DC SIMDEGA

4.4K posts

DC SIMDEGA banner
DC SIMDEGA

DC SIMDEGA

@dc_simdega

Official twitter handle of District Election officer-cum-Deputy Commissioner, Simdega #DistrictAdministrationSimdega

Simdega Katılım Kasım 2017
70 Takip Edilen39.8K Takipçiler
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
प्रचंड गर्मी और तपती धूप को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में सरकार के निर्देशानुसार सिमडेगा समाहरणालय परिसर,गोपनीय कार्यालय,सहित सभी जिला स्तरीय कार्यालयों, प्रखंड स्तरीय प्रखंड व अंचल कार्यालयों ,सभी थानों,सभी सार्वजनिक स्थलों नगर परिषद के चौक चौराहों, में आने वाले ग्रामीणों, आगंतुकों एवं राहगीरों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था किये जाने का निदेश दिया गया । जिस दिशा में सराहनीय पहल की गई है। समाहरणालय परिसर पार्क, मुख्य प्रवेश द्वार, भवन के अंदर, उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय के समीप तथा मुख्य गेट के बाहर ,नगर परिषद कार्यालय,मुख्य चौक चौराहों ,सभी प्रखंडों,अंचलों, थानों में विशेष पेयजल केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न कार्यों में बड़ी संख्या में कार्यालयों,बाज़ारों में पहुंचने वाले लोगों को इस व्यवस्था से गर्मी में काफी राहत मिल रही है। साथ ही सभी जिला स्तरीय कार्यालयों एवं प्रखंड स्तरीय कार्यालयों ,अंचल कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलोंमें भी शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य किया गया है। आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा पेयजल व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करने का कार्य किया जा रहा है। आम लोग इस व्यवस्था से लाभान्वित होकर राहत महसूस कर रहे। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
0
7
157
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने हेतु आज समाहरणालय सभागार में जिला शांति समिति की बैठक की गई। इस वर्ष ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व दिनांक 28.05.2026 (गुरुवार) को मनाया जायेगा। बकरीद पर्व हेतु नमाज अदायगी का समय सेन्ट्रल अंजुमन इस्लामिया, सिमडेगा/सेक्रेटरी अंजुमन पौजुरंजा, सिमडेगा के सदस्यों द्वारा निम्नवत् बताया गया 1. जामा मस्जिद, टाउन 6-30 बजे पूर्वा० . 2. गौसिया मस्जिद खैरनटोली 7.00 बजे पूर्वाहन. 3. गरीब नवाज मस्जिद आजाद बस्ती 645 बजे पूर्वाहन 4. ईदगाह मुहल्ला सिमडेगा 7.15 बजे पूर्वा० 5. राजा मस्जिद इस्लामपुर भट्टीटोली-8.00 बजे पूर्वाहन।तथा6. तामड़ा मस्जिद 7.30बजे पूर्वाहन में नमाज अदा की जाएगी। जिले में शांति, अमन-चैन हेतु आपसी भाईचारा हर हाल में बनाये रखने का अनुरोध किया गया । बकरीद पर्व में कोई व्यक्ति अथवा असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की अफवाह अशांति उत्पन्न करने के उ‌द्देश्य से फ़ोटो या वीडियो Whatsapp, Facebook, x ,instagram आदि के माध्यम से प्रचारित / प्रसारित करता है तो संबंधित ग्रुप के Admin पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी । साथ ही सभी शांति समिति के सदस्यों से Social Media पर प्रसारित अफवाहों संवादों को जिला प्रशासन से ,थाना प्रभारी एवं जिला नियंत्रण कक्ष को साझा करने का अनुरोध किया गया। शांति समिति के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि नमाज स्थलों पर अपने वोलटियर के साथ उपस्थित होकर प्रशासन का अपेक्षित सहयोग करेंगे। बकरीद पर्व के अवसर पर मस्जिद के आस-पास साफ-सफाई / सड़क के किनारे (Flank) में मिट्टी भराई / पेयजल एवं बिजली की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु निदेशित किया । प्रशासक, नगर परिषद एवं कार्यपालक अभियंता, विधुत आपूर्ति प्रमण्डल सिमडेगा इसे सुनिश्चित करेंगे। नियंत्रण कक्ष के शिकायत निवारण नम्बर-100/6207651659 एवं अन्य अधिकारियों के नम्बरों पर भी सूचना दी जा सकती है। किसी भी तरह के सूचना के साथ सुझाव आम जन दे सकते हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा। बकरीद के नमाज के बाद निर्धारित स्थलों पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहेगें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोत्रे , सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,नगर अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, नगर उपाध्यक्ष सहितप्रखड स्तरीय पदाधिकारी,थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
0
4
109
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
सिमड़ेगा:बांसजोर प्रखंड में आयोजित जनता दरबार में दिव्यांग यंत्र/ उपकरण की अधियाचना संबंधी प्राप्त आवेदन गांव की सहिया के माध्यम से प्राप्त हुआ । तरगा पंचायत के नवाटोली ग्राम में चरकु साव तथा तेतर टोली की 20 वर्षीय सोनालिका कुमारी बिस्तर से उठने में भी असमर्थ थे । जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने स्वयं उनके गांव जाकर उनके घर पर ही यंत्र / उपकरण ( व्हील चेयर ) उपलब्ध करवाया । व्हील चेयर मिलने से चरकु साव और सोनालिका कुमारी के चेहरे में परम संतोष दिखाई दिया । जिला पप्रशासन प्रत्येक वंचित व्यक्ति के जीवन मे नई ऊर्जा के संचार हेतु प्रतिबद्ध है । @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
2
10
171
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
बांसजोर प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में आर.सी. मध्य विद्यालय डुमरमुण्डा स्थित मतदान केंद्र संख्या-135 एवं 136 में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मैपिंगकार्य का निरीक्षण किया। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया। @ceojharkhand @ECISVEEP @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
