trent

8.3K posts

trent

trent

@atulkanakk

florida Katılım Ağustos 2010
50 Takip Edilen4.1K Takipçiler
𝓢𝓱𝓻𝓪𝓶𝓪𝓷 𝓓𝓻.𝓟𝓾𝓼𝓱𝓹𝓮𝓷𝓭𝓻𝓪
संथारा व्रत का 36 वाँ दिवस #पूना श्रमण संघीय उपप्रवर्तिनी डॉ #प्रियदर्शनाजी म.सा स्वेच्छा से देह त्यागने की परंपरा है #संथारा @atulkanakk @Yogbhooshan @TanviSolanki_ @jainismjewells @jainchirag @rashmikothari98 @shravi_aj @Vishnu_Jain1 @janwhyy @jaina111 @dr_arpit_jain
𝓢𝓱𝓻𝓪𝓶𝓪𝓷 𝓓𝓻.𝓟𝓾𝓼𝓱𝓹𝓮𝓷𝓭𝓻𝓪 tweet media
हिन्दी
2
1
9
310
trent
trent@atulkanakk·
सपनों का इक महल-सुखों के रोशन डेरे जैसा था मन -जैसे सुनसान गली में- किसी ठठेरे जैसा था नहीं चहकती मेरी चाहत तो क्या करती, तू कह दे/ आसमान पर चाँद दिखा- जो बिल्कुल तेरे जैसा था - अतुल कनक
हिन्दी
1
0
3
704
trent
trent@atulkanakk·
नन्हीं चिड़िया के ख्वाबों का आँगन नहीं बचेगा नहीं बचेगा, सचमुच यह सम्मोहन नहीं बचेगा पेड़ - विधाता की अनमोल धरोहर हैं धरती पर अग़र पेड़ न बचे - सृष्टि पर जीवन नहीं बचेगा - अतुल कनक @arvindchotia
Arvind Chotia@arvindchotia

शाबाश मोट्यारों... मैं इस वीडियो को दस बार से ज्यादा देख चुका हूं। अभिभूत हूं पर्यावरण के प्रति युवाओं के इस प्यार और प्रतिबद्धता को देखकर। सीकर में ये पेड़ नहीं ही कटेंगे। भरोसा हो गया है।

