सुधीर हालाखंडी Sudhir Halakhandi@Sudhirhalakhndi
70 दिनों से घर पर ही हूँ, अभी 20 दिन और हैं। रिकवरी हो रही है, इसलिए शिकायत कम और धैर्य ज़्यादा है।
साथ में किताबें हैं, अखबार है, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, जिओ स्टार हैं और दवाइयाँ तो ऐसी नियमित हैं जैसे सरकारी ड्यूटी पर लगी हों। ऊपर से IPL भी शुरू हो गया है, तो अब बेड रेस्ट और मैच रेस्ट साथ-साथ चल रहे हैं।फ़िल्में भी बहुत सारी देख डाली ।
लिखने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल कलम ने भी कहा है — “आप पहले ठीक हो जाइए, हम फिर मिलेंगे।” कार्टून तो दिमाग़ से दूर ही हो गए हैं और साथ ही GST भी । ठीक है सब वक्त - वक्त की बात है ।
तो अभी यही रूटीन है — दवाई लो, आराम करो, थोड़ा पढ़ो, थोड़ा देखो, और बीच-बीच में खुद को याद दिलाओ कि ये वक्त भी निकल जाएगा।
वैसे सच कहूँ, इस समय मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि मैं दवाइयों के टाइम, OTT के पासवर्ड और IPL के शेड्यूल — तीनों याद रख पा रहा हूँ। 😃😄