiler
Sabitlenmiş Tweet
Anshu
Anshu@anshurstg_·
सिगरेट पीती स्त्री मुझे अच्छी लगती है अच्छा लगता है उसका मुंह से धुंआ उड़ाना अच्छा लगता है मुझे उसका दो उंगलियों के बीच सिगरेट को उन्मुक्तता के साथ पकड़ना मानो कश-ब-कश समाज को वो अपने ठेंगे पर रखे हुए है समाज की निगाह में स्त्री का सिगरेट पीना जायज नहीं किसे परवाह है इस समाज की
हिन्दी
28
39
279
0
Anshu
Anshu@anshurstg_·
संस्कारी, अति–संस्कारी लोगों से दूरी बनाकर रहता हूं.उनके कथित संस्कारों में मैं ढल नहीं सकता.न ही वे मेरे कु–संस्कारों को अपना सकते हैं.संस्कारी लोग दरअसल विकट दोगले होते हैं.वे हमेशा इस बात पर ध्यान देते हैं– दूसरे ने पजामे के भीतर क्या पहना है. खुद चाहे पजामे में भी नंगे दिखें!
हिन्दी
0
0
1
7
Anshu
Anshu@anshurstg_·
जरूरी नहीं जिन कविताओं को पत्रिकाएं छाप रही हैं वे श्रेष्ठ ही हों!उनसे कहीं बेहतर कविताएं ट्विटर पर हैं.उन हैंडल्स पर जिन्हें हिन्दी की दुनिया नहीं जानती न जानने की खास इच्छा रखती है.मेरी कोशिश रहती है, मैं उम्दा हैंडल्स तक पहुंचूं, उन्हें पढ़ूं, सराहूं भी. बड़े कवि तिलिस्म हैं.
हिन्दी
0
0
6
67
Anshu
Anshu@anshurstg_·
मैंने खराब स्त्रियों से प्रेम किया खराब स्त्रियां प्रेम अच्छे से करतीहैं उनके प्रेम में लटके–झटके नहीं होते उनकी हर रात की सुबह उजली होतीहै वे प्रेम में फालतू का इंतजार नहीं करतीं वे जुल्फों में नहीं उलझातीं वे होठों को यों कुर्बान नहीं होने देतीं खराब स्त्रियां धोखा नहीं देतींं
हिन्दी
0
0
2
31
Anshu
Anshu@anshurstg_·
@prabhatranjann इस दौर के लेखक 16-17 घंटे फेसबुक पर रहते हैं. पढ़ते एक किताब नहीं हैं मगर फोटूएं किताबों के साथ खूब खिंचवाते हैं.
हिन्दी
1
0
6
397
Prabhat Ranjan
Prabhat Ranjan@prabhatranjann·
काशीनाथ सिंह ने कहा है कि नामवर सिंह रोजाना सोलह सत्रह घंटे पढ़ते थे। एक बार काशीनाथ सिंह ने नामवर सिंह से पूछा कि कोई ऐसा है जो आपसे भी ज़्यादा पढ़ता हो। जवाब में नामवर सिंह ने दो नाम लिए- राहुल सांकृत्यायन और अज्ञेय। उन्होंने कहा कि ये दोनों मुझसे भी ज़्यादा पढ़ते हैं।
हिन्दी
5
21
174
6.8K
Anshu
Anshu@anshurstg_·
बेवजह की खुजली और बेफालतू की लकड़ी से इंसान को हमेशा बचना चाहिए. #Thought
हिन्दी
0
0
3
30
Anshu
Anshu@anshurstg_·
@_virakt कविता पढ़ ली थी. प्रतिक्रिया नहीं दे पाया; माफ़ी. कविता अच्छी थी. मुबारक.
हिन्दी
1
0
1
12
नीरज نیرج
@anshurstg_ हंस में फरवरी में मेरी एक कविता आयी थी, आपने कोई रिस्पांस नहीं दिया 😁
हिन्दी
1
0
0
28
Anshu
Anshu@anshurstg_·
"हंस" और "कथादेश" के अलावा अब कोई पत्रिका नहीं लेता. वो भी ‘बुक स्टॉल’ पर अभी मिल जा रही हैं. पत्रिका खरीदने–पढ़ने वाले भी कम हुए हैं. अधिकतर मोबाइल पर ही पढ़ लेते हैं. फिर पत्रिकाओं का स्तर भी अब पहले जैसा नहीं रहा. पत्रिकाएं एक घोषित सेंसरशिप के बीच जी व छप रही हैं. विडम्बना!
हिन्दी
1
0
14
401
Anshu
Anshu@anshurstg_·
मजाक–मजाक में उसे दिल दे बैठे मजाक–मजाक में जुर्म कर बैठे मजाक–मजाक में उसका हाथ थाम बैठे मजाक–मजाक में रिश्ता जोड़ बैठे मजाक–मजाक में उसके लब चूम बैठे मजाक–मजाक में दो जाम एकस्ट्रा लगा बैठे मजाक–मजाक में उसका जिम्मा ले बैठे मजाक–मजाक में कंगाल हो बैठे
हिन्दी
1
0
4
81
Anshu
Anshu@anshurstg_·
@advpallav_ii बहुत शुक्रिया. 😀
हिन्दी
0
0
1
45
Anshu
Anshu@anshurstg_·
जब तक मैं फेसबुक पर रहा, हर दिन कोई न कोई पारिवारिक व्यक्ति मेरे लिखे पर टोका–टाकी करता रहता. खासकर, स्त्रियों के प्रति उनकी सोच बेहद दकियानूसी रहती. उनको समझाता. मगर वे समझते ही नहीं थे. फिर मैंने खुद को फेसबुक और रिश्तेदारों के जंजाल से मुक्त कर लिया. यहां, ट्विटर, पर सुकून है.