2
6
137
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
बांसजोर प्रखंड भ्रमण के दौरान प्रखंड परिसर में आयोजित जनता दरबार एवं जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दूरस्थ एवं वनाच्छादित क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े, इसी उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। जनता दरबार में उपायुक्त ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। प्रशासन की प्राथमिकता आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनता दरबार में ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण, पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, व्हीलचेयर वितरण, विद्यालय परिसर की भूमि माफी, राशन कार्ड निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने, भूमि विवादों के निपटारे, मोबाइल टावर स्थापना, पुल निर्माण, डीप बोरिंग एवं जलमीनार निर्माण, नए चापाकल की स्थापना, विद्यालय भवन मरम्मत, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा जन वितरण प्रणाली की दुकान स्वीकृत करने सहित अनेक समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार एवं जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बांसजोर सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
1
6
140
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
बांसजोर प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसजोर के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। ओपीडी, प्रयोगशाला, ड्रेसिंग रूम, प्रसव कक्ष, सामान्य वार्ड और दवा भंडार का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। सिविल सर्जन एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर जांच, परामर्श और दवा उपलब्ध कराई जाए। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखा जाए। साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया। गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रसव कक्ष में एयर कंडीशनर लगाने की आवश्यकता बताई। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
2
7
121
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
आज बांसजोर प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दौरान मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र सिहरजोर का निरीक्षण किया। बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, उपस्थिति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रत्येक बच्चे का नियमित हाइट एवं वेट मापन कर उसकी जानकारी पोषण ट्रैकर एप में दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कुपोषित अथवा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाए तथा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित किया जाए। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
1
2
5
87
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
बांसजोर प्रखंड का व्यापक दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों, बिरसा हरित ग्राम योजना, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य, पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत संचालित मछली पालन परियोजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा किसानों द्वारा संचालित उद्यानिकी योजनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसुविधाओं की गुणवत्ता और लाभुकों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार, रोजगार के अवसरों का सृजन, बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा किसानों की आय बढ़ाना है। सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
1
8
102
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत संचालित पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत लाभान्वित एक बालिका से मुलाकात कर उसकी शैक्षणिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान बालिका से संवाद कर उसकी पढ़ाई, दैनिक गतिविधियों तथा स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बालिका को नियमित रूप से आवश्यक परामर्श, शैक्षणिक सहयोग, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य निर्धारित सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को बालिका की शिक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक-सामाजिक विकास एवं सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती सुमित्रा बड़ाईक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुश्री आशा मैक्सिमा लकड़ा, सहित कार्यालय के कर्मिंगण उपस्थित रहे। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
0
2
128
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
सिमडेगा की दो बेटियां करेंगी एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व, U-18 महिला हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन हॉकी प्रतिभाओं की धरती सिमडेगा ने एक बार फिर अपनी पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया है। हॉकी इंडिया द्वारा घोषित महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में सिमडेगा की दो होनहार खिलाड़ियों संदीपा कुमारी और पुष्पा मांझी का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रही हैं और आगामी 29 मई से जापान के काकामिगाहारा में आयोजित होने वाले एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ी झारखंड सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र, सिमडेगा की प्रशिक्षु हैं। इस उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संदीपा और पुष्पा की सफलता जिले की अन्य बेटियों एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिमडेगा की खेल संस्कृति और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है। सिमडेगा की इन दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन पर जिले भर में हर्ष का माहौल है। जिला प्रशासन, खेल विभाग, हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा तथा जिले के खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और भारतीय टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सिमडेगा की बेटियां अब जापान की धरती पर तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए तैयार हैं, जो जिले सहित पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
