
Location. दिल्ली ( मुंडका ) अंधा कॉलोनी
मुंडका: सड़क बनी तालाब, प्रशासन की लापरवाही से जनता बेहाल
दिल्ली (मुंडका): मुंडका स्थित ब्लाइंड स्कूल के पास की मुख्य सड़क पिछले काफी समय से बदहाली का शिकार है। यहाँ सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और जलभराव के कारण इसने तालाब का रूप ले लिया है। गहरे गड्ढों की वजह से यहाँ हर दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं..स्थानीय निवासियों का आरोप है कि दिल्ली सरकार और संबंधित विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के विधायक भी समस्या को देखने तक नहीं आए हैं। ब्लाइंड स्कूल पास होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले दिव्यांगों के लिए यह सड़क जानलेवा साबित हो रही है। जनता अब प्रशासन से तुरंत सड़क मरम्मत की मांग कर रही है..
@BJP4Delhi @CMODelhi @AamAadmiParty
#delhi #mundka #civicissues #breaking
हिन्दी