हिन्दी
7
5
43
2.2K
Anshu
Anshu@anshurstg_·
खामोश! यह न कहना कि यहां या वहां, इधर या उधर, नीचे या ऊपर कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा नहीं तो सल्तनत बुरा मान जाएगी कहना कि हर कहीं, हर जगह, हर शहर, हर बस्ती, हर गली सब अच्छा बहुत अच्छा चल रहा है रामराज आया हुआ है चिड़िया सोने के दाने चुग रही हैं और... जनता चैन की नींद ले रही है!
हिन्दी
0
1
4
81
Anshu
Anshu@anshurstg_·
मेरा मोहल्ला साहित्यकारों का है. मेरे मोहल्ले में बड़े-बड़े साहित्यकार रहते हैं. मेरा मोहल्ला साहित्यकारों से भरा रहता है. मेरे मोहल्ले के साहित्यकार जग-प्रसिद्ध हैं. मेरे मोहल्ले के साहित्यकार हर पल कुछ न कुछ ऊंचा साहित्य रचते रहते हैं.मेरे मोहल्ले के साहित्यकार बहुत हारामी हैं!
हिन्दी
0
0
5
59
Anshu
Anshu@anshurstg_·
@iamkhushboo121 ठीक किया आपने. सुकून यह है कि इस मंच पर कोई रिश्तेदार नहीं है. सब या तो फेसबुक पर हैं या फिर इंस्टाग्राम पर 'रीलबाजी' में बिजी हैं.
हिन्दी
0
0
1
28
Anshu
Anshu@anshurstg_·
@Tribalmonk_ Block karne se hasil kuch nahi. Facebook per moujuda adhiktar log behad stereotyped hain. Ab unhe kya hi block karna aur kya bahas karna. Socha us sadi-gali duniya se khud hi alag ho jaun.
हिन्दी
1
0
1
81
Anshu
Anshu@anshurstg_·
इतने कवि इतनी कविताएं इतने शब्द क्या करेंगे इत(नों) का सोशल मीडिया की भीड़ में सेकेंड्स भर में सब खो जाता है कुछ याद नहीं रहता किसने क्या, कब और कहां लिखा ढेरों किताबें आती हैं, चली जाती हैं छाप कोई नहीं छोड़ती लुत्फ ये कि सब "बेस्ट सेलर" होने की चाशनी चाटने में मशगूल हैं
हिन्दी
0
1
5
76
Anshu
Anshu@anshurstg_·
नहीं, मैं कविताएं नहीं लिखता. मैं अ–कविता लिखता हूं. एक ऐसी अ–कविता जिसका न सिर होता है न पैर. जो सिर्फ लिख दी जाती है. यों भी, हिन्दी लेखन (साहित्य नहीं.साहित्य मर चुका है) में बहुत ऐसा लिखा जा रहा है, जिसका न अर्थ है न मतलब. बड़े–बड़े तोपची लेखक, कवि दिन–रात कूड़ा परोस रहे हैं.
हिन्दी
1
1
9
91
Anshu
Anshu@anshurstg_·
फिर लिख रहा हूं,हिन्दी साहित्य मर चुका है.बल्कि,साहित्य की हर विधा मर चुकी है.अभी जो,कहानी, कविता, उपन्यास, व्यंग्य की शक्ल में लिखा जा रहा है,वो साहित्य नहीं ‘वर्चुअल आत्ममुग्धताएं’ हैं.जिनका तमाशा दिन–रात इंस्टाग्राम–फेसबुक पर होता–चलता रहता है. "होता है शबो–रोज तमाशा मेरे आगे"
हिन्दी
1
3
7
127
Anshu
Anshu@anshurstg_·
@anshulthoughts बिल्कुल. मैं खुद नहीं जानता यहां या इंस्टाग्राम पर कब तक हूं. इस दुनिया से कहीं बेहतर है, किताबों की दुनिया.
हिन्दी
0
0
1
3
Anshul Mishra Writes
Anshul Mishra Writes@anshulthoughts·
@anshurstg_ एक ही महीने में लगने लगा है अपने लायक चीज नहीं हैं यह
हिन्दी
1
0
1
4
Anshul Mishra Writes
Anshul Mishra Writes@anshulthoughts·
"X पर ओरिजिनल कंटेंट क्रिएटर या अच्छा लिखने वालों की बहुत बुरी स्थिति है। जो लोग अपने दिल के अच्छे विचार, गहरी सोच या अनुभव शेयर करते हैं, उन्हें अक्सर reach ही नहीं मिल पाती। आज मैं एक छोटी कोशिश कर रहा हूँ — जो भी पोस्ट मुझे सच में पसंद आ जाएगी (original thoughts, motivational lines, poetic शब्द या life lessons), उसका मैं सौ प्रतिशत रिपोस्ट कर दूंगा! अपनी पोस्ट या किसी अच्छे ओरिजिनल क्रिएटर की पोस्ट मुझे टैग करो या कमेंट में @username डाल दो। एक लाइन क्यों पसंद है वो भी बता दो। चलो, आज मिलकर अच्छे और ओरिजिनल लिखने वालों को सपोर्ट करें। #OrijinalContent #HindiWriting #AnshulThoughts #WritingCommunity #HindiThoughts"
हिन्दी
1
0
0
8