हिन्दी
0
0
4
760
trent
trent@atulkanakk·
@lakshyarajmewar @zindagiwidricha @richaanirudh एक रास्ता हो सकता है। यदि ऐसे ग्राहकों को, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति, जल संरक्षण के प्रति और भोजन का अपव्यय रोकने के प्रति जिम्मेदारी दिखाते हैं- संबंधित होटल द्वारा सम्मानित/ पुरस्कृत किया जाए और इस बात का प्रचार हो, तो कुछ चेतना जागृत हो सकती है।
हिन्दी
0
0
0
14
Zindagi With Richa
Zindagi With Richa@zindagiwidricha·
हम और आप जब होटलों में जाते हैं, तो कितना खाना, पानी और संसाधन बर्बाद करते हैं। इस बर्बादी के लिए क्या सिर्फ़ होटल ज़िम्मेदार हैं? ये खाना, पानी, संसाधन होटल के हैं या हमारे? फिर ये बर्बादी क्यों? Full Episode youtu.be/0KLPGEgjJoE @richaanirudh @lakshyarajmewar #SustainableLiving #SustainableDevelopment
YouTube video
YouTube
हिन्दी
14
53
164
6.3K
trent
trent@atulkanakk·
पहले कुछ आरोप लगाकर दिल में खंजर डाल गई किसी और का हाथ थामकर, फिर वो नैनीताल गई कहाँ गई थी गई रात को सूरज ने जब पूछ लिया धूप हँसी इक नई अदा से, लेकिन उत्तर टाल गई - अतुल कनक
हिन्दी
0
0
6
429
trent
trent@atulkanakk·
मज़ाक करने और मज़ाक उड़ाने के अंतर को समझना ज़रूरी है आज देश के प्रतिष्ठित अखबार @Jansatta के संपादकीय पृष्ठ पर मेरा लेख @Aamitabh2
trent tweet media
हिन्दी
0
0
2
371
trent
trent@atulkanakk·
प्यार छुपाने की कोशिश में, और उघड़ना पड़ता है ज्यों बसंत पर बतियाते पत्तों को झड़ना पड़ता है तुमने बस इलज़ाम लगाए, तुमको कब ये ध्यान रहा तुमसे लड़ने के पहले तो खुद से लड़ना पड़ता है।। @अतुल कनक
हिन्दी
0
0
3
292
trent
trent@atulkanakk·
अब मेरे हाल पे क्यों तुमको परेशानी है अब तो तुम मुझसे मोहब्बत भी नहीं करते हो/ प्यार करने की सनद कैसे तुम्हें जारी करूँ तुम अभी ठीक से नफरत भी नहीं करते हो - अली ज़रयों
हिन्दी
0
0
3
275
trent
trent@atulkanakk·
सपनों की पोथी पे दिन की पक्की ज़िल्द सरीखी धूप लेकिन, सूरज के हाथों में हुई कटारी - तीखी धूप ज़हर बुझा अपनापन लेकर मौसम ने सुख बींध दिया सब पंचों की बेशर्मी पर - सरेआम तब चीखी धूप -अतुल कनक
हिन्दी
0
0
5
297
trent
trent@atulkanakk·
हाथों में पत्थर लेकर - यदि नभ की ओर उछालोगे कुटिल अँधेरों के प्रहसन का कोई भाव निभा लोगे हो सकता है - रातों का जयघोष तिलस्मी लगे तुम्हें पर- सूरज को गाली देकर कितने ख़्वाब बचा लोगे? - अतुल कनक
हिन्दी
0
0
1
266
trent
trent@atulkanakk·
जब कुछ लम्हों ने रिश्ते को सिर्फ स्वार्थ से जोड़ दिया किसी नींद ने सपनों का घर - नर्क बताकर छोड़ दिया किससे करता भला शिकायत आग उसी के अंदर थी सूरज गया नदी के तट तक, फिर उसने रथ मोड़ दिया - अतुल कनक
हिन्दी
0
1
1
257
trent
trent@atulkanakk·
बल के गुमान, खुद काल को चुनौती हैं शक्ति का शिखर हैं, भक्ति को वितान दें मातृभूमि के लिए ज़रूरी कभी हो जाए तो समुद्र लांघूँ - ये सामर्थ्य हनुमान दें - अतुल कनक आप सभी को #HanumanJayanti पर विनम्र शुभकामनाएं
trent tweet media
हिन्दी
0
0
4
268
trent
trent@atulkanakk·
सत्य, अहिंसा के विधान को - आओ हम सब नमन करें मोक्ष मार्ग के विवस्वान को - आओ हम सब नमन करें जियो और जीने दो सबको - कहकर सबको जीवनबोध दिया कुण्डलपुर के वर्द्धमान को - आओ हम सब नमन करें - अतुल कनक #MahaveerJayanti @dr_arpit_jain @pushpendramuni @TanviSolanki_
trent tweet media
हिन्दी
0
1
10
1.2K
trent
trent@atulkanakk·
मेरी तुमसे कोई अनबन नहीं है मग़र अब पहले जैसा मन नहीं है मैं अपनेआप को सुलझा रहा हूँ तुम्हें लेकर कोई उलझन नहीं है। - मंगल नसीम
हिन्दी
0
0
5
284
trent
trent@atulkanakk·
अवधपुरी से रामसेतु तक - सभी ओर बस, वो ही हैं क्रूर राक्षसों से पीड़ित ऋषियों का ढांढस, वो ही हैं जिस मन में भी बस जाएं वो उसे पुण्य का धाम करें यही प्रार्थना है, दुनिया पर - कृपा प्रभु श्रीराम करें - अतुल कनक @narendramodi
Narendra Modi@narendramodi

आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।

हिन्दी
0
0
6
285
trent
trent@atulkanakk·
आसमान क्या है-धरती पर किसी दुआ का साया है सूरज मानो - उसकी ही अलमारी से दिन लाया है हौले - हौले हवा मुझे इक मंगल-गीत सुनाती है सब कुछ अच्छा ही लगता है, जब से तुमको पाया है - अतुल कनक
हिन्दी
0
0
3
249
trent
trent@atulkanakk·
सूरज और पिता कभी हारते नहीं ....
trent tweet media
हिन्दी
0
0
2
243
trent
trent@atulkanakk·
पुण्यों का आश्रय दुनिया में है जिनके अवलंबन पर स्वयं मुक्ति भी मोहित है उनकी भक्ति के बंधन पर हनुमान को किया चिरंजीवी जिनके सम्मोहन ने/ सृष्टि के सब सुख न्यौछावर राम लला के दर्शन पर - अतुल कनक #RamNavmi @ShriAyodhya_ @DrKumarVishwas
Ayodhya Darshan@ShriAyodhya_

प्रभु की शोभा ऐसी कि ब्रह्मांड की सुंदरता फ़िकी पड़ जाए

हिन्दी
0
0
4
295
trent
trent@atulkanakk·
@jaina111 जानवर भी प्यार की भाषा समझते हैं। बस, इंसान ही है जिसे अब केवल स्वार्थ की भाषा समझ आती है।
हिन्दी
0
0
2
26
Ashish Jain/आशीष जैन
चीता मित्र सत्तू गुर्जर परात में पानी भरकर कहता है - कम ज्वाला और उसके शावक इस कमांड को समझकर पानी पीने लगते हैं।
Ashish Jain/आशीष जैन tweet media
हिन्दी
2
1
17
928