Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD
13.3K posts

Sandeep Bhadu Bishnoi INLD
@bhadu33
जय श्री गुरु जंभेश्वर जी भगवान इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी जिंदाबाद पर्यावरण प्रेमी जीव दया पालणी रूंख लीला नहीं घावे
Fatehabad, India Katılım Şubat 2015
1.5K Takip Edilen2.4K Takipçiler
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल
स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने हमेशा ही केवल ब्राह्मण समाज नहीं बल्कि सर्व समाज का ख्याल रखा और पूरा मान सम्मान दिया: रामपाल माजरा
रामकुमार गौतम का यह इतिहास रहा है कि उन्होंने हमेशा ही जात पात की राजनीति करते हुए समाज को बांटने के लिए बेतुकी और घटिया बयानबाजी की है
रामकुमार गौतम उनके द्वारा कहे गए अपशब्दों की माफी मांगे नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी
चंडीगढ़, 20 मई। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कानून प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और टपरीवास प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने बैठक ली। साथ में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
बीजेपी विधायक रामकुमार गौतम द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के ऊपर ब्राह्मणों को खत्म करने का बेहद घटिया और अनर्गल बयान दिए जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने पलटवार करते हुए कहा कि रामकुमार गौतम का यह इतिहास रहा है कि उन्होंने हमेशा ही जात पात की राजनीति करते हुए समाज को बांटने के लिए बेतुकी और घटिया बयानबाजी की है। कुछ दिन पहले इन्होंने जाट समाज पर भी अभद्र टिप्पणी की थी जिसकी सर्व समाज के लोगों ने गौतम की कड़ी आलोचना की थी। रामकुमार गौतम को न तो बीजेपी में पूछ है और न ही जनता उनको पसंद करती है, जिसके कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। ऐसे घटिया बयान देकर सिर्फ खबरों की सुर्खियां बटोरना चाहते हैं।
रामपाल माजरा ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल और स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते हुए ब्राह्मण समाज के कई लोगों को विधायक और मंत्री बनाया। ओम प्रकाश भारद्वाज को मंत्री और वासूदेव शर्मा को डिप्टी स्पीकर बनाया। राजेश शर्मा को प्लानिंग बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया। योगेश शर्मा और दुर्गा दत्त को विधायक बनाया। गुलशन भारद्वाज को एचपीएससी और मूल चंद शर्मा को एचएसएससी का सदस्य बनाया, जय नारायण भारद्वाज को उपभोक्ता फोरम का अध्यक्ष, प. श्री किशन शर्मा को शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष, प. सुशील शर्मा को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन, जेके शर्मा को एमडी यूनिवर्सिटी का प्रो-वीसी, प्रोमिला शर्मा को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य और कमलेश शर्मा को समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड का सदस्य बनाया। एडवोकेट जनरल, जो सर्वोच्च पद है, उस पर सूर्यकांत शर्मा को नियुक्त किया था जो आज भारत देश के चीफ जस्टिस हैं। उन्होंने कहा कि जब से सृष्टि बनी है तब से ही ऋषि और कृषि का संबंध रहा है। स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने हमेशा ही केवल ब्राह्मण समाज नहीं बल्कि सर्व समाज का ख्याल रखा और पूरा मान सम्मान दिया।
रामपाल माजरा ने कहा कि रामकुमार गौतम उनके द्वारा कहे गए अपशब्दों की माफी मांगे नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
@AbhaySChautala @ITCellINLD



हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

म्हारे हरियाणा के युवाओं के हकों के साथ खिलवाड़ होता देख हम चुप नहीं रह सकते।
लड़ेंगे हरियाणा के हकों की खातिर, म्हारे युवाओं के हकों की रक्षा खातिर....
संघर्ष सदैव सक्षम!
@Achautala @ITCellINLD
हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल
पिछले 4 दिनों में इनेलो के 16 प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक की है, इनेलो पार्टी के प्रकोष्ठों ने जिला और हलका के स्तर पर संगठन को मजबूत किया है
बजाय साइकिल पर चलने की नौटंकी करने के सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करे, झूठ बोलना और ड्रामेबाजी बंद करें: चौधरी अभय सिंह चौटाला
एसआइआर शुरू किए जाने पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में घुसपैठ नहीं है सिर्फ बीजेपी की घुसपैठ है, आरएसएस से जुड़े बाहर के प्रदेशों के लोगों को सरकारी नौकरियों पर लगाया जा रहा है और आरएसएस के लोगों को बाहर से लाकर प्रशासन के ऊपर बैठाया जा रहा है
हरियाणा में कर्जा बढक़र 4 लाख करोड़ रूपए हो चुका है: रामपाल माजरा
चंडीगढ़, 20 मई। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने वीरवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले 4 दिनों में इनेलो के 16 प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक की है। संगठन बनाने की जो जिम्मेदारी पार्टी ने प्रकोष्ठों की लगाई थी उस पर चर्चा की गई। इनेलो पार्टी के प्रकोष्ठों ने जिला और हलका के स्तर पर संगठन को मजबूत किया है। अब इस संगठन को बूथ स्तर पर लेकर जाएंगे और हर बूथ पर दो पदाधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। संगठन के साथ प्रदेश के लोगों को तमाम मुद्दों पर साथ जोड़ेंगे। अभय चौटाला ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल के कम खर्च को लेकर अपील की थी। प्रधानमंत्री को दिखाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने एक दिन साइकिल पर चलने का नाटक किया। मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बताना चाहिए कि साइकिल खुद की है या सरकारी पैसे की खरीदी हुई है। एक साइकिल की कीमत 25 हजार रूपए से शुरू होती है जिससे सरकारी खजाने की लूट की गई है। मंत्री साइकिल पर चलते है फोटो खींचने के लिए गाडिय़ों का लाव लश्कर पीछे चलता है। बजाय साइकिल पर चलने की नौटंकी करने के सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करें और झूठ बोलना और ड्रामेबाजी बंद करें।
हरियाणा में एसआइआर शुरू किए जाने पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में घुसपैठ नहीं है सिर्फ बीजेपी की घुसपैठ है औऱ बीजेपी औछे हथकंडों को अपनाकर इसको बढ़ा रही है। आरएसएस से जुड़े बाहर के प्रदेशों के लोगों को सरकारी नौकरियों पर लगाया जा रहा है और आरएसएस के लोगों को बाहर से लाकर प्रशासन के ऊपर बैठाया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर चर्चा में है इस पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोग बीजेपी की नीतियों से परेशान है।
प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा
बीजेपी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के झूठे आंकड़ों को पेश करती है। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देकर कहा कि आज हरियाणा लड़कियों की खरीद फरोख्त में नम्बर एक पर आया है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 1659 लड़कियों की तस्करी के मामले दर्ज हुए थे। इसमें से 736 हरियाणा के थे। 2024 के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में कुल 1,15,000 मामले दर्ज हुए थे जिनमें से 44741 मामले झूठे पाए गए। जो देश में सबसे ज्यादा है। इसका मतलब पुलिस झूठे मामले दर्ज करती है। 37761 मामले अनट्रेस्ड रहे। प्रदेश झूठे मुकदमे दर्ज करने में भी हरियाणा एक नम्बर पर है। रामपाल माजरा ने कहा एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अपराध बढ़ा है। 2024 में हरियाणा के अंदर प्रतिदिन 9 लोगों ने आत्महत्या की।
रामपाल माजरा ने कहा हरियाणा में कर्जा बढक़र 4 लाख करोड़ रूपए हो चुका है। प्रदेश में बीजेपी के विधायक और नेता वैध अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं।
@AbhaySChautala @ITCellINLD
हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

आज पत्रकार साथियों के साथ विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों, और कॉकरोच जनता पार्टी मुद्दे पर विस्तृत चर्चा...
युवाओं को संवैधानिक हक है अपनी बात रखने का,योग्यता के अनुसार रोजगार मांगने का -
अर्जुन सिंह चौटाला
@Achautala @ITCellINLD
हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

इंकलाब की गूंज उठेगी,
हर गली और चौपालों में।
युवा अब चुप बैठेंगे नहीं,
अन्याय के दरबारों में।
युवाओं को हक चाहिए - गाली नहीं,
रोजगार चाहिए - ताने नहीं।
सुरक्षित भविष्य चाहिए -
झूठे जुमले और बहाने नहीं।
कलम भी चलेगी, आवाज़ भी उठेगी,
अब हर झूठ का हिसाब होगा।
इंकलाब की इस लड़ाई में
युवा ही नया बदलाव होगा।
“सिर्फ सत्ता नहीं, व्यवस्था भी बदलनी है
युवाओं को उनका हक दिलाना है।”
@Achautala @ITCellINLD
हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

“सवाल पूछना गुनाह नहीं, लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।”
विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि संविधान ने हर युवा को सवाल पूछने, जवाब मांगने और अपने हक के लिए आवाज़ उठाने का अधिकार दिया है।
लेकिन आज हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि जो युवा रोजगार, शिक्षा, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अपने भविष्य पर सवाल पूछता है - उसे गालियां दी जाती हैं, ट्रोल किया जाता है और डराने की कोशिश की जाती है।
लेकिन सुन लो…
यह नया युवा है,
यह डरने वाला नहीं है।
यह युवा सवाल भी पूछेगा,
हिसाब भी मांगेगा
और अपने अधिकार लेकर रहेगा।
अगर युवाओं के हक की बात करना, भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होना, आए दिन हो रहे पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठाना और सच बोलना “कॉकरोच” कहलाता है…
तो हां,
मैं भी युवा हूं, विधायक हूं
और इस हिसाब से मैं भी “कॉकरोच विधायक” हूं।
किसी भी युवा को अकेला महसूस करने की जरूरत नहीं है।
किसी भी मुद्दे पर RTI लगानी हो, भ्रष्टाचार उजागर करना हो, या अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी हो -
हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।
📩 अपनी शिकायत, दस्तावेज़ या मुद्दे भेजें :
cockroachmla@gmail.com
“कलम भी चलेगी, आवाज़ भी उठेगी…
अब हर झूठ और अन्याय का हिसाब होगा।”
-अर्जुन सिंह चौटाला
@Achautala @ITCellINLD
@abhijeet_dipke
@Cockroach4HR
हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

