Dattu Medheji (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष )
512 posts

Dattu Medheji (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष )
@dattumedhe
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रथम मध्यप्रदेश प्रदेशअध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रभारी भीमआर्मी (भारत एकता मिशन)
Madhya Pradesh, India Katılım Kasım 2013
345 Takip Edilen1.4K Takipçiler
Dattu Medheji (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ) retweetledi

आज लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief व नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ने अपने लोकसभा क्षेत्र नगीना से संबंधित मांगें रखीं।
#Budget2026
हिन्दी
Dattu Medheji (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ) retweetledi

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच केंद्र सरकार ने यह कहा है कि देश में कच्चे तेल और गैस की कोई कमी नहीं है तथा घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू किया गया है।
इन परिस्थितियों में यह आवश्यक है कि जब तक यह संकट पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक मिड-डे मील संचालित करने वाले विद्यालयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की निरंतर और प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों के भोजन की व्यवस्था किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो और पोषण कार्यक्रम सुचारु रूप से चलता रहे।
इसके साथ ही शादी-विवाह के कार्यक्रमों में भी घरेलू गैस सिलेंडर के सीमित और नियंत्रित उपयोग की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
अतः @mygovindia से आग्रह है कि संकट की इस स्थिति में गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी, संतुलित तथा आम जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
@PMOIndia
@narendramodi
@PetroleumMin @DrSJaishankar
@HardeepSPuri
हिन्दी
Dattu Medheji (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ) retweetledi

इस समय बच्चों की बोर्ड व वार्षिक परीक्षाओं का समय है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में विवाह, धार्मिक कार्यक्रम, निजी आयोजनों, डीजे पार्टियों और कुछ स्थानों पर हो रहे महोत्सवों के कारण तेज़ आवाज़ में लाउडस्पीकर और डीजे का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।
यह शोर बच्चों की पढ़ाई, एकाग्रता और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। साथ ही, डीजे व लाउडस्पीकर के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी स्पष्ट आदेशों का भी कई जगह उल्लंघन हो रहा है।
हम @dgpup से मांग करते हैं कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी प्रकार के आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण पर सख़्त नियंत्रण लगाया जाए, डीजे व तेज़ लाउडस्पीकरों पर प्रभावी रोक हो और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का प्रदेशभर में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
बच्चों की पढ़ाई और भविष्य सर्वोपरि हैं - इस पर कोई समझौता नहीं।
सभी परीक्षार्थी बच्चों को हार्दिक मंगलकामनाएँ- आपका परिश्रम सफल हो, आपका आत्मविश्वास मज़बूत रहे और आपका भविष्य उज्ज्वल बने।
हिन्दी
Dattu Medheji (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ) retweetledi

UGC को न केवल प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए, बल्कि इसे और अधिक सुदृढ़ एवं कठोर बनाया जाना आज की अनिवार्य आवश्यकता है। ताकि उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव, उत्पीड़न और रैगिंग पर निर्णायक रोक लग सके और भविष्य में किसी भी छात्र को मानसिक प्रताड़ना के कारण अपनी जान न गंवानी पड़े।
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) की दलित बच्ची की घटना यह स्पष्ट करती है कि जाति आधारित रैगिंग और संस्थागत लापरवाही आज भी छात्रों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। इससे पूर्व भी रोहित वेमुला और पल्लवी जैसे मामलों ने उच्च शिक्षा व्यवस्था में गहरे निहित भेदभाव को उजागर किया है।
यह गंभीर प्रश्न है कि कब तक OBC / SC / ST वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षण संस्थानों में असमान व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक बहिष्कार का सामना करते रहेंगे?और यह भी विचारणीय है कि समान परिस्थितियों में सवर्ण छात्रों के साथ इस प्रकार का व्यवस्थित भेदभाव क्यों देखने को नहीं मिलता।
जातिवाद भारत की एक कटु वास्तविकता है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। ऐसे में केवल नैतिक अपीलें पर्याप्त नहीं हैं। जाति आधारित भेदभाव और रैगिंग से निपटने के लिए UGC जैसे नियामक ढांचे को और अधिक स्पष्ट, कठोर तथा जवाबदेह बनाया जाना आवश्यक है।
आवश्यक है कि— जाति आधारित रैगिंग को गंभीर आपराधिक कृत्य के रूप में परिभाषित किया जाए, दोषी छात्रों के साथ-साथ लापरवाह प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित हो, और सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता, गरिमा व सुरक्षा की गारंटी दी जाए।
शिक्षा का उद्देश्य अवसर और समानता है, न कि भय और भेदभाव। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए UGC को मज़बूत बनाना समय की मांग है। #We_support_UGC_Act
हिन्दी

Dattu Medheji (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ) retweetledi

ग्वालियर में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषित-वंचितों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान व चेतना के प्रतीक, विश्व-रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के पुतले को जलाने का प्रयास और उनके विरुद्ध की गई आपत्तिजनक नारेबाज़ी सिर्फ़ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को खुलेआम चुनौती देने का घिनौना षड्यंत्र है।
यह कृत्य उन नफरती और संविधान-विरोधी ताक़तों की पहचान उजागर करता है, जो आज भी बराबरी, भाईचारे और न्याय से डरती हैं। बाबा साहेब का अपमान दरअसल उन करोड़ों लोगों के आत्मसम्मान पर हमला है, जिन्हें संविधान ने इंसान की तरह जीने का हक़ दिया। यह देश की शांति भंग करने और समाज को बांटने की सुनियोजित कोशिश है।
हम @MP_MyGov से कठोर शब्दों में मांग करते हैं—दोषी पर NSA की धाराओं में मुक़दमा दर्ज हो,इस कृत्य के पीछे मौजूद साज़िश और संरक्षण की भी जांच हो, भविष्य में परम पूज्य बाबा साहेब और संविधान के अपमान की किसी भी कोशिश पर शून्य सहनशीलता दिखाई जाए।
यदि अगले 72 घंटों के भीतर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 1 जनवरी को ग्वालियर पहुँचकर परम पूज्य बाबा साहेब और संविधान के सम्मान में शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक लेकिन निर्णायक जन-आंदोलन किया जाएगा।
किसी भी अव्यवस्था की पूरी ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जय भीम, जय संविधान,जय भारत।
@CMMadhyaPradesh
@DrMohanYadav51
हिन्दी
Dattu Medheji (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ) retweetledi

11 सितंबर 2024, सुबह 9-10 बजे मैं आपका रामलीला मैदान (दिल्ली) में इंतजार करूंगा। मेरा विश्वास है कि यह आंदोलन इतना ताकतवर होगा कि सरकार की नींद उड़ जायेगी।।
- चन्द्रशेखर आजाद
#11_सितंबर_चलो_दिल्ली
हिन्दी



