1
5
109
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) सिमडेगा की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली और उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर पात्र बच्चों की पहचान करने तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक में बाल देखरेख संस्थानों में लंबे समय से रह रहे बालक-बालिकाओं के पारिवारिक पुनर्वास की प्रगति पर भी चर्चा हुई। ऐसे बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनके परिवारों से पुनः जोड़ने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया। बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
0
3
94
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
जिला सलाहकार समिति (पीसीपीएनडीटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत प्राप्त आवेदनों एवं संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। हेलनपुर स्थित अस्पताल चौक के राज हॉस्पिटल द्वारा अल्ट्रासाउंड संचालन के लिए पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत पंजीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। आवेदन के आलोक में जिला अनुश्रवण एवं निरीक्षण समिति द्वारा अस्पताल का स्थल निरीक्षण कर अपनी जांच रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। जांच प्रतिवेदन में अस्पताल में आवश्यक सिविल कार्य अधूरा पाए जाने की जानकारी दी गई। इस पर विचार-विमर्श के बाद जिला सलाहकार समिति ने निर्णय लिया कि सभी आवश्यक निर्माण एवं अन्य निर्धारित कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकरण प्रक्रिया पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरज मुन्नी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। @prdjharkhand @JharkhandCMO @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
0
7
124
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सिमडेगा के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक कर जनता दरबार में प्राप्त सड़क निर्माण संबंधी आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सड़क निर्माण की मांग, जर्जर सड़कों की मरम्मत, लंबित परियोजनाओं को पूरा करने तथा अन्य सड़क संबंधी समस्याओं पर चर्चा हुई। वित्तीय वर्ष 2025-26 से अब तक जनता दरबार में सड़क से जुड़े कुल-30 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण एवं जनहित से जुड़े मामलों को विभाग को पत्राचार के माध्यम से शीघ्र भेजने का निर्देश दिया। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी तथा एंबुलेंस सेवा सहित आवश्यक सेवाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सकेगा। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
0
2
96
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों के प्राप्त आवेदनों की चल रही स्क्रूटनी कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया । इस दौरान स्क्रूटनी हेतु गठित टीम को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की जांच निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से की जाए तथा स्क्रूटनी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचते हुए निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री पवन कुमार महतो, जिला नजारा उप समाहर्ता -सह- सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री समीर रेनियर खालखो , ई जिला प्रबंधक श्री चंद्रशेखर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
0
5
224
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। आयोजित समीक्षा बैठक में वर्ष 2026-27 सत्र के लिए निजी विद्यालयों में आर.टी.ई. के तहत आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन, शुल्क निर्धारण तथा विद्यालयों में संचालित हॉस्टलों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चें का मौलिक अधिकार है तथा किसी भी पात्र बच्चें को केवल आर्थिक कारणों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित नहीं रखा जा सकता। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि आरटीई के तहत आरक्षित सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विशेष नामांकन शिविर आयोजित किए जाएं। शिविर में सभी संबंधित निजी विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पात्र बच्चों का चयन कर समयबद्ध तरीके से नामांकन कराया जाए। बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा लिए जा रहे शुल्क की भी समीक्षा की गई तथा स्पष्ट किया कि जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति द्वारा निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की फीस वसूली स्वीकार्य नहीं होगी। जिले के 58 विद्यालयों द्वारा निर्धारित फीस से अधिक की राशि सूली की गई थी। जिनमें 44 निजी विद्यालय अतिरिक्त शुल्क वापस कर चुके हैं। शेष विद्यालयों को एक सप्ताह के भीतर राशि लौटाने का निर्देश दिया गया। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
0
1
103