“बोल रहा है कॉकरोच आज का,
नहीं चाहिए़ अब भाजपा ।
झूठे वादों से पेट नहीं भरता,
युवा अब हर सच खुलकर कहता।
रोज़गार दो, अधिकार दो,
नफ़रत नहीं - बेहतर सरकार दो।
अब जनता ने ठाना है,
डर के आगे बोलना है।
युवा नहीं दबेगा अब,
सवालों से ही बदलेगा सब।”
@Achautala
@Cockroach4India @Cockroach4HR @cjp4haryanaa
Arjun Chautala@Achautala
आप अपनी सोच पर कायम रहें, हम अपने लक्ष्य की धार को तेज करेंगे… #cockroachjantaparty @CJP_for_India
हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

आप अपनी सोच पर कायम रहें, हम अपने लक्ष्य की धार को तेज करेंगे…
#cockroachjantaparty @CJP_for_India
हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

तो क्या अब म्हारे युवा अब भोजपुरी या मैथिली सीखें?
सरकार द्वारा नारा तो दिया जाता है “हरियाणा एक-हरियाणवी एक”
लेकिन विडंबना देखो जब हमारा युवा बी ग्रुप की नौकरियों के लिए परीक्षा पास करके इंटरव्यू देने जाता है तो यह अयोग्य बता दिया जाता है क्योंकि HPSC चेयरमैन को म्हारे युवाओं का लहजा समझ नहीं आता!
सरकार को HPSC चेयरमैन जैसे अहम पद के लिए कोई हरियाणवी नहीं मिला क्या?
@Achautala @ITCellINLD
हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

जीवन का आधार कह्या, झूठा प्रचार बण्या...
जनता के सपनां तै, केवल व्यापार बण्या...
युवाओं नै रोजगार ना, बस जुमलां की मार बण्या...
किसानां की मेहनत का, ना पूरा अधिकार बण्या...
स्कूलां में अध्यापक ना, शिक्षा बेकार बण्या...
हॉस्पिटलां में डॉक्टर ना, इलाज लाचार बण्या...
रक्षक ही भक्षक बनगे, डर का माहौल तैयार बण्या...
कानून व्यवस्था देखो आज, अपराधां का त्योहार बण्या...
डबल इंजन की सरकार का, हर वादा बेकार बण्या...
हरियाणा की जनता कहवे - बदलाव का मन अबकी बार बण्या।
हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

हरियाणा की धरती पर पले-बढ़े नौजवान अपने ही हक़ के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हों चुके है…
पंचकूला में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब साफ संदेश देता है कि अब हरियाणा का युवा अपने अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश की नौकरियों पर पहला हक हरियाणा के मेहनती और योग्य युवाओं का ही रहेगा और जब मेहनत हरियाणा के युवाओं की हो तो रोजगार पर कब्जा बाहरी लोगों का क्यों?
ये आंदोलन राजनैतिक नहीं बल्कि हर उस युवा की आवाज़ है जिसने 12-12 घंटे मेहनत करके सपने सँजोए हैं।
सरकार याद रखे की जब युवा अन्याय के खिलाफ खड़ा हो जाता है तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिक नहीं पाता और पंचकूला से उठी ये हुंकार अब आने वाली पीढ़ियों की भी आवाज बनने का काम करेगी।




हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

आज गुरुग्राम निवास पर मनोज मलिक जी (प्रदेश सचिव, जेजेपी), मदन लाल जी सैन (पूर्व सरपंच, मचछोला राई), कृष्ण पंडित जी पटी ब्राह्मणा ने इनेलो पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की…
इसी कड़ी में युवाओं ने भी इनेलो परिवार में अपनी आस्था जताते हुए साहिल जांजड़िया जी, मुकेश संधू जी, दीपक कुमार जी, सरतार सिंह जी (आप पार्टी) मोहित डबास जी,नितिन कुमार जी, सुनील दहिया जी, सुनील सिंह जी, सतेंद्र राठी जी, नरेश हुड्डा जी एवं सन्नी जी ने इनेलो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आप सभी साथियों का इनेलो परिवार में हार्दिक स्वागत है एवं आपके साथ-सहयोग और समर्थन से हम प्रदेश में से भाजपा को सत्ता से बाहर करते हुए लोकराज को स्थापित करने का काम करेंगे।

हिन्दी
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweetledi

बेटी उम्र की छोटी सै पर जिगरा रणबांकुरे आलां सै, अर हौंसला ऐसा की तूफ़ान भी रास्ता बदल लें…
उकलाना नगर पालिका चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आज बिटिया रीमा सोनी गुरुग्राम निवास पर अपने परिवार के साथ पहुंची और मिठाई खिलाकर खुशियां साँझीं की…
बिटिया रीमा सोनी को इस शानदार, ऐतिहासिक और भावुक कर देने वाली जीत पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।




हिन्दी