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में सिमडेगा जिला अंतर्गत दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70-सिमडेगा (अ0ज0जा0) एवं 71-कोलेबिरा (अ0ज0जा0) में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी के निमित्त वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का पिछले गहन पुनरीक्षण में प्रकाशित मतदाता सूची के साथ Mapping का कार्य किया जा रहा है। वैसे Un-mapped मतदाता जिनकी मैपिंग अबतक किसी कारणवश नहीं हो पायी है उनकी सूची सभी मतदान केंद्रों पर दिनांक 23.05.2026 (शनिवार) को प्रकाशित की जाएगी। वैसे मतदाता जिनका नाम पिछले SIR (2003) की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर Un-Mapped Elector List में अपना नाम जांच सकते हैं। यह व्यवस्था दिनांक 23 मई 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। साथ ही Un-mapped मतदाताओं की सूची संबंधित मतदान केन्‍द्र के बी0एल0ओ0 के पास भी उपलब्‍ध रहेगी। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन एवं संबंधित बी0एल0ओ0 एवं बी0एल0ओ0 सुपरवाईजर की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। @ceojharkhand @ECISVEEP @prdjharkhand
हिन्दी
0
0
3
136
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
आज आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी। जनता दरबार में आवेदक की समस्याओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित,पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
0
4
81
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार (कृषि प्रभाग) के तहत जिला कृषि कार्यालय, सिमडेगा के नेतृत्व में नगर भवन, सिमडेगा में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को संभावित सूखे, कम वर्षा की स्थिति तथा मौसम आधारित खेती के प्रति जागरूक करना, ताकि आने वाले खरीफ मौसम में किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। कर्मशाला में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते मौसम और संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए अभी से तैयारी करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और किसान यदि मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें तो किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। इस कर्मशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक करना तथा उन्हें वैज्ञानिक खेती, जल संरक्षण और वैकल्पिक फसलों के प्रति प्रेरित करना है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को कम पानी में होने वाली फसलों, उन्नत बीजों और आधुनिक कृषि तकनीकों की ओर ध्यान देना होगा। तकनीकी सत्र में कृषि विशेषज्ञ किसानों को खेती की नई पद्धतियों, सूखा प्रबंधन और फसल चयन की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बीज वितरण, खाद वितरण, सिंचाई योजनाएं, पोषाहार राशि तथा विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता दी जा रही है। मड़ुआ की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 03 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, ताकि किसान पारंपरिक और पोषक फसलों की खेती की ओर बढ़ें। जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में पानी सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है। किसानों से अपील की कि तालाब, डोभा और अन्य जलस्रोतों की समय रहते सफाई और गहरीकरण करें, ताकि वर्षा जल का संरक्षण हो सके। हमारे पूर्वजों के पास जल संरक्षण का गहरा अनुभव था और आज आवश्यकता है कि हम उस ज्ञान को फिर से अपनाएं। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती सीमा टोप्पो, जिला, जिला अग्रणी प्रबंधक श्री सनिश मिंज, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
1
3
120
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े लाभुक किसानों के लिए बेहतर बाजार व्यवस्था उपलब्ध कराने के क्रम में आज पाकरटांड़ प्रखंड से दूसरी खेप में लगभग 3 टन उन्नत किस्म के आम्रपाली आम को उत्तर प्रदेश के बाजारों के लिए रवाना किया गया। आने वाले समय में और अधिक किसानों एवं महिला समूहों को इस पहल से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
1
3
151
DC SIMDEGA
DC SIMDEGA@dc_simdega·
जिले में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित झारखंड मिलेट मिशन योजना के तहत सिमडेगा प्रखंड के बंगरू पंचायत अंतर्गत खुटीटोली गांव में मडुवा खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के लगभग 70 किसानों द्वारा 200 एकड़ से अधिक भूमि पर की जा रही मडुवा खेती का अवलोकन किया गया। किसानों के सामूहिक प्रयास एवं खेती के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना की। निरीक्षण के दौरान स्वयं खेत में पहुंच कर किसानों के साथ मडुवा की कटाई में भाग लिया। खेती के लिए उपयोग किए जा रहे आसपास के तालाबों का भी निरीक्षण किया तथा सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए तालाबों की आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। किसानों को संबोधित करते हुए झारखंड मिलेट मिशन योजना की विस्तृत जानकारी दी। योजना के तहत मडुवा की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अधिकतम 5 एकड़ भूमि तक किसानों को 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है। किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने, उत्पादन बढ़ाने एवं मोटे अनाज के पोषण महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विलसन, उप परियोजना निदेशक प्रवीण प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण कुमार, बीटीएम निलेश खलखो सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand @k_singh_ranchi
DC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet mediaDC SIMDEGA tweet media
हिन्दी
0
1
7